अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 5 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपको बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं यह ऐसे प्रश्न है जो बहुत बार परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए अगर आप UPSC , SSC , RAILWAY , DELHI POLICE , UP POLICE , LDC या अन्य किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों के साथ भी एक बार जरूर प्रैक्टिस करें ताकि आप अपनी तैयारी की जांच कर सके आपको भारतीय सामान्य ज्ञान के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे इनमें से अधिकतर प्रश्न पहले भी बहुत बात पेपर में पूछे जा चुके हैं

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 5 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर


Q.26 हस्तांतरण भुगतान किसमें सम्मिलित किये जाते हैं ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में
  2. सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में
  3. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) में
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या:

हस्तान्तरण भुगतान एक तरह की सहायता राशि है जिसके बदले में कोई कार्य नहीं किया जाता। इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।

पेंशन, वजीफा, भत्ता आदि हस्तान्तरण भुगतानों को राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।

हस्तांतरण भुगतान मौद्रिक लेनदेन हैं जिसमें एक पक्ष माल या सेवाएँ प्राप्त किए बिना दूसरे को धन हस्तांतरित करता है।

सरकार या अन्य संगठन आमतौर पर आय सहायता, सामाजिक कल्याण कार्यक्रम और सब्सिडी जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए ये भुगतान करते हैं।

नियमित लेनदेन के विपरीत, हस्तांतरण भुगतान में माल या सेवाओं का आदान-प्रदान शामिल नहीं होता है।

हस्तांतरण भुगतान का उद्देश्य अर्थव्यवस्था के भीतर आय और धन का पुनर्वितरण करना है।

हस्तांतरण भुगतान डिस्पोजेबल आय को बढ़ाकर और उपभोक्ता खर्च का समर्थन करके आर्थिक गतिविधि को प्रोत्साहित कर सकता है।

बेरोजगारी लाभ, कल्याण कार्यक्रम और किसानों के लिए सब्सिडी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन, छात्र छात्रवृत्तियाँ और कम आय वाले व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य सेवा लाभ , धर्मार्थ दान, उपहार और अनुदान आदि हस्तांतरण भुगतान के उदाहरण हैं।


Q.27 जिह्वा एवं दाँत पाए जाते हैं-

  1. ग्रसनी में
  2. मुख गुहा में
  3. प्रकोष्ठ में
  4. आँत में
Show Answer
उत्तर: 2. मुख गुहा में

व्याख्या:
मुख गुहा में जिह्वा व दाँत पाए जाते हैं।
मुख गुहा गाल व होठों द्वारा घिरी एक गुहा होती है।
इनके ऊपरी भाग को तालु कहते हैं।


Q.28 किस अवस्था को रिवर्स प्रोफेज कहते हैं ?

  1. प्रोफेज
  2. एनाफेज
  3. मेटाफेज
  4. टीलोफेज
Show Answer
उत्तर: 4. टीलोफेज

व्याख्या:
टीलोफेज (अंत्यावस्था) अवस्था को रिवर्स प्रोफेज भी कहते हैं जिसमें प्रोफेज की विपरीत क्रियाएँ देखी जाती है।
मेटाफेज अवस्था में गुणसूत्रों की आकारिकी का अध्ययन किया जाता है।


Q.29 जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है, तो श्वास की गति-

  1. कम हो जाती है।
  2. बढ़ जाती है।
  3. परिवर्तित नहीं होती।
  4. पहले घटती है, फिर बढ़ती है।
Show Answer
उत्तर: 2. बढ़ जाती है।

व्याख्या:

हमारे शरीर में श्वसन क्रिया मुख्य रूप से रक्त में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर से नियंत्रित होती है।

मस्तिष्क के मेडुला ऑब्लोंगेटा क्षेत्र में स्थित श्वसन केंद्र इन गैसों की सांद्रता में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होते हैं।

रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आने से श्वास की गति में क्रमशः बढ़ोतरी होती जाती है।

पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हाइपॉक्सिया होता है जिससे श्वास दर बढ़ जाती है।

इससे अधिक ऑक्सीजन फेफड़ों में खिंचती है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती है।


Q.30 निम्नलिखित में से कौन-सा लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है ?

