भारत जैव विविधता से भरपूर एक विशाल देश है जहाँ अनेक वन्यजीव प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इन्हें संरक्षित करने के उद्देश्य से देशभर में अनेक राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) स्थापित किए गए हैं। ये उद्यान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्त्वपूर्ण हैं, बल्कि इको-टूरिज्म और अनुसंधान के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं। वर्तमान में भारत में 100 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो विभिन्न राज्यों में फैले हुए हैं।
इस लेख में आपको भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची 2025 प्रदान की गई है, जिसमें हर पार्क का नाम, संबंधित राज्य और स्थापना वर्ष शामिल है। यह जानकारी विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो UPSC, SSC, वन विभाग, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची 2025
| राष्ट्रीय उद्यान का नाम | राज्य का नाम | अधिसूचना का वर्ष |
|---|---|---|
| जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1936 |
| गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1989 |
| गोविंद राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1990 |
| नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1982 |
| राजाजी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1983 |
| फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1982 |
| पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान | आंध्र प्रदेश | 2008 |
| राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान | आंध्र प्रदेश | 2005 |
| श्री वैंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान | आंध्र प्रदेश | 1989 |
| मौलिंग राष्ट्रीय उद्यान | अरुणाचल प्रदेश | 1986 |
| नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान | अरुणाचल प्रदेश | 1983 |
| डिब्रू-साइकौवा राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1999 |
| काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1974 |
| मानस राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1990 |
| डेंगिन पटकाई राष्ट्रीय उद्यान | असम | 2021 |
| नामेरी राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1998 |
| रायमोनो राष्ट्रीय उद्यान | असम | 2021 |
| राजीव गांधी (ओरंग) राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1999 |
| वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान | बिहार | 1989 |
| गुरु घासीदास (संजय) राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1981 |
| इंद्रावती (कुटरू) राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1982 |
| कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1982 |
| मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान | गोवा | 1978 |
| ब्लैकबक (वेलावदर) राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1976 |
| गिर राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1975 |
| समुद्री (कच्छ की खाड़ी) राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1982 |
| वंसदा राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1979 |
| कालेसर राष्ट्रीय उद्यान | हरियाणा | 2003 |
| सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान | हरियाणा | 1989 |
| ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 1984 |
| इन्द्रकिला राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2010 |
| खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2010 |
| पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 1987 |
| कंडला शेरजंग सिविलबार राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2010 |
| बेतला राष्ट्रीय उद्यान | झारखंड | 1986 |
| अंशी राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1987 |
| बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1974 |
| नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1983 |
| कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1987 |
| नागरहोल (राजीव गांधी) राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1988 |
| अनामुड़ी शोला राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 2003 |
| एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1978 |
| मथिकेतन शोला राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 2003 |
| पंपादुम शोला राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 2003 |
| पेरियार राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1982 |
| साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1984 |
| बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1968 |
| डायनासोर फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 2011 |
| जीवन्ती राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1983 |
| कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1955 |
| कुनो राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 2018 |
| माधव राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1959 |
| पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1981 |
| संजय राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1981 |
| सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1981 |
| वन विहार राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1979 |
| चांदौली राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 2004 |
| गुगामल राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1975 |
| नवगांव राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1975 |
| पेंच (जवाहरलाल नेहरू) राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1975 |
| संजय गांधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1983 |
| ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1955 |
| केबुल-लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | 1977 |
| शिरुई राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | 1982 |
| बलपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान | मेघालय | 1985 |
| नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान | मेघालय | 1997 |
| मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान | मिजोरम | 2003 |
| फांगपुई (नीला पर्वत) राष्ट्रीय उद्यान | मिजोरम | 1997 |
| इंटाकी राष्ट्रीय उद्यान | नागालैंड | 1993 |
| भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान | ओडिशा | 1988 |
| सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान | ओडिशा | 1980 |
| डेजर्ट राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1992 |
| केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1981 |
| मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 2006 |
| रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1980 |
| सरसिका राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1992 |
| माउंट आबू राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1961 |
| मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1976 |
| गल्फ ऑफ मन्नार खाड़ी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1980 |
| इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1989 |
भारत के राष्ट्रीय उद्यानों से संबंधित महत्वपूर्ण Questions
प्रश्न 1: भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है और यह कब स्थापित हुआ था ?
उत्तर: भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1936 में उत्तराखंड में स्थापित किया गया था।
प्रश्न 2: भारत में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में हैं ?
उत्तर: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं।
प्रश्न 3: ‘काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान’ किसके लिए प्रसिद्ध है और यह किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है और यह असम राज्य में स्थित है।
प्रश्न 4: भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है और वह कहाँ स्थित है ?
उत्तर: केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है, जो मणिपुर में स्थित है।
प्रश्न 5: ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ (फूलों की घाटी) राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
उत्तर: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
प्रश्न 6: ‘साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है और यह किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर: साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य में स्थित है। यह अपनी प्राचीन सदाबहार वनों और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 7: ‘रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान’ किस राज्य में स्थित है और यह किसके लिए प्रसिद्ध ह ?
उत्तर: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में स्थित है और यह बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 8: ‘पेरियार राष्ट्रीय उद्यान’ किस राज्य में स्थित है और इसमें प्रमुख प्राणी कौन सा है ?
उत्तर: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य में स्थित है और यह हाथियों के लिए प्रमुख रूप से जाना जाता है।
प्रश्न 9: कौन सा राष्ट्रीय उद्यान भारत में डायनासोर के जीवाश्मों के लिए जाना जाता है ?
उत्तर: डायनासोर फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है, जो डायनासोर के जीवाश्मों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 10: ‘गिर राष्ट्रीय उद्यान’ किस जानवर के लिए प्रसिद्ध है और वह कहाँ स्थित है ?
उत्तर: गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों (Asian Lions) के लिए प्रसिद्ध है और यह गुजरात में स्थित है।
प्रश्न 11: ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान’ (पूर्व नाम अन्नामलाई) किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : यह राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु राज्य में स्थित है।
प्रश्न 12: कौन सा राष्ट्रीय उद्यान समुद्री जैवविविधता को संरक्षित करता है और यह कहाँ स्थित है?
उत्तर : गुल्फ ऑफ मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, तमिलनाडु में स्थित है और यह समुद्री जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
| Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
| Geography | यहाँ क्लिक करें |
| Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |
हमारे द्वारा भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची 2025 पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए आप नोट्स को आप कितना रेटिंग देना चाहेंगे नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स आपके लिए उपलब्ध करवाते रहें ताकि आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के कर सके







