अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 4 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपको बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं यह ऐसे प्रश्न है जो बहुत बार परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए अगर आप UPSC , SSC , RAILWAY , DELHI POLICE , UP POLICE , LDC या अन्य किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों के साथ भी एक बार जरूर प्रैक्टिस करें ताकि आप अपनी तैयारी की जांच कर सके

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 4 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर


Q.1 भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  1. अध्यारोपित सीमा का
  2. अवशिष्ट सीमा का
  3. पूर्ववर्ती सीमा का
  4. परवर्ती सीमा का
Show Answer
उत्तर: 1. अध्यारोपित सीमा का
व्याख्या: दो या दो से अधिक देशों के मध्य वैसी सीमा रेखा जिस का निर्धारण किसी बाहरी शक्ति (जैसे- औपनिवेशिक शासन) ने किया हो, अध्यारोपित सीमा रेखा (Superimposed Border Line) कहलाती है। भारत-पाकिस्तान के मध्य अध्यारोपित सीमा रेखा है।

Q.2 भारत के भौगोलिक क्षेत्र में मैदानी प्रदेश का विस्तार है-

  1. 10.5%
  2. 18.6%
  3. 27.7%
  4. 43.2%
Show Answer
उत्तर: 4. 43.2%
व्याख्या: भारत के भौतिक एवं उच्चावच स्वरूप में अत्यधिक विषमता देखने को मिलती है। सामान्यत: भारत के कुल क्षेत्रफल के 10.5% पर पर्वत, 18.6% पहाड़ियाँ, 27.7% भाग पर पठार, एवं 43.2% भाग पर मैदान का विस्तार है।

Q.3 आम्रवर्षा का संबंध किस राज्य से हैं ?

  1. तमिलनाडु
  2. कर्नाटक
  3. उड़ीसा
  4. पश्चिमी बंगाल
Show Answer
उत्तर: 2. कर्नाटक
व्याख्या: आम्रवर्षा – ग्रीष्म ऋतु के होते-होते पूर्व मानसून बौच्छारे पड़ती है जो केरल व तटीय कर्नाटक में एक आम बात है। स्थानीय तौर पर इस तूफानी वर्षा को आम्र वर्षा कहा जाता है।

Q.4 सिंधु नदी में भारत की ओर से मिलने वाली सबसे बड़ी सहायक नदी है –

  1. झेलम
  2. चिनाब
  3. रावी
  4. सतलज
Show Answer
उत्तर: 2. चिनाब
व्याख्या:
• सिंधु नदी में भारत की ओर से मिलने वाली सबसे बड़ी सहायक नदी चिनाब है।
• चिनाब सिंधु की विशालतम सहायक नदी है, जो हिमाचल प्रदेश में चन्द्रभागा कहलाती है।
• यह नदी लाहौल में बरालाचा दर्रे के दोनों ओर से चन्द्र और भागा नामक दो नदियों के रूप में निकलती है। ये दोनों नदियाँ मिलकर चिनाब कहलाती है।

Q.5 किसी मरू क्षेत्र में मृदा अपरदन को रोका जा सकता है –

  1. परिरेखा हल-चालन द्वारा
  2. खेत की खाद का प्रयोग करके
  3. पेड़ लगाकर/वनरोपण द्वारा
  4. फसल आवर्तन द्वारा
Show Answer
उत्तर: 3. पेड़ लगाकर/वनरोपण द्वारा
व्याख्या: किसी मरू क्षेत्र में पेड़ लगाकर अथवा वनरोपण द्वारा मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। मृदा अपरदन प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली एक भौतिक प्रक्रिया है, जिसमें मुख्यतः जल और वायु जैसे प्राकृतिक भौतिक बलों द्वारा भूमि के ऊपरी मृदा के कणों को अलग बहा ले जाना सम्मिलित है।

Q.6 कौन-से वे दो ग्रह है, जिनका सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में परिक्रमण विपरीत दिशा में है ?

  1. बुध और शुक्र
  2. शुक्र और शनि
  3. शुक्र और यूरेनस (अरुण)
  4. बृहस्पति और यूरेनस (अरुण)
Show Answer
उत्तर: 3. शुक्र और यूरेनस (अरुण)
व्याख्या: शुक्र और यूरेनस (अरुण) की परिक्रमण की दिशा अन्य ग्रहों से विपरीत होती है। शुक्र और यूरेनस घड़ी की सूई की दिशा में (Clockwise) घूमते है जबकि अन्य ग्रह घड़ी की सूई के विपरीत दिशा (Anti Clockwise) में घूमते हैं।

Q.7 ग्रेनाइट मौलिक शैल से किस कायांतरित शैल का निर्माण होता है?

  1. क्वार्ट्जाइट
  2. नीस
  3. स्लेट
  4. फाइलाइट
Show Answer
उत्तर: 2. नीस
व्याख्या: कायांतरित चट्टानें आग्नेय व परतदार चट्टानों के अत्यधिक ताप व दाब के फलस्वरूप निर्मित होती हैं, ये चट्टानें अपना स्वरूप परिवर्तित कर लेती हैं। ग्रेनाइट आग्नेय चट्टान है, जो नीस में रूपान्तरित हो जाती है।

Q.8 वह कौन-सी पर्वतमाला है जो यूरोपीय रूस को एशियाई रूस से अलग करती है ?

  1. यूराल
  2. आल्प्स
  3. पिरेनीज
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: 1. यूराल
व्याख्या: यूराल – यह पर्वतमाला यूरोप व एशिया के मध्य सीमा बनाने का कार्य करती है। यह यूरोपीय रूस को एशियाई रूस से अलग करती है। यूराल पर्वत से यूराल नदी का उद्गम होता है और यह नदी भी यूरोप और एशिया के मध्य सीमा बनाती है।

Q.9 नार्वे व स्वीडन देश की सीमा पर कौन-सा पर्वत स्थित है ?

  1. जालोन
  2. जाग्रोस
  3. अप्लेशियन
  4. आल्प्स
Show Answer

उत्तर: 1. जालोन
व्याख्या: जलोन – यह पर्वत नार्वे व स्वीडन देशों की सीमा बनाता है।


Q.10 निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम ब्लैक फॉरेस्ट से होता है ?

  1. पो नदी
  2. डेन्यूब नदी
  3. राइन नदी
  4. यूराल नदी
Show Answer
यह उत्तर है जो बाद में दिखेगा

उत्तर: 2. डेन्यूब नदी
व्याख्या: डेन्यूब नदी का उद्गम जर्मनी देश में ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से होता है। यहाँ से जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया व रोमानिया देशों में बहने के बाद काला सागर में जाकर गिर जाती है। यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।


Q.11 हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल से ‘नहर प्रणाली’ के साक्ष्य प्राप्त होते हैं ?

  1. सुत्कागेंडोर
  2. दैमाबाद
  3. शोर्तुगई
  4. मुंडीगाक
Show Answer
उत्तर: 3. शोर्तुगई
व्याख्या:
● हड़प्पा सभ्यता के शोर्तुगई स्थल से नहर प्रणाली के साक्ष्य प्राप्त होते हैं।
● शोर्तुगई व मुंडीगाक दोनों स्थल अफगानिस्तान में स्थित है।
● सुत्कागेंडोर बलूचिस्तान (पाकिस्तान) दाश्क नदी तथा दैमाबाद अहमदनगर (महाराष्ट्र) में प्रवरा नदी के किनारे स्थित हैं।

Q.12 प्रथम बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?

  1. थेर यश
  2. महाकश्यप
  3. मोगलिपुत्ततिस्स
  4. वसुमित्र
Show Answer
उत्तर: 2. महाकश्यप
व्याख्या:
· प्रथम बौद्ध संगीति बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद राजगृह की सप्तपर्णि गुफा में महाकश्यप की अध्यक्षता में हुई।
· इस समय मगध का शासक अजातशत्रु था।
· इसमें बुद्ध की शिक्षाओं का संकलन हुआ तथा उन्हें सुत और विनय नामक पिटकों में विभाजित किया गया।
· प्रथम संगीति में पाँच सौ भिक्षु थे, इसलिए इसे पंचशतिका कहा गया है।
· द्वितीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता सावकमीर (सर्वकामनी) ने की।
· तीसरी बौद्ध संगीति की अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की।
· चतुर्थ बौद्ध संगीति की अध्यक्षता वसुमित्र ने की।

Q.13 अजंता की किस गुफा से मरणासन्न राजकुमारी का चित्र प्राप्त हुआ है ?