  1. अम्ल
  2. क्षार
  3. लवण
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 2. क्षार

व्याख्या:

क्षार पदार्थ एक बुनियादी (एल्कलाइन) प्रकृति के होते हैं, जो लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं।

लिटमस पेपर एक प्रकार का सूचक है जिसका उपयोग पदार्थों की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति का पता लगाने के लिए किया जाता है।

क्षार वे पदार्थ हैं जिनका pH मान 7 से अधिक होता है।

क्षार में ऐसे यौगिक होते हैं जो जल में घुलकर हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) उत्पन्न करते हैं।


Q.31 निम्नलिखित में से कौन-सा फुलरीन सर्वाधिक स्थायी है ?

  1. C-60
  2. C-40
  3. C-80
  4. C-50
Show Answer
उत्तर: 1. C-60

व्याख्या:

C-60 सर्वाधिक स्थायी फुलरीन है, जिसे बकमिन्स्टर फुलरीन कहते हैं।

C-60 की संरचना में 32 फलक होते हैं, जिसमें 20 षट्कोणीय व 12 पंचकोणीय होते हैं।


Q.32 निम्नलिखित में से किसे शरीर की निर्माणकारी इकाई कहा जाता है ?

  1. कार्बोहाइड्रेट
  2. प्रोटीन
  3. विटामिन
  4. खनिज तत्त्व
Show Answer
उत्तर: 2. प्रोटीन

व्याख्या:

प्रोटीन शरीर की निर्माणकारी इकाई है क्योंकि यह ऊतकों और कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत में कार्य करता है।

यह त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों का प्रमुख घटक है।

कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा स्रोत हैं, विटामिन जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी हैं और खनिज जैविक प्रक्रियाओं में सहायक होते हैं।


Q.33 बन्दूक से गोली निकलने के पश्चात् कंधे का पीछे की ओर जाना, गति के किस नियम की पुष्टि करता है ?

  1. जड़त्व का नियम
  2. संवेग संरक्षण का नियम
  3. क्रिया प्रतिक्रिया का नियम
  4. उपर्युक्त सभी
Show Answer
उत्तर: 3. क्रिया प्रतिक्रिया का नियम

व्याख्या:

क्रिया प्रतिक्रिया के नियमानुसार क्रिया के विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।

क्रिया व प्रतिक्रिया अलग-अलग वस्तुओं पर होते हैं।

उदाहरण: नाविक पानी को पीछे धकेलता है और नाव आगे बढ़ती है।

बन्दूक से गोली निकलने पर कंधा पीछे की ओर झटका खाता है।


Q.34 यदि माता का रक्त समूह A तथा पिता का रक्त समूह B हो तो बच्चों का रक्त समूह क्या होगा ?

  1. केवल A, B
  2. केवल AB, O
  3. A, B, AB, O
  4. केवल A, AB
Show Answer
उत्तर: 3. A, B, AB, O

व्याख्या:

माता का रक्त समूह A (IA या i) और पिता का B (IB या i) होने पर बच्चों को IA, IB या i मिल सकता है।

इस कारण बच्चों में A, B, AB, या O कोई भी रक्त समूह हो सकता है।


Q.35 16 ओम के चार प्रतिरोधों को समान्तर क्रम में संयोजित किया जाए तो तुल्य प्रतिरोध का मान होगा-

  1. 12 ओम
  2. 4 ओम
  3. 16 ओम
  4. 18 ओम
Show Answer
उत्तर: 2. 4 ओम

व्याख्या:
1/R = 1/16 + 1/16 + 1/16 + 1/16 = 4/16
R = 16/4 = 4 ओम


Q.36 पित्त रस में उपस्थित पाचक एन्जाइम है-

  1. लाइपेज
  2. ट्रिप्सीन
  3. रेनिन
  4. किसी भी प्रकार पाचक का एंजाइम नहीं पाया जाता है।
Show Answer
उत्तर: 4. किसी भी प्रकार पाचक का एंजाइम नहीं पाया जाता है।

व्याख्या:

पित्त रस में कोई पाचक एंजाइम नहीं पाया जाता है।

इसमें पित्त लवण होते हैं जो वसा का पायसीकरण करते हैं जिससे पाचन एंजाइम कार्य कर सकें।


Q.37 किसी तत्त्व का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता पर सभी रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है, क्या कहलाता है ?

  1. अणु
  2. परमाणु
  3. यौगिक
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 2. परमाणु

व्याख्या:

तत्त्व का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता परन्तु रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है, परमाणु कहलाता है।

परमाणु में मुख्य रूप से तीन अवपरमाण्विक कण पाए जाते हैं-

इलेक्ट्रॉन

प्रोटॉन

न्यूट्रॉन

इन मूल तत्त्वों के अतिरिक्त अन्य अवपरमाण्विक कण पॉजिट्रॉन, न्यूट्रिनो, एंटीन्यूट्रिनो, मेसॉन इत्यादि पाए जाते हैं।


Q.38 निम्न में से कौन-सी भौतिक राशि एक ‘अदिश राशि’ नहीं है ?

  1. द्रव्यमान
  2. आयतन
  3. चुम्बकीय तीव्रता
  4. समय
Show Answer
उत्तर: 3. चुम्बकीय तीव्रता

व्याख्या:

दिशा और परिमाण के आधार पर भौतिक राशियाँ दो प्रकार की होती है-
अदिश राशि – वे भौतिक राशियाँ, जिनको व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, अदिश राशियाँ कहलाती है।
जैसे: आयतन, समय, दूरी, चाल आदि।
सदिश राशियाँ – वे भौतिक राशियाँ, जिनकों व्यक्त करने के लिए परिमाण तथा दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश राशियाँ कहलाती है।
जैसे: वेग, संवेग, कोणीय वेग, चुम्बकीय तीव्रता आदि।


Q.39 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
I. अवतल दर्पण प्रकाश को केन्द्रित करता है इसलिए इसे अभिसारी दर्पण कहते हैं।
II. उत्तल दर्पण से बने प्रतिबिम्ब आभासी तथा सीधे बनते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल I
  2. केवल II
  3. I व II दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 3. I व II दोनों

व्याख्या:

वह गोलीय दर्पण जिसके उभरे हुए भाग पर पॉलिश हो तथा धँसा हुआ भाग परावर्तक पृष्ठ हो उसे अवतल दर्पण कहा जाता है।

अवतल दर्पण प्रकाश को केन्द्रित करता है इसलिए इसे अभिसारी दर्पण कहते हैं।

उत्तल दर्पण से बने प्रतिबिम्ब आभासी तथा सीधे बनते हैं।

उत्तल दर्पणों को अपसारी दर्पण भी कहा जाता है क्योंकि वे परावर्तन के बाद प्रकाश किरणों को अपसारी या फैला देते हैं।


Q.40 कारखानों में कार्य करने वाले श्रमिकों में निम्न में से कौन-सा रोग होने की संभावना होती है ?

  1. सिलिकोसिस
  2. श्वसनी शोथ
  3. वातस्फीति
  4. न्यूमोनिया
Show Answer
उत्तर: 1. सिलिकोसिस

व्याख्या:

कारखानों में कार्य करने वाले श्रमिकों में सिलिकोसिस व एस्बेस्टोसिस रोग होने की संभावना होती है।

श्वास के साथ इन पदार्थों के कण फेफड़ों में चले जाते हैं तथा फेफड़ों के ऊपरी भाग में फाइब्रोसिस तथा सूजन पैदा करते हैं।


Q.41 निम्नलिखित में से सर्वाधिक गलनांक वाली धातु है-

  1. लोहा
  2. निकल
  3. टंगस्टन
  4. सीजियम
Show Answer
उत्तर: 3. टंगस्टन

व्याख्या:

टंगस्टन का गलनांक 3422°C (6192°F) है, जो सभी धातुओं में सबसे अधिक है।

इसका उच्च गलनांक इसे उच्च तापमान अनुप्रयोगों में उपयोगी बनाता है, जैसे कि बिजली के बल्ब के फिलामेंट्स और उच्च तापमान वाले उपकरणों में।


Q.42 रेड डाटा बुक संबंधित है-

  1. उन जीवों से जो विलुप्तीकरण की कगार पर हैं।
  2. विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों से।
  3. उन जीवों से जो फीटोपीरियोडिज़्म दर्शाते हैं।
  4. वे जीव जो विलुप्त हो गए हैं।
Show Answer
उत्तर: 1. उन जीवों से जो विलुप्तीकरण की कगार पर हैं।

व्याख्या:

IUCN (इन्टरनेशनल यूनियन ऑफ कन्ज़र्वेशन ऑफ नेचर एण्ड नेचुरल रिसोर्सेस) जिसे अब वर्ल्ड कन्ज़र्वेशन यूनियन (WCU) कहते हैं।

इसका मुख्यालय मोर्गेस, स्विट्ज़रलैण्ड में है।

यह रेड डाटा बुक या रेड लिस्ट की देख-रेख करता है जो कि उन जातियों/वर्गों का सूचीपत्र है जो विलुप्तीकरण की कगार पर हैं।


Q.43 ‘साइलेंट वैली बचाओ’ आंदोलन भारत के किस राज्य से संबंधित है ?

  1. केरल
  2. पश्चिमी बंगाल
  3. गुजरात
  4. असम
Show Answer
उत्तर: 1. केरल

व्याख्या:

साइलेंट वैली आंदोलन एक सामाजिक आंदोलन था जिसका उद्देश्य भारत के केरल के पलक्कड़ जिले में स्थित सदाबहार उपोष्णकटिबंधीय वन साइलेंट वैली की सुरक्षा करना था।

इसे 1966 में केरल शास्त्र साहित्य परिषद (KSSP) के नेतृत्व में एक गैर सरकारी संगठन द्वारा साइलेंट वैली को जलविद्युत परियोजना से बाढ़ से बचाने के लिए शुरू किया गया था।


Q.44 कुमुदिनी लाखिया, रोशन कुमारी, शोभना नारायण और माया राव किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं ?

  1. ओडिसी
  2. कुचिपुड़ी
  3. कथक
  4. मणिपुरी
Show Answer
उत्तर: 3. कथक

व्याख्या:

कुमुदिनी लाखिया, रोशन कुमारी, शोभना नारायण और माया राव का संबंध कथक शास्त्रीय नृत्य से है।

कुमुदिनी लाखिया को वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

अन्य नृत्य और कलाकारों के उदाहरण भी व्याख्या में सम्मिलित हैं।


Q.45 यूनेस्को द्वारा भारत के किस शहर को पहला विश्व विरासती शहर का दर्जा दिया गया ?

  1. हम्पी
  2. अहमदाबाद
  3. जयपुर
  4. हैदराबाद
Show Answer
उत्तर: 2. अहमदाबाद

व्याख्या:

विश्व धरोहर समिति ने जुलाई, 2017 में गुजरात के ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया, जो कि भारत का प्रथम शहर है।

जून, 2019 में राजस्थान के जयपुर शहर को इस सूची में सम्मिलित किया गया।

हम्पी में स्मारकों के समूह (कर्नाटक) को यूनेस्को ने वर्ष 1986 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था।


Q.46 उस्ताद अमजद अली खाँ किस वाद्ययंत्र से संबंधित हैं ?

  1. बाँसुरी
  2. सरोद
  3. शहनाई
  4. संतूर
Show Answer
उत्तर: 2. सरोद
Solution:
● सरोद के प्रमुख वादक- अमजद अली खाँ, अलाउद्दीन खाँ, अली अकबर खाँ, बुद्ध देव दासगुप्ता, बहादुर खान, सहारण रानी, हाफिज अली खाँ।
● बाँसुरी के प्रमुख वादक- हरिप्रसाद चौरसिया, राकेश चौरसिया, पन्नालाल घोष, वी. कुंजमणि, राजेन्द्र कुलकर्णी, राजेन्द्र प्रसन्ना।
● शहनाई के प्रमुख वादक- बिस्मिल्ला खाँ (भारत रत्न-2001), अली अहमद, हुसैन खाँ, दयाशंकर, जगन्नाथ, बागेश्वरी कमर, कृष्णा राम चौधरी, सबरी खाँ, सुल्तान खाँ।
● संतूर के प्रमुख वादक- शिवकुमार शर्मा, भजन सोपारी, पण्डित तरुण भट्टाचार्य।

Q.47 त्रिशूर पूरम किस राज्य का एक प्रसिद्ध त्योहार है ?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. तमिलनाडु
  3. कर्नाटक
  4. केरल
Show Answer
उत्तर: 4. केरल
Solution:
● त्रिशूर पूरम केरल राज्य का प्रमुख त्योहार है, जो केरल के त्रिशूर जिले में मनाया जाता है।
● त्रिशूर पूरम त्योहार वडक्कुनाथन नामक शिव मन्दिर में आयोजित किया जाता है।
● केरल राज्य के अन्य त्योहार– ओणम, विशू, अट्टुकल पोंगल, कोडुंगल्लूर भरणि।
Poorangalude Pooram aka Thrissur Pooram – Tamarind Global

Q.48 मयूरभंज छऊ नृत्य किस राज्य का मूल नृत्य है ?

  1. कर्नाटक
  2. केरल
  3. राजस्थान
  4. ओडिशा
Show Answer
उत्तर: 4. ओडिशा
Solution:
मयूरभंज छऊ नृत्य ओडिशा राज्य का मूल नृत्य है।
प्रमुख नृत्य सम्बन्धित राज्य–

कर्नाटक – यक्षगान

केरल – कुडियाट्टम

राजस्थान – घूमर

उत्तर प्रदेश – नौटंकी।


Q.49 निम्नलिखित में से किस तिथि को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है ?

  1. 2 अक्टूबर
  2. 26 जनवरी
  3. 26 नवंबर
  4. 15 अगस्त
Show Answer
उत्तर: 3. 26 नवंबर

Solution:

26 नवंबर – भारतीय संविधान दिवस, राष्ट्रीय विधि दिवस।

2 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस।

26 जनवरी – भारतीय गणतंत्र दिवस।

15 अगस्त – भारतीय स्वतंत्रता दिवस।


Q.50 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए–
लेखक
पुस्तकें
A. पाणिनि — 1. कामसूत्र
B. वात्स्यायन — 2. राजतरंगिणी
C. चाणक्य — 3. अष्टाध्यायी
D. कल्हण — 4. अर्थशास्त्र

  1. A-3 B-1 C-4 D-2
  2. A-4 B-1 C-2 D-3
  3. A-2 B-3 C-1 D-4
  4. A-1 B-2 C-3 D-4
Show Answer
उत्तर: 1. A-3 B-1 C-4 D-2
Solution:
• सही सुमेलन इस प्रकार है –
(i) पाणिनि – अष्टाध्यायी
(ii) वात्स्यायन – कामसूत्र
(iii) चाणक्य – अर्थशास्त्र
(iv) कल्हण – राजतरंगिणी

A. पाणिनि – अष्टाध्यायी

पाणिनि प्राचीन भारत के एक महान वैयाकरण (grammarian) थे।

उन्होंने “अष्टाध्यायी” नामक व्याकरण ग्रंथ की रचना की, जिसमें संस्कृत भाषा के नियमों को सूत्रों (aphorisms) के रूप में व्यवस्थित किया गया है।

यह लगभग 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व की रचना मानी जाती है और संस्कृत ही नहीं, बल्कि विश्व की भाषाओं में व्याकरण पर लिखे गए सर्वाधिक व्यवस्थित ग्रंथों में से एक है।

B. वात्स्यायन – कामसूत्र

वात्स्यायन एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक और लेखक थे।

उन्होंने “कामसूत्र” की रचना की, जो काम (कामुकता), प्रेम, और मानव संबंधों पर एक शास्त्रीय ग्रंथ है।

यह पुस्तक केवल शारीरिक संबंधों की नहीं, बल्कि सामाजिक और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी प्रेम और दांपत्य जीवन की विवेचना करती है।

C. चाणक्य – अर्थशास्त्र

चाणक्य (जिसे कौटिल्य या विष्णुगुप्त भी कहा जाता है) मौर्य साम्राज्य के महान नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे।

उन्होंने “अर्थशास्त्र” नामक ग्रंथ की रचना की, जिसमें राज्यशासन, राजनीति, अर्थनीति, सैन्य रणनीति और कानून आदि का उल्लेख है।

यह ग्रंथ मौर्य साम्राज्य के प्रशासनिक ढांचे का मूल आधार माना जाता है।

D. कल्हण – राजतरंगिणी

कल्हण 12वीं शताब्दी के एक कश्मीरी इतिहासकार और कवि थे।

उन्होंने “राजतरंगिणी” नामक ऐतिहासिक ग्रंथ लिखा, जिसमें कश्मीर के राजाओं का इतिहास काव्यात्मक शैली में वर्णित है।

यह भारत का सबसे पहला व्यवस्थित ऐतिहासिक ग्रंथ माना जाता है।


Gk 2025 – यहां क्लिक करें

IAS Notes – यहां क्लिक करें

Mock Test Online – यहां क्लिक करें

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 5 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर – पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए सामान्य ज्ञान के टॉप 25 प्रश्न एवं उत्तर आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आगे भी इसी प्रकार के प्रश्न आपको प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध करवाते रहे साथ ही अगर आप नोट्स भी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर आप फ्री में पढ़ सकते हैं