सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की अच्छी समझ आज के समय में हर प्रतियोगी परीक्षा की बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। चाहे बात UPSC, SSC, RPSC, या किसी भी राज्य स्तरीय परीक्षा की हो, एक अभ्यर्थी की सफलता उसकी जानकारी की गहराई पर निर्भर करती है। यहाँ हम आपके लिए लेकर आए हैं Top 20 General Knowledge Questions in Hindi जो हालिया घटनाओं, विज्ञान, पर्यावरण, भारतीय संस्कृति, इतिहास और आधुनिक विषयों पर आधारित हैं। यह प्रश्न न केवल आपकी जानकारी को समृद्ध करेंगे, बल्कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन में भी मददगार सिद्ध होंगे। हर प्रश्न के साथ उसके विस्तृत उत्तर और समाधान भी दिए गए हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी प्रभावशाली हो सके।
Top 20 General Knowledge Questions
Q.31 H1N1 वायरस द्वारा जनित रोग कौन-सा है ?
- बर्ड फ्लू
- स्वाइन फ्लू ✅
- रेबीज
- चिकनगुनिया
Solution
- स्वाइन फ्लू H1N1 नामक वायरस द्वारा होता है।
- इस वायरस का आनुवंशिक पदार्थ RNA होता है।
- यह रोग सूअरों द्वारा फैलता है।
- इसमें प्रभावित अंग श्वसन तंत्र होता है।
Q.32 निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
अम्ल – स्रोत
एसीटिक अम्ल – चींटी का डंक
सीट्रिक अम्ल – नीबू
फॉर्मिक अम्ल – पालक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 ✅
- केवल 2 और 3
- 1, 2 व 3
Solution
- एसीटिक अम्ल – सिरका
- फॉर्मिक अम्ल – चींटी का डंक
- सीट्रिक अम्ल – खट्टे फल, जैसे- संतरा, नीबू आदि।
- लैक्टिक अम्ल – दही
- ऑक्जैलिक अम्ल – पालक
- एस्कॉर्बिक अम्ल – आँवला
- टार्टरिक अम्ल – इमली, अंगूर, कच्चे आम आदि।
Q.33 सबसे लम्बी एवं जटिल अवस्था है –
- मेटाफेज – I
- एनाफेज – I ✅
- प्रोफेज – I
- टीलोफेज – I
Solution
- प्रोफेज-I सबसे लम्बी एवं जटिल अवस्था है।
- इस अवस्था में समजात गुणसूत्र आपस में कुछ खण्डों का आदान-प्रदान कर नए लक्षणों के विकास में सहायता करते हैं।
Q.34 निम्नलिखित में से सबसे अधिक तन्य धातु कौन-सी है ?
- सोना (Gold) ✅
- एल्युमिनियम
- चाँदी
- आयरन
Solution
- किसी धातु को पतले तार के रूप में खींचने की क्षमता, ‘तन्यता’ कहलाती है।
- सभी धातुओं की तन्यता अलग-अलग होती है।
- सोने की तन्यता चाँदी की अपेक्षा अधिक होती है।
Q.35 फॉस्फोरस 1531P_{15}^{31}P तत्त्व में न्यूट्रॉनों की संख्या होती है –
- 15
- 16 ✅
- 46
- 31
Solution
- 1531P_{15}^{31}P में प्रोटॉनों की संख्या = 15
- द्रव्यमान संख्या = 31
- न्यूट्रॉनों की संख्या (n) = द्रव्यमान संख्या – प्रोटॉनों की संख्या = 31 – 15 = 16
Q.36 निम्नलिखित में से किस रक्त समूह में एंटीजन नहीं पाया जाता है ?
- B ✅
- O
- AB
- A
Solution
- A रक्त समूह = A एंटीजन व b एटीबॉडी
- B रक्त समूह = B एंटीजन व a एंटीबॉडी
- AB रक्त समूह = A, B एंटीजन व एंटीबॉडी अनुपस्थित
- O रक्त समूह = एंटीजन अनुपस्थित तथा a व b दोनों एंटीबॉडी उपस्थित
Q.37 कार्बन का सबसे कठोर अपररूप है –
- हीरा ✅
- ग्रेफाइट
- फुलरीन
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution
- कार्बन का सबसे कठोर अपररूप हीरा होता है।
- इसमें एक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा होता है।
- ग्रेफाइट: नरम होता है, परतों में होता है।
- फुलरीन: खोखली संरचनाएँ होती हैं, कठोर नहीं।
Q.38 यदि किसी तार के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल कम कर दिया जाए तो प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
- प्रतिरोध बढ़ेगा ✅
- प्रतिरोध घटेगा
- प्रतिरोध स्थिर रहेगा
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution
- प्रतिरोध (R) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल A के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
- R = ρ × (l/A)
- अत: क्षेत्रफल कम करने पर प्रतिरोध बढ़ेगा।
Q.39 निम्नलिखित में से किस मोनोसैकेराइड को कोशिकीय ईंधन कहा जाता है ?
- ग्लूकोज ✅
- फ्रक्टोज
- गैलेक्टोज
- माल्टोज
Solution
- ग्लूकोज को कोशिकीय ईंधन भी कहा जाता है।
- इसे अंगूर शर्करा कहते हैं।
- यह 6 कार्बन युक्त हेक्सोज शर्करा है।
Q.40 निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन जो रक्त का थक्का बनाने में सहायक है ?