  1. गुफा संख्या – 9
  2. गुफा संख्या – 17
  3. गुफा संख्या – 16
  4. गुफा संख्या – 10
Show Answer
उत्तर: 3. गुफा संख्या – 16
व्याख्या:
● अजंता के चित्रों में प्राकृतिक सौन्दर्य, बुद्ध व बौधिसत्व तथा जातक ग्रंथों के वर्णात्मक दृश्यों का अंकन हुआ है।
● सुन्दर कल्पना, रंगों की प्रभा, रेखाओं का लालित्य, विषय वस्तु की विविधता, अभिव्यक्ति से सम्पन्नता व अभिव्यंजना के कौशल के कारण अजंता के चित्र अद्वितीय हैं।
● इनमें गुफा संख्या 16 में उत्कीर्ण मरणासन्न राजकुमारी सहित अवलौकिश्वर, यशोधरा, राहुल आदि चित्र प्रसिद्ध हैं।
● गुफा संख्या 17 के चित्र को चित्रशाला कहा गया है। इस गुफा में माता और शिशु का चित्र सर्वोत्कृष्ट है।

Q.14 अकबर ने मनसबदारी व्यवस्था की स्थापना कब की ?

  1. 1563 ई.
  2. 1564 ई.
  3. 1578 ई.
  4. 1575 ई.
Show Answer
उत्तर: 4. 1575 ई.
व्याख्या:
● अकबर ने भारतीयों से तीर्थ पर लिए जाने वाले कर को 1563 ई. में समाप्त किया था।
● अकबर ने 1564 ई. में हिन्दुओं से लिया जाने वाला जजिया कर समाप्त किया गया।
● 1575 ई. में अकबर ने मनसबदारी व्यवस्था की स्थापना की तथा फतेहपुर सीकरी में इबादत खाने का निर्माण करवाया।
● 1578 ई. में इबादत खाने को सभी धर्मों के लिए खोल दिया गया।

Q.15 अस्पृश्यता के विरुद्ध पहली बार आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय नेता थे –

  1. महात्मा गाँधी
  2. डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  3. नारायण गुरु
  4. ज्योतिबा फुले
Show Answer
उत्तर: 4. ज्योतिबा फुले
व्याख्या:
● अस्पृश्यता के विरुद्ध पहली बार आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय नेता ज्योतिबा फुले थे।
● ध्यातव्य हो कि निम्न जाति आंदोलन की शुरुआत सर्वप्रथम महाराष्ट्र में हुई।
● फुले ने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
● उन्होंने 1872 में गुलामगिरी नामक पुस्तक लिखी जिसके माध्यम से निम्न जातियों को जागरूक किया।

Q.16 किस आंदोलन को अचानक से उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा में भीड़-हिंसा के बाद स्थगित कर दिया गया था ?

  1. कृषक आन्दोलन
  2. सविनय अवज्ञा आंदोलन
  3. भारत छोड़ो आंदोलन
  4. असहयोग आंदोलन
Show Answer
उत्तर: 4. असहयोग आंदोलन
व्याख्या:
असहयोग आन्दोलन को गाँधी जी ने 1 अगस्त, 1920 को आरम्भ किया था लेकिन 5 फरवरी, 1922 को संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले में चौरी-चौरा नामक स्थान पर किसानों पर गोली चलाये जाने के कारण कुछ भीड़ ने थाने में आग लगा दी, जिससे एक थानेदार सहित 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई। इस घटना से गाँधी जी बहुत आहत हुए और असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया।

Q.17 भारत के संविधान की प्रारूप समिति में शामिल अध्यक्ष रहित सदस्यों की संख्या थी –

  1. 5
  2. 6
  3. 7
  4. 8
Show Answer
उत्तर: 2. 6
व्याख्या:
29 अगस्त, 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में गठित संविधान की प्रारूप /पांडुलेखन समिति में अध्यक्ष रहित सदस्यों की संख्या 06 थी।
30 अगस्त, 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

Q.18 भारत के संविधान का भाग-V मुख्य रूप से किस पर केन्द्रित है‌ ?

