आज की इस पोस्ट में हम विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन के बारे में जानेंगे जिसमें आपको संयुक्त राष्ट्र (UN), WTO, WHO, IMF, UNESCO, NATO जैसे विश्व के प्रमुख संगठनों के कार्य, उद्देश्य, स्थापना वर्ष और सदस्य देशों की जानकारी हिंदी भाषा में साझा की गई है अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार इन नोट्स को जरूर पढ़ना चाहिए
विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन
विश्व व्यापार संगठन (WTO)
- इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 को की गई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
- सदस्य देश- 166 ( कोमोरोस और तिमोर लेस्ते 165वें और 166वें सदस्य बने ।
- वर्तमान अध्यक्ष डा. नागोजी ओकोन्जो इबेला (नाइजीरिया)
- GATT : GATT का नाम बदलकर ही बाद में विश्व व्यापार संगठन (WTO) रखा गया था । GATT की स्थापना 1948 ई. में हुई थी।
रेड क्रॉस
- इसकी स्थापना 8 मई, 1863 में हेनरी डयुनेन्ट ने जेनेवा में की थी।
- इसके वर्तमान अध्यक्ष मिरजाना स्पोल जागरिक एगर है तथा इसका मुख्यालय जिनेवा में है।
- भारतीय रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हैं।
- इस संगठन को तीन बार शांति के नोबेल पुरस्कार ( 1917 1944 1963) से सम्मानित किया जा चुका है। भारत में रेड क्रॉस की स्थापना 1920 ई. में हुई थी।
- विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल)
- INTERPOL की स्थापना वर्ष 1923 में की गई थी। वर्तमान में इसमें 196 सदस्य देश हैं। (196 वां सदस्य देश- पलाऊ )
- वर्तमान अध्यक्ष मेजर जनरल अहमद नासर अल रायसी है।
- इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर’ (Red Corner) नोटिस जारी किया जाता है। इंटरपोल का मुख्यालय लियोन (फ्रांस) में है। भारत भी इसका सदस्य देश है।
नाटो (NATO)
- इसकी स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को हुई। नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।
- इस संगठन में 32 सदस्य देश हैं (32वाँ स्वीडन)
- वर्तमान महासचिव मार्क रूटे (पूर्व डच प्रधानमंत्री )
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क या SAARC )
- इसकी स्थापना 8 दिसंबर, 1985 में की गई थी। इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।
- सार्क का पहला शिखर सम्मेलन वर्ष 1985 को ढाका में हुआ था।
- इसके 8 सदस्य देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालद्वीप और अफगानिस्तान हैं।
ब्रिक्स (BRICS)
- वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, भारत तथा चीन ने एक नए आर्थिक संगठन की स्थापना की।
- ब्रिक्स का पहला शिखर सम्मेलन रूस के येकेतेरिनबर्ग शहर में हुआ। वर्ष 2010 में इसके दूसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भी इसका सदस्य बनाया गया।
- ब्रिक्स विकास बैंक की स्थापना वर्ष 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में छठे BRICS शिखर सम्मेलन में हुई थी। इसे न्यू डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता है।
- 14 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन द्वारा की गई थी।
- नोट :- 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में हुआ जिसमें 6 नए सदस्य देश- ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्त्र, इथियोपिया तथा अर्जेंटीना शामिल हुए (1 जनवरी, 2024 ) जिसमें अर्जेंटीना ने शामिल होने से इंकार कर दिया।
- 16वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी रूस के शहर कजान में आयोजित की गई।
- 17वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी ब्राजील करेगा।
यूरोपीय संघ (European Union)
- इसकी स्थापना 1993 ई. में हुई इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।
- यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की संख्या 27 है। यह एक सशक्त आर्थिक और राजनीतिक ब्लॉक के रूप में कार्य करता है।
- 1 जनवरी, 2002 को यूरो नामक मुद्रा का चलन हुआ। इस मुद्रा को इस संगठन के 20 देशों द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है (20वाँ देश क्रोएशिया) इन देशों को यूरोजोन कहा जाता है।
- जनवरी, 2020 में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं।
G-7 ( पहले G-8, वर्ष 2014 में रूस के अलग होने से पूर्व )
- इसकी स्थापना वर्ष 1975 में फ्रांस द्वारा की गई थी। इसके 7 सदस्य देश निम्न हैं: कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली ।
- जून, 2022 में G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी जर्मनी ने की।
- मई 2023 में G-7 के 49वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी हिरोशिमा (जापान) ने की।
- जून, 2024 में G-7 के 50वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी अपुलिया के फसानों शहर (इटली) ने की।
G-20
- इसकी स्थापना वर्ष 1999 में बर्लिन (जर्मनी) में हुई थी। G20 विश्व के 20 औद्योगिक एवं विकासशील देशों का संगठन है। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।
- इसका पहला सम्मेलन 2008 में वाशिंगटन, अमेरिका में आयोजित हुआ था।
- 17वें G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इंडोनेशिया द्वारा की गई।
