अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 6 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपको बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं यह ऐसे प्रश्न है जो बहुत बार परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए अगर आप UPSC , SSC , RAILWAY , DELHI POLICE , UP POLICE , LDC या अन्य किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों के साथ भी एक बार जरूर प्रैक्टिस करें ताकि आप अपनी तैयारी की जांच कर सके आपको भारतीय सामान्य ज्ञान के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे इनमें से अधिकतर प्रश्न पहले भी बहुत बात पेपर में पूछे जा चुके हैं
सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 6 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
Q.1 18° चैनल निम्नलिखित में से किसको पृथक् करता है ?
- भारत को श्रीलंका से
- मिनिकॉय को मालदीव से
- अंडमान को निकोबार द्वीप समूह से
- इंदिरा प्वॉइंट को इंडोनेशिया से
Show Answer
उत्तर: 3. अंडमान को निकोबार द्वीप समूह से
व्याख्या:
ग्रेट चैनल – सुमात्रा और निकोबार के मध्य
8° चैनल – मालदीव और मिनिकॉय के मध्य
9° चैनल – मिनिकॉय और लक्षद्वीप के मध्य
10° चैनल – अंडमान और निकोबार के मध्य
Q.2 म्यांमार के साथ सीमा बनाने वाला राज्य नहीं है –
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- मणिपुर
- मिज़ोरम
Show Answer
उत्तर: 2. असम
व्याख्या:
म्यांमार के साथ सीमा बनाने वाले भारत के प्रमुख राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम।
असम, बांग्लादेश व भूटान के साथ सीमा बनाता है।
Q.3 निम्नलिखित में से भारत का सबसे प्राचीन भूखंड है-
- उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
- उत्तर का विशाल मैदान
- प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश
- तटीय मैदान
Show Answer
व्याख्या:
प्रायद्वीपीय पठार भारत का सबसे प्राचीन भूखण्ड है।
यह 16 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है।
आर्कियन चट्टानों से निर्मित एवं अत्यधिक रूपांतरित।
अरावली, कैमूर, राजमहल एवं शिलॉन्ग पहाड़ियाँ इसकी उत्तरी सीमा बनाती हैं।
दक्षिण में कन्याकुमारी तक फैला है।
उत्तर: 3. प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश
Q.4 भारत में ग्रीष्म कालीन मानसून की सामान्यत: दिशा है-
- दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
- दक्षिण से उत्तर-पश्चिम
- दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
- उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
Show Answer
उत्तर: 3. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
व्याख्या:
ग्रीष्मकालीन मानसून की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व है।
1 जून को केरल के तट से आरंभ, 30 सितम्बर तक चलता है।
Q.5 दक्षिण-पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है ?
- तमिलनाडु
- गोवा
- कर्नाटक
- केरल
Show Answer
उत्तर: 4. केरल
व्याख्या:
1 जून को केरल के तट पर प्रथम प्रवेश।
दिशा: दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व।
अवधि: 1 जून से 30 सितम्बर।
Q.6 भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है ?
- एम. एस. स्वामीनाथन
- नॉरमन बोरलॉग
- वर्गीज कुरियन
- विलियम ग्रैंड
Show Answer
उत्तर: 3. वर्गीज कुरियन
व्याख्या:
भारत में श्वेत क्रांति के जनक: वर्गीज कुरियन।
दुग्ध वितरण के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था।
हरित क्रांति शब्द: डॉ. विलियम गौड (अमेरिका)।
भारत में हरित क्रांति: एम.एस. स्वामीनाथन।
Q.7 वह अक्षांश रेखा जिस पर सदैव दिन व रात की अवधि समान रहती है-
- भूमध्य रेखा
- कर्क रेखा
- मकर रेखा
- हिंज रेखा
Show Answer
उत्तर: 1. भूमध्य रेखा
व्याख्या:
उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव के बीच मध्य में स्थित।
वर्ष भर दिन और रात बराबर।
शीत ऋतु का लगभग अभाव।
Q.8 पृथ्वी का निकटतम ग्रह कौन–सा है ?
- शुक्र
- बुध
- मंगल
- बृहस्पति
Show Answer
उत्तर: 1. शुक्र
व्याख्या:
सूर्य व चंद्रमा के बाद सबसे चमकीला।
शाम को पश्चिम, सुबह पूर्व में दिखाई देता है।
“साँझ का तारा” व “भोर का तारा”।
आकार, घनत्व, व्यास में पृथ्वी के समान।
Q.9 रेपेटी असंबद्धता अलग करती है-
- मेंटल के ऊपरी परत को निचली परत से
- निचले मेंटल को ऊपरी कोर से
- बाह्य कोर को आंतरिक कोर से
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 1. मेंटल के ऊपरी परत को निचली परत से
व्याख्या:
मेंटल की ऊपरी व निचली परत के बीच की सीमा।
निचले मेंटल व ऊपरी कोर: गुटेनबर्ग असंबद्धता।
बाह्य कोर व आंतरिक कोर: लेहमन असंबद्धता।
Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सी यूरोप की पर्वत शृंखला है ?