  1. स्थानीय सरकार
  2. राज्य सरकार
  3. केन्द्र सरकार
  4. न्यायपालिका
Show Answer
उत्तर: 3. केन्द्र सरकार
व्याख्या:
● भाग-V मुख्य रूप से केन्द्र सरकार पर केन्द्रित है।
यह आगे निम्नलिखित पाँच अध्यायों में विभक्त हैं–
– अध्याय-1 : कार्यपालिका (अनुच्छेद-52 से 78)
– अध्याय-2 : संसद (अनुच्छेद-79 से 122)
– अध्याय-3 : राष्ट्रपति की विधायी शक्ति (अनुच्छेद-123)
– अध्याय-4 : संघीय न्यायपालिका (अनुच्छेद-124 से 147)
– अध्याय-5 : भारत का नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (अनुच्छेद-148 से 151)
● भाग-V में अनुच्छेद-52 से अनुच्छेद-151 शामिल हैं।

Q.19 राष्ट्रपति किनको भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करते हैं ?

  1. लोकसभा में बहुमत दल के नेता को।
  2. राज्यसभा के सदस्यों के बहुमत के नेता को।
  3. अपने निकटतम व्यक्ति को।
  4. राज्यसभा और लोकसभा इन दोनों सदनों के कुल सदस्यों के बहुमत दल के नेता को।
Show Answer
उत्तर: 1. लोकसभा में बहुमत दल के नेता को।
व्याख्या:
● राष्ट्रपति, लोकसभा में बहुमत दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं। हालाँकि इस बात का संविधान में उल्लेख नहीं है।
● यदि लोकसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो तो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की नियुक्ति अपने विवेक से करते हैं। ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रपति लोकसभा में सबसे बड़े दल या गठबंधन के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं तथा उन्हें निश्चित अवधि में लोकसभा में बहुमत प्राप्त करने हेतु कहते हैं। यदि प्रधानमंत्री इस अवधि के भीतर बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें त्यागपत्र देना होता है।
● प्रधानमंत्री, सरकार का वास्तविक प्रमुख, शासन का प्रमुख तथा तथ्यसम्मत कार्यपालिका का प्रधान होता है।

Q.20 भारत के संविधान में उपबंधित मौलिक कर्तव्यों में उल्लिखित निम्नलिखित शब्दावली का सही अवरोही क्रम है-

  1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण
  2. उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास
  3. सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा
  4. राष्ट्रीय आन्दोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्श
    कूट-
  5. 2-1-4-3
  6. 4-3-2-1
  7. 4-3-1-2
  8. 2-1-3-4
Show Answer
उत्तर: 3. 4-3-1-2
व्याख्या:
● भारत के संविधान में उपबंधित मौलिक कर्तव्यों के अनुच्छेद-51(क) में उल्लिखित शब्दावली का सही अवरोही क्रम इस प्रकार हैं-

अनुच्छेद-51(क)(ञ) : उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास

अनुच्छेद-51(क)(ज) : वैज्ञानिक दृष्टिकोण

अनुच्छेद-51(क)(च) : सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा

अनुच्छेद-51(क)(ख) : राष्ट्रीय आन्दोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्श

Q.21 उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश कितने वर्ष की आयु तक अपना पद धारण करते हैं ?

  1. 42 वर्ष
  2. 65 वर्ष
  3. 70 वर्ष
  4. कोई सीमा नहीं
Show Answer
उत्तर: 2. 65 वर्ष
व्याख्या:
● भारत के संविधान में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
संविधान के अनुच्छेद – 124(2) के अनुसार उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक अपने पद पर बना रह सकता है।
उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व राष्ट्रपति को सम्बोधित अपना त्यागपत्र दे सकता है।

Q.22 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता प्राय: विकसित अर्थव्यवस्था में देखने को मिलती है ?

