गंगा नदी तंत्र भारत का सबसे विशाल और जटिल नदी तंत्र है, जो न केवल भौगोलिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिमालय से निकलने वाली भागीरथी और अलकनंदा की संगमस्थली देवप्रयाग से यह “गंगा” के नाम से जानी जाती है। उत्तराखंड के पंचप्रयाग, बंगाल का डेल्टा, सहायक नदियाँ जैसे यमुना, गोमती, कोसी, गण्डक, सोन और महानंदा – ये सभी इस नदी तंत्र को विशिष्ट बनाते हैं। यह लेख गंगा नदी की उत्पत्ति, प्रमुख सहायक नदियों, डेल्टा निर्माण और संबंधित शहरों की जानकारी को सरल और परीक्षा उपयोगी रूप में प्रस्तुत करता है।

गंगा नदी तंत्र

सतोपंथ हिमानी से निकली अलकनंदा और गंगोत्री हिमनद से निकली भागीरथी, देवप्रयाग में मिलने के बाद संयुक्त रूप से गंगा कहलाती है।
गंगा नदी पर उत्तराखण्ड में पंचप्रयाग का निर्माण होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
उत्तराखण्ड में पंचप्रयाग
विष्णुप्रयाग → अलकनंदा + धौलीगंगा
नन्दप्रयाग → अलकनंदा + नन्दाकिनी
कर्णप्रयाग → अलकनंदा + पिण्डर नदी
रुद्रप्रयाग → अलकनंदा + मंदाकिनी
देवप्रयाग → अलकनंदा + भागीरथी
  • गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी तथा सबसे लंबी नदी है तथा हरिद्वार से गंगा मैदानों में प्रवेश करती है।
  • गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना नदी है, जो प्रयागराज में गंगा से मिल जाती है।
  • फरक्का (पश्चिम बंगाल) में गंगा दो धाराओं में विभाजित हो जाती है–
    • A. हुगली
    • B. भागीरथी
  • आगे चलकर गंगा बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जानी जाती है। पद्मा, ब्रह्मपुत्र नदी में मिलकर मेघना नाम से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में डेल्टा का निर्माण करती है।
  • गंगा–ब्रह्मपुत्र नदियाँ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा का निर्माण करती हैं। जहाँ मैंग्रोव वनस्पति पाई जाती है।
  • गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 (प्रयागराज से हल्दिया तक) स्थित है।
  • गंगा नदी पर स्थित प्रमुख शहर – ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, प्रयागराज, कन्नौज, बक्सर, वाराणसी, भागलपुर, पटना इत्यादि।

बाएँ तट से मिलने वाली गंगा की सहायक नदियाँ

रामगंगा नदी

  • रामगंगा नदी कुमाऊँ हिमालय में स्थित गढ़वाल की पहाड़ियों से निकलती है।
  • इसी नदी के तट पर जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क है।
  • यह नदी उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश से होकर बहती है।
  • यह नदी कन्नौज के निकट गंगा में मिल जाती है।

गोमती नदी

  • गोमती नदी उत्तर प्रदेश पीलीभीत जिले के फुलहर झील से निकलती है।
  • यह नदी लखनऊ, जौनपुर व बलिया होकर गाजीपुर के निकट गंगा नदी में मिल जाती है।

धाररा नदी

  • धाररा नदी नेपाल में कैलास पर्वत के समीप मापचाच्छर हिमनद से निकलती है।
  • यह नदी बिहार के छपरा के निकट गंगा में मिलती है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ – श्यामा (काली), सरयू, रामरेखा हैं।

गण्डक नदी

  • गण्डक नदी धौलागिरि पर्वतएवरेस्ट पर्वत के मध्य नेपाल हिमालय से निकलती है।
  • नेपाल में इस नदी को सदानीरा, शालीग्रामी व मैदानी भाग में नारायणी के नाम से जाना जाता है।
  • यह नदी सोनपुर (बिहार) के निकट गंगा नदी में मिल जाती है।

कोसी नदी

  • कोसी नदी नेपाल के गोसाई थान पर्वत से निकलती है।
  • सात नदियों को मिलाकर इसे “नदी की बहनें” (River Sisters) कहा जाता है।
  • इस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है।

महानंदा नदी

  • महानंदा नदी पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी पहाड़ियों से निकलती है।
  • यह नदी मालदा में फुल्ली और मुंगेर जिलों से होकर बहती है।
  • यह नदी पश्चिम बंगाल के फरक्का के निकट गंगा में मिल जाती है।

दाएँ तट से मिलने वाली गंगा नदी की सहायक नदियाँ

यमुना नदी

  • यमुना नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हिमनद से निकलती है। यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • यह नदी प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती है। इसके तट पर दिल्ली, मथुरा, व आगरा शहर स्थित हैं।
  • यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ – चम्बल, बेतवा, केन, सिन्ध, टोंस (तमसा) आदि।

सोन नदी

  • सोन नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है।
  • यह नदी पहले बेल्ट में सोने के कारण पाई जाती है, इसलिए इसे सोन कहा जाता है।
  • यह नदी बिहार के डेहरी ऑन सोन से होकर बहती है।
  • यह नदी पटना और आरा के बीच दानापुर में गंगा नदी में मिल जाती है।
  • इसकी सहायक नदियाँ – कोयल, कानर, रिहन्दउत्तर कोयल हैं।

टोंस (तमसा) नदी

  • टोंस नदी मध्य प्रदेश की कैमूर पहाड़ियों में स्थित तमसा झील से निकलती है।
  • यह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के समीप गंगा में मिल जाती है।

Indian Polityयहाँ क्लिक करें
Geographyयहाँ क्लिक करें
Static Gk 2025यहाँ क्लिक करें

हमारे द्वारा गंगा नदी तंत्र पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए आप नोट्स को आप कितना रेटिंग देना चाहेंगे नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स आपके लिए उपलब्ध करवाते रहें ताकि आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के कर सके