- आल्प्स
- हिमालय
- रॉकी
- एण्डीज
Show Answer
उत्तर: 1. आल्प्स
व्याख्या:
फ्रांस के दक्षिण-पूर्व में, फ्रांस-इटली सीमा पर।
सर्वोच्च चोटी: माउंट ब्लॉक (फ्रांस)।
नदियों का उद्गम: राइन, रोन, पो।
Q.11 हड़प्पा सभ्यता के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
- कालीबंगा से जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला है।
- सबसे अधिक मुहरें लोथल से प्राप्त हुई हैं।
- सुरकोटड़ा से घोड़ों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- सिन्धु घाटी की लिपि की सूचना मुहरों से प्राप्त होती है।
Show Answer
उत्तर: 2. सबसे अधिक मुहरें लोथल से प्राप्त हुई हैं।
व्याख्या:
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित कालीबंगा की खोज प्राचीन सरस्वती के बाएँ तट पर अमलानन्द घोष ने वर्ष 1953 में की। यहाँ के उत्खनन से हड़प्पा कालीन सांस्कृतिक युग के पाँच स्तर मिले हैं।
कालीबंगा से प्राक्-हड़प्पा काल के ‘जुते हुए खेत का साक्ष्य’ मिला है।
जालीदार जुताई तथा दो फसलों (चना एवं सरसों) की एक साथ बुआई का साक्ष्य कालीबंगा से मिला है।
सुरकोटड़ा गुजरात के कच्छ में स्थित जहाँ से घोड़ों के हड्डियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
सिन्धु घाटी की लिपि की सूचना मुहरों से प्राप्त होती है।
सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरे सेलखड़ी नामक पत्थर से बनी होती थीं।
हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर सर्वाधिक अंकन पीपल एवं बिना कूबड़ का बैल/एक शृंगी पशु (Unicorn) का था।
सिन्धु घाटी की सर्वाधिक मुहरें मोहनजोदड़ो (लगभग 500) से मिली हैं।
Q.12 वाराणसी के निकट सारनाथ में स्थित सिंहशीर्ष, जिसको आमतौर पर सारनाथ सिंह शीर्ष कहा जाता है। यह किस काल से संबंधित मूर्तिकला का एक सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है ?
- मौर्यकालीन
- गुप्तकालीन
- पल्लवकालीन
- कुषाण कालीन
Show Answer
उत्तर: 1. मौर्यकालीन
व्याख्या:
वाराणसी के निकट सारनाथ में स्थित सिंह शीर्ष मूर्ति मौर्यकालीन मूर्तिकला का एक सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है।
यह भगवान बुद्ध द्वारा धम्मचक्रप्रवर्तन यानी प्रथम उपदेश देने की स्मृति में सम्राट अशोक द्वारा बनाया गया।
इस सिंह शीर्ष को, उपरिचक्र और कमलाधार के बिना, स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया है।
Q.13 निम्नलिखित में से किस गुप्तकालीन साहित्यिक रचना में ‘यक्ष की विरहगाथा’ का विवरण मिलता है ?
- कुमारसंभव
- ऋतुसंहार
- मालविकाग्निमित्र
- मेघदूत
Show Answer
उत्तर: 4. मेघदूत
व्याख्या:
कालिदास द्वारा रचित मेघदूत खण्डकाव्य में यक्ष की विरहगाथा का विवरण मिलता है। इसकी रचना वाकाटक नरेश प्रवरसेन द्वितीय के दरबार में की गई थी।
मालविकाग्निमित्र कालिदास की प्रथम नाट्य रचना है। इसमें शुंग राजा अग्निमित्र और मालविका की प्रेम कथा का विवरण है।
ऋतुसंहार कालिदास की प्रथम काव्य रचना है। यह छह सर्गों का एक खण्डकाव्य है।
कुमार संभव सत्रह सर्गों का एक महाकाव्य है जिसमें शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय के जन्म की कथा का विवरण है।
Q.14 निम्नलिखित में से मध्यकाल की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जानकारी प्राप्त होती है –
- आइन-ए-अकबरी
- बाबरनामा
- हुमायूँनामा
- अकबरनामा
Show Answer
उत्तर: 1. आइन-ए-अकबरी
व्याख्या:
आइन-ए-अकबरी के लेखक अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल हैं।
इसके माध्यम से तत्कालीन राजस्व प्रणाली की जानकारी, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जानकारी प्राप्त होती है।
Q.15 दयानन्द सरस्वती के गुरु का क्या नाम था ?
- मूल शंकर
- नरेन्द्र दत्त
- विरजानन्द
- रामानन्द
Show Answer
उत्तर: 3. विरजानन्द
व्याख्या:
दयानन्द के बचपन का नाम मूल शंकर था। अल्पायु में ही मूर्ति पूजा में उनका विश्वास न रहा।
1861 ई. में उन्होंने मथुरा के स्वामी विरजानन्द को अपना गुरु बनाया और वहीं पर वेदों का अध्ययन किया।
अपने गुरु से पृथक होकर उन्होंने हिन्दू धर्म, सभ्यता और भाषा के प्रचार का कार्य आरम्भ किया और सर्वप्रथम बम्बई में 1875 में आर्य समाज की स्थापना की।
Q.16 1885 ई. में बॉम्बे में सम्पन्न होने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था ?
- सर सी. शंकर नायर
- बदरुद्दीन तैय्यबजी
- व्योमेश चन्द्र बनर्जी
- दादाभाई नौरोजी
Show Answer
उत्तर: 3. व्योमेश चन्द्र बनर्जी
व्याख्या:
कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन 28-31 दिसम्बर, 1885 को बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ।
प्रारम्भ में इसका नाम “भारतीय राष्ट्रीय संघ” था, परन्तु दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर यह बदलकर “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” कर दिया गया।
प्रारम्भ में यह अधिवेशन पूना में होना था, किन्तु प्लेग फैलने की वजह से इसका स्थान बदलकर बम्बई कर दिया गया।
इसकी अध्यक्षता डब्ल्यू.सी. बनर्जी (व्योमेश चन्द्र बनर्जी) ने की।
Q.17 भारत का राष्ट्रपति होता है –
- निर्वाचित
- मनोनीत
- नियुक्त
- वंशानुगत उत्तराधिकारी
Show Answer
उत्तर: 1. निर्वाचित
व्याख्या:
भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होता है।
भारत एक लोकतांत्रिक गणतंत्रात्मक राष्ट्र है।
भारत का सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति है।
राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रधान होता है।
गणतंत्रात्मक व्यवस्था का आशय है कि भारत का राष्ट्राध्यक्ष वंशानुगत न होकर निर्वाचित होता है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत के राष्ट्रपति ने शपथ ली थी।
Q.18 किसने प्रधानमंत्री को “प्रायमस इंटर पेरस” (समकक्षों में सबसे आगे रहने वाला) और “कैबिनेट के प्रमुख स्तंभ” के रूप में वर्णित किया ?
- जेनिंग्स
- मुनरो
- सर विलियम हार्टकोर्ट
- लॉर्ड मोरले
Show Answer
उत्तर: 4. लॉर्ड मोरले
व्याख्या:
लॉर्ड मोरले ने प्रधानमंत्री को “प्रायमस इंटर पेरस” और “कैबिनेट के प्रमुख स्तंभ” के रूप में वर्णित किया।
रैम्जेम्योर के अनुसार: प्रधानमंत्री राज्य के जहाज का मल्लाह।
जेनिंग्स के अनुसार: प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल के निर्माण, जीवन तथा उसकी मृत्यु का केन्द्र बिन्दु है।
मुनरो के अनुसार: प्रधानमंत्री राज्य की नौका का कप्तान है।
सर विलियम हार्टकोर्ट के अनुसार: प्रधानमंत्री तारों के बीच चंद्रमा है।
Q.19 संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिंदी देश की राजभाषा है ?
- अनुच्छेद-234
- अनुच्छेद-283
- अनुच्छेद-343
- अनुच्छेद-243
Show Answer
उत्तर: 3. अनुच्छेद-343
व्याख्या:
भारत के संविधान के भाग-17, अध्याय-1 का शीर्षक ‘संघ की भाषा’ है।
अनुच्छेद-343(1) के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी तथा संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।
अनुच्छेद-234: न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीशों से भिन्न व्यक्तियों की भर्ती।
अनुच्छेद-283: संचित निधियों, आकस्मिकता निधियों और लोक लेखाओं में जमा धनराशियों की अभिरक्षा।
अनुच्छेद-243: परिभाषाएँ।
Q.20 किस वर्ष भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना शुरू हुआ ?
- 2005
- 2000
- 2011
- 2019
Show Answer
उत्तर: 3. 2011
व्याख्या:
वर्ष 2011 से भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना शुरू हुआ।
मूल संविधान में मताधिकार की आयु 21 वर्ष थी, जिसे 61वें संविधान संशोधन (1989) द्वारा घटाकर 18 वर्ष किया गया।
वर्तमान में मताधिकार की आयु 18 वर्ष है।
25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों और जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपना नाम दर्ज करवा सकें।
Q.21 निम्नलिखित में से किस वर्ष का संबंध उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि से नहीं है ?
- वर्ष 1960
- वर्ष 1986
- वर्ष 2015
- वर्ष 2019
Show Answer
उत्तर: 3. वर्ष 2015
व्याख्या:
उच्चतम न्यायालय के गठन के समय न्यायधीशों की संख्या 08 (एक मुख्य न्यायाधीश और 7 अन्य न्यायाधीश) निश्चित थी।
1956 में संसद ने 11, 1960 में 14, 1977 में 18, 1986 में 26, 2008 में 31 और 2019 में 34 कर दी।
वर्ष 2015 का संबंध उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि से नहीं है।
Q.22 भारतीय परिप्रेक्ष्य में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(1) M2 = M1 + बैंकों के पास सावधि जमा।
(2) M3 को समग्र मौद्रिक संसाधन भी कहा जाता है।
सही विकल्प चुनें –
- (1) और (2) दोनों सही हैं
- केवल (2) सही है
- केवल (1) सही है
- (1) और (2) दोनों गलत हैं
Show Answer
उत्तर: 2. केवल (2) सही है
व्याख्या:
भारतीय रिज़र्व बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की पूर्ति के चार वैकल्पिक मापों को प्रदर्शित करता है –
M1 = CU + DD + OD
M2 = M1 + डाकघर बचत बैंकों में बचत जमाएँ।
M3 = M1 + व्यावसायिक बैंकों की निवल आवधिक जमाएँ।
M4 = M3 + डाकघर बचत संस्थाओं में कुल जमाएँ (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्रों को छोड़कर)।
यहाँ DD = माँग जमाएँ (व्यापारिक बैंकों के पास)
CU = लोगों के पास रखी करेंसी (नोट व सिक्के)
OD = रिज़र्व बैंक के पास अन्य जमाएँ
M1 एवं M3 को व्यापक मुद्रा कहते हैं, M1 एवं M2 संकुचित मुद्रा कहलाती हैं।
M3 को समग्र मौद्रिक संसाधन भी कहा जाता है।
M1 से M4 की ओर बढ़ने पर तरलता में कमी होती है। M1 सबसे अधिक तरल और M4 सबसे कम तरल होता है।
Q.23 भारतीय मुद्रा के ₹1 के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं ?
- वित्त मंत्री, भारत सरकार
- वित्त सचिव, भारत सरकार
- गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक
- सचिव, वित्त आयोग
Show Answer
उत्तर: 2. वित्त सचिव, भारत सरकार
व्याख्या:
भारतीय मुद्रा का नाम भारतीय रुपया (INR) है, एक रुपया में 100 पैसे होते हैं।
रुपये का प्रतीक “₹” है, जो देवनागरी अक्षर “र” और लैटिन “R” का संयोजन है, शीर्ष पर दोहरी क्षैतिज रेखा के साथ।
₹1 का नोट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है और इस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
अन्य सभी मूल्यवर्ग के नोटों पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
Q.24 निम्नलिखित में से कौन भारत में बैंकों की रेपो दर को नियमित करता है ?
- भारतीय रिज़र्व बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- वित्त मंत्रालय
- वित्त आयोग
Show Answer
उत्तर: 1. भारतीय रिज़र्व बैंक
व्याख्या:
रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।
इसमें बैंक RBI को योग्य प्रतिभूतियाँ बेचते हैं और तय समय बाद उन्हें थोड़ी अधिक कीमत पर पुनर्खरीद करते हैं।
RBI मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर का उपयोग करता है।
रिवर्स रेपो दर वह दर है जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों से धन उधार लेता है, ताकि बाजार से अतिरिक्त तरलता हटाई जा सके।
Q.25 भारत में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के आँकड़े कौन जारी करता है ?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
- भारतीय रिज़र्व बैंक
- विश्व बैंक
- वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
Show Answer
उत्तर: 1. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
व्याख्या:
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अप्रैल 2017 में PLFS शुरू किया।
यह भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
भारत में रोजगार और बेरोजगारी से जुड़े आँकड़े NSO द्वारा जारी किए जाते हैं।
Gk 2025 – यहां क्लिक करें
IAS Notes – यहां क्लिक करें
Mock Test Online – यहां क्लिक करें
सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 6 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर – पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए सामान्य ज्ञान के टॉप 25 प्रश्न एवं उत्तर आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आगे भी इसी प्रकार के प्रश्न आपको प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध करवाते रहे साथ ही अगर आप नोट्स भी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर आप फ्री में पढ़ सकते हैं