  1. प्रतिव्यक्ति आय का उच्च स्तर।
  2. उन्नत आधारभूत ढाँचा का तीव्र विकास।
  3. साधनों का पूर्ण एवं कुशलतम उपयोग होना।
  4. उपर्युक्त सभी
Show Answer
उत्तर: 4. उपर्युक्त सभी
व्याख्या:
• विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों में प्राय: निम्नलिखित विशेषताएँ देखने को मिलती है-

प्रतिव्यक्ति आय का उच्च स्तर पाया जाना।

उन्नत आधारभूत ढाँचा का तीव्र विकास।

साधनों का पूर्ण एवं कुशलतम उपयोग होना।

पूँजी निर्माण की उच्च दर का पाया जाना।

न्यूनतम निर्धनता का अनुपात बहुत कम।

तृतीयक क्षेत्र में सर्वाधिक श्रमशक्ति का पाया जाना।

पूँजी गहन तकनीक का प्रयोग अधिक करना।


Q.23 सी. रंगराजन समिति द्वारा प्रतिमाह कितने रुपये उपभोग खर्च करने वाला ग्रामीण व्यक्ति गरीब नहीं माना जाएगा ?

  1. 1407 रुपये
  2. 972 रुपये
  3. 816 रुपये
  4. 1000 रुपये
Show Answer
उत्तर: 2. 972 रुपये
व्याख्या:
सी. रंगराजन समिति – 2012, रिपोर्ट – 2014 में
● वर्ष 2012 में योजना आयोग ने सुरेश तेन्दुलकर समिति के स्थान पर सी. रंगराजन समिति का गठन किया, जिसने अपनी रिपोर्ट 2014 में प्रस्तुत की। इस समिति ने गरीबी गणना का आधार MMRP (संशोधित मिश्रित संदर्भ अवधि) को माना।
● इस समिति ने पोषण मापन में कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन व वसा को भी स्थान दिया।
कैलोरी आधार मानक:
● ग्रामीण क्षेत्रों में 2155 कैलोरी, 48 ग्राम प्रोटीन एवं 28 ग्राम वसा प्रतिदिन
● शहरी क्षेत्रों में 2090 कैलोरी, 50 ग्राम प्रोटीन एवं 26 ग्राम वसा प्रतिदिन
खर्च आधार:
ग्रामीण– प्रतिदिन 32 रु. एवं प्रतिमाह 972 रु.
शहरी – प्रतिदिन 47 रु. एवं प्रतिमाह 1407 रु.
● सी. रंगराजन विधि के अनुसार गरीबी का प्रतिशत:


Q.24 प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM–JAY) के अन्तर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष कितने रुपये का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है ?

  1. ₹25 लाख
  2. ₹15 लाख
  3. ₹10 लाख
  4. ₹5 लाख
Show Answer
उत्तर: 4. ₹5 लाख
व्याख्या:
भारत सरकार की एक प्रमुख योजना, आयुष्मान भारत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिश के अनुसार लॉन्च किया गया था।
आयुष्मान भारत के तहत् प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का शुभारंभ 23 सितम्बर, 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राँची, झारखंड में किया गया था।
यह योजना चुनिंदा अभावों और व्यावसायिक मानदंडों के आधार पर पहचान किए गए गरीब और कमजोर परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति लाभार्थी परिवार को ₹5 लाख का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) भारत की प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय है।

Q.25 राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना कब हुई थी ?

  1. 12 अप्रैल, 1980
  2. 12 अप्रैल, 1982
  3. 12 जुलाई, 1982
  4. 2 जुलाई, 1982
Show Answer
उत्तर: 3. 12 जुलाई, 1982
व्याख्या:
राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
· भारत सरकार द्वारा कृषि और ग्रामीण विकास के लिए संस्थागत ऋण की व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए 30 मार्च, 1979 में योजना आयोग के पूर्व सदस्य श्री बी शिवरामन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।
· शिवरामन समिति की सिफारिश पर नाबार्ड की स्थापना की गई थी।
· NABARD एक्ट -1981 के तहत 12 जुलाई, 1982 को राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय – मुम्बई में स्थित है।
· नाबार्ड की प्रारम्भिक पूँजी 100 करोड़ रुपये थी।
· नाबार्ड की अधिकृत पूँजी को 5000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
· वर्तमान में नाबार्ड की पूरी 100% हिस्सेदारी अब केन्द्र सरकार के पास है।

Indian Polityयहाँ क्लिक करें
Geographyयहाँ क्लिक करें
Static Gk 2025यहाँ क्लिक करें

इस पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए सामान्य ज्ञान के टॉप 25 प्रश्न एवं उत्तर आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आगे भी इसी प्रकार के प्रश्न आपको प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध करवाते रहे साथ ही अगर आप नोट्स भी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर आप फ्री में पढ़ सकते हैं