- Vit-A
- Vit-C
- Vit-K ✅
- Vit-E
Solution
- Vit-K रक्त का थक्का बनाने में सहायक है क्योंकि यह प्रोथ्रॉम्बिन का निर्माण करता है।
- इसका रासायनिक नाम नैफ्थिोक्विनॉन/फिलोक्विनॉन/मेनाक्विनॉन है।
Q.41 दो द्रव्यमान जिनके बीच की दूरी r है, तो उन पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल दूरी के होगा –
- दूरी के वर्ग के समानुपाती
- दूरी के समानुपाती
- दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती ✅
- दूरी के व्युत्क्रमानुपाती
Solution
दो द्रव्यमान m₁ व m₂ जिनके बीच की दूरी r हो तो उन पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती तथा दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
F = गुरुत्वाकर्षण बल
G = गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
m₁ और m₂ = दो वस्तुओं के द्रव्यमान
r = उनके बीच की दूरी
Q.42 मान्ट्रियल प्रोटोकॉल का गठन किस वर्ष में किया गया ?
- वर्ष 1989
- वर्ष 1987 ✅
- वर्ष 1988
- वर्ष 1990
Solution
- वर्ष 1987 में ‘मान्ट्रियल प्रोटोकॉल’ का गठन करते हुए ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैसों के उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य रखा गया।
- वर्ष 1989 में ‘हेलसिन्की समझौते’ के तहत मान्ट्रियल प्रोटोकॉल प्रभावी हुआ।
Q.43 भारत में जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण कानून कब बनाया गया ?
- वर्ष 1869
- वर्ष 1972
- वर्ष 1984
- वर्ष 1974 ✅
Solution
- भारत में जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण कानून वर्ष 1974 में बनाया गया।
- जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
- जल प्रदूषण के कारण:
(i) महासागरों में तेल का रिसाव
(ii) खुले में शौच
(iii) ठोस अवशिष्ट पदार्थों का जल में घुलना आदि
Q.44 निम्नलिखित में से यक्षगान किस राज्य का लोक नृत्य है ?
- पश्चिम बंगाल
- मध्य प्रदेश
- ओडिशा
- कर्नाटक ✅
Solution
निम्न राज्यों के लोक नृत्य –
- कर्नाटक – यक्षगान, वीरगासे, ढोलु कुनीथा, सुग्गी कुनीथा
- पश्चिम बंगाल – कीर्तन, गम्भीरा, पुरलिया छऊ, बाउल
- मध्य प्रदेश – सेंटम, जवारा, मटकी, फूलपत्ती
- ओडिशा – गोतिपुआ, दलखई, डंडारी, घूमरा ✅
Q.45 हिंदी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
- 15 सितंबर
- 5 सितंबर
- 14 सितंबर ✅
- 21 सितंबर
Solution
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 1949 में इस दिन को संविधान की धारा-343 के तहत हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया।
- अन्य दिवस:
- 15 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, राष्ट्रीय अभियंता दिवस
- 5 सितंबर – शिक्षक दिवस
- 21 सितंबर – विश्व शांति दिवस
Q.46 यूनेस्को ने किस वर्ष योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया था ?
- वर्ष 2014
- वर्ष 2016 ✅
- वर्ष 2018
- वर्ष 2015
Solution
- यूनेस्को ने योग को वर्ष 2016 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया था।
- 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ मनाया जाता है।
- नवरोज को भी वर्ष 2016 में यूनेस्को ने इसी सूची में शामिल किया था।
Q.47 निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित है ?
शास्त्रीय नृत्य – राज्य
- भरतनाट्यम – आंध्र प्रदेश
- कुचिपुड़ी – मध्य प्रदेश
- कथकली – केरल ✅
- कथक – तमिलनाडु
Solution
शास्त्रीय नृत्य – राज्य
- भरतनाट्यम – तमिलनाडु
- कुचिपुड़ी – आंध्र प्रदेश
- कथकली – केरल
- कथक – उत्तर प्रदेश
Q.48 ‘Poverty and Un-British Rule in India’ पुस्तक की रचना ________ के द्वारा की गई थी।
- लाला लाजपत राय
- एम.एन. रॉय
- बिपिन चंद्र पाल
- दादाभाई नौरोजी ✅
Solution
- ‘Poverty and Un-British Rule in India’ पुस्तक की रचना दादाभाई नौरोजी के द्वारा की गई थी।
- उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति का विवरण दिया।
- अन्य पुस्तकें:
- लाला लाजपत राय – Young India
- एम.एन. रॉय – India in Transition
- बिपिन चंद्र पाल – Indian Nationalism: Nationality and Empire
Q.49 बुद्धदेव दास गुप्ता किस संगीत वाद्ययंत्र से संबंधित हैं ?
- बाँसुरी
- मृदंगम
- सारंगी
- सरोद ✅
Solution
प्रमुख वाद्ययंत्र व वादक –
- सरोद – बुद्धदेव दास गुप्ता, अली अकबर खाँ, अमजद अली खाँ
- बाँसुरी – हरिप्रसाद चौरसिया
- मृदंगम – उमालयपुरम शिवरामन
- सारंगी – पण्डित रामनारायण
Q.50 गंगासागर मेला _________ में हुगली नदी के किनारे पर आयोजित किया जाता है।
- पश्चिम बंगाल ✅
- बिहार
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
Solution
- गंगासागर मेला प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे आयोजित होता है।
- अन्य महोत्सव:
- ओरेंज महोत्सव
- पौष मेला
- पुस्तक मेला
- यात्रा महोत्सव
| Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
| Geography | यहाँ क्लिक करें |
| Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |
आपको आज की इस पोस्ट में शामिल Top 20 General Knowledge Questions in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न कैसे लगे नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम आगे भी आपके लिए ऐसे प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते रहे