18वें G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी भारत ने की।
- सम्मेलन की अध्यक्षता – नरेंद्र मोदी
- लोगो – खिलता हुआ कमल
- थीम – Vasudhaiva Kutumbakam ( One Earth One Family one Future)
- आयोजन स्थल – भारत मंडपम
- 19 वाँ संस्करण – रियो डि जेनेरियो, ब्राजील ( 2024 )
आसियान (ASEAN)
- आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।
- इसकी स्थापना 1967 ई. में हुई थी तथा इसका मुख्यालय जर्काता (इंडोनेशिया) में है। इसमें कुल 10 सदस्य देश हैं। इसका पहला शिखर सम्मेलन 1976 ई. में बाली (इंडोनेशिया) में हुआ था।
- आदर्श वाक्य :- ‘वन विजन वन आइडेंटिटी वन कम्युनिटी’
पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC)
- इसकी स्थापना वर्ष 1960 में बगदाद में हुई थी। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। 1 जनवरी, 2024 में अंगोला द्वारा अपनी सदस्यता वापस लेने के पश्चात् अब OPEC में 12 सदस्य देश हैं।
गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM : Non-Aligned Movement)
- इसका पहला शिखर सम्मेलन वर्ष 1961 में बेलग्रेड (यूगोस्लाविया) में हुआ था। वर्तमान में इसमें 120 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में स्थित है। जिस देश में इसका सम्मेलन होता है, वही देश इसकी अध्यक्षता करता है।
अरब लीग (Arab League)
- अरब लीग की स्थापना 22 मार्च, 1945 को काहिरा (मिस्र) में हुई थी। इसका मुख्यालय काहिरा में है। सीरिया के वर्ष 2011 में इस लीग से निलंबित होने के पश्चात् वर्तमान में, अरब लीग में कुल 22 सदस्य हैं।
एशियाई विकास बैंक (ADB)
- इसकी स्थापना 19 दिसम्बर, 1966 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में है।
- मासातो कांडा को एशियाई विकास बैंक का 11वां अध्यक्ष चुना गया है जिन्होंने 24 फरवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया।
- ADB की स्थापना के समय इसमें 31 सदस्य थे। वर्तमान में ADB में 69 सदस्य राष्ट्र हैं। (69वाँ इजराइल)
राष्ट्रमंडल (Commonwealth
- राष्ट्रमंडल उन देशों का संगठन है जो कभी-न-कभी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम रहे हैं।
- इसकी स्थापना 1931 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन में है।
- वर्तमान में राष्ट्रमंडल में 56 सदस्य देश हैं। भारत 1949 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बना था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 में हुई थी। इसलिए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है।
- इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में स्थित है। वर्तमान में WHO में 194 देश सदस्य हैं। भारत 12 जनवरी, 1948 को WHO का सदस्य बना। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दक्षिण-पूर्व एशिया का कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
यूनेस्को (UNESCO)
- यूनेस्को की स्थापना 16 नवम्बर, 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
- यूनेस्को में 193 सदस्य देश हैं जिसमें 11 सहयोगी सदस्य देश हैं। यूनेस्को शिक्षा, विज्ञान व संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समन्वय करता है।
- भारत में 43 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
- इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर, 1946 को बनाया था इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में स्थित है।
- यूनिसेफ 190 से अधिक देशों में कार्य कर रहा है। यूनिसेफ की गुडविल ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के एक स्वायत्त अंग के रूप में UNIDO की स्थापना वर्ष 1966 में की गई। इसका मुख्यालय वियना ( ऑस्ट्रेलिया) में है। 4 अक्टूबर, 2024 तक UNIDO में 173 सदस्य देश हैं।
- इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्थिरता के साथ-साथ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
- UNEP की स्थापना 5 जून, 1972 को मौरिस स्ट्रॉन्ग द्वारा स्टॉकहोम (स्वीडन) में पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन के बाद की गई। *
- UNEP का मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है। इसमें सदस्य देशों की संख्या 193 है।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
- स्थापना – 15 जून, 2001, 2002 में SCO चार्टर पर हस्ताक्षर हुए और 2003 में लागू हुआ
- मुख्यालय बीजिंग (चीन)
- आधिकारिक भाषाएं- (रूसी, चीनी )
- सदस्य देश – 10 ( कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस 10वाँ )
- SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) क्रिकेट की वैश्विक शासी संस्था है।
- इसकी स्थापना 1909 ई. में इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में की गई थी। वर्ष 1965 में इसका नाम बदलकर इंटरनेशलन क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया।
- वर्ष 1989 में इसका वर्तमान नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) रखा गया।
- मुख्यालय- दुबई (UAE)
- स्थापना- 15 जून, 1909
- अध्यक्ष जय शाह ( 1 दिसंबर, 2024 ) से
| Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
| Geography | यहाँ क्लिक करें |
| Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |







