अगर आप उत्तर प्रदेश की जलवायु के बारे में पढ़ना चाहते है तो इस पोस्ट को बिलकुल भी स्किप ना करें यहाँ हमने आपको ग्रीष्म ऋतू , वर्षा ऋतू , उत्तर प्रदेश में वर्षा ऋतू की स्थति एवं शीत ऋतू के नोट्स उपलब्ध करवाए है एवं साथ ही कुछ ऐसे बहुवैकल्पिक प्रश्न भी अभ्यास के लिए अपलोड किये है ताकि आप अच्छे से प्रैक्टिस कर सकें
उत्तर प्रदेश की जलवायु
– यद्यपि भौगोलिक विविधताओं के कारण उत्तर प्रदेश में जलवायविक भिन्नता क्षेत्रानुसार दृष्टिगत होती है किन्तु सामान्य रूप से यहाँ की जलवायु को उष्णकटिबंधीय मानसूनी अथवा समशीतोष्ण उष्ण कटिबंधीय जलवायु माना जाता है।
– कोपेन के अनुसार प्रदेश में शुष्क शीत मानसूनी जलवायु (cwg) पाई जाती है जबकि थॉर्नथ्वेट के अनुसार यहाँ समशीतोष्ण उपार्द्र जलवायु (cbw) पाई जाती है।
– प्रो. स्टाम्प व डॉ. काजी सैय्यद अहमद द्वारा भारत की जलवायु का विभाजन वर्षा के आधार पर किया गया है जिनके अनुसार उत्तर प्रदेश में 2 जलवायु क्षेत्र देखे जा सकते हैं।
आर्द्र एवं उष्ण क्षेत्र तथा साधारण आर्द्र एवं उष्ण क्षेत्र
– उत्तर प्रदेश में तीन ऋतुएँ स्पष्ट रूप से पाई जाती हैं ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु एवं शीत ऋतु।
ग्रीष्म ऋतु
– प्रदेश का औसत तापान्तर – 14oC
– सर्वाधिक तापमान – जून माह में
– न्यूनतम तापमान – दिसम्बर-जनवरी में
– सर्वाधिक गर्मी – आगरा तथा झाँसी जिले में
– सबसे कम गर्मी – बरेली में
– गर्मी के दिनों में दोपहर में चलने वाली पश्चिमी गर्म तथा शुष्क पवन को ‘लू’ कहा जाता है।
– सूर्य के क्रमश: कर्क रेखा की ओर विस्थापन के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगता है जो कि जून माह में अपने उच्चतम बिन्दु तक पहुँच जाता है।
– ग्रीष्म ऋतु में उत्तर प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36-39ºC तथा औसत न्यूनतम तापमान 21-23ºC तक रहता है।
– प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झाँसी, बाँदा, महोबा, जालौन , ललितपुर इत्यादि बुन्देलखण्डीय क्षेत्रों का तापमान 47ºC तक पहुँच जाता है।
– ग्रीष्म ऋतु में वर्षा कम होती है फिर भी 10-25 सेमी. तक वर्षा प्राप्त होती है।
वर्षा ऋतु
– प्रदेश की 85% वर्षा – जून से सितम्बर माह में
– प्रदेश की 15% वर्षा – ग्रीष्म एवं शीत ऋतु में
– प्रदेश की सर्वाधिक वर्षा – गोरखपुर जनपद में (185 सेमी.)
– प्रदेश की न्यूनतम वर्षा – मथुरा जनपद में (55 सेमी.)
प्रदेश में औसत वर्षा की स्थिति
– तराई क्षेत्र (सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र) – 150 सेमी.
– पूर्वी मैदानी क्षेत्र – 112 सेमी.
– मध्य मैदानी क्षेत्र – 94 सेमी.
– पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (न्यूनतम वर्षा) – 84 सेमी.
– औसत उच्च व निम्न तापमान – 32-34oC तथा 25oC
– औसत तापान्तर – 7 से 80C
– बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी पवनें (पूर्वा) उत्तर प्रदेश में पूर्व तथा दक्षिणी पूर्व दिशा से प्रवेश करती है।
– इन पवनों का एक भाग पश्चिम दिशा की ओर वर्षा करते हुए आगे बढ़ता है जबकि दूसरा भाग उत्तर में अवस्थित हिमालय से टकरा कर लौटता है। लौटते मानसून से ही प्रदेश के तराई क्षेत्रों में प्रचुर वर्षा होती है।
– सम्पूर्ण प्रदेश में वर्षा के सन्दर्भ में समरूपता दृष्टिगत नहीं होती है। जैसे-जैसे हिमालय से दूरी बढ़ती है अथवा जैसे-जैसे पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ा जाता है, क्रमश: वर्षा की मात्रा व अवधि में कमी आने लगती है।
– प्रदेश में शीतकाल में चक्रवाती तथा ग्रीष्मकाल में संवहनीय वर्षण होता है।
– पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली चक्रवाती वर्षा रबी की फसल के लिए अत्यन्त उपयोगी है। प्रदेश की औसत वर्षा 95 सेमी. तक होती है।
शीत ऋतु
– सूर्य के दक्षिणायन होने के साथ ही प्रदेश में तापमान में कमी आने लगती है।
– उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु नवम्बर से फरवरी तक रहती है। जैसे-जैसे हम दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ते हैं, वैसे-वैसे तापमान में गिरावट होती जाती है।
– जनवरी माह प्रदेश का सबसे ठंडा महीना होता है। भूमध्यसागर से उत्पन्न चक्रवात के द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 सेमी. तक वर्षा करायी जाती है जो रबी की फसल के लिए महत्त्वपूर्ण होती है।
– दक्षिण का पठारी क्षेत्र (औसत अधिकतम ताप) – 28.3oC
– औसत न्यूनतम ताप – 13.3oC
– मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम ताप – 27oC
– न्यूनतम ताप – 8.5oC
अभ्यास हेतु बहुविकल्पात्मक प्रश्न
1. उत्तर प्रदेश भारत के किस भाग में अवस्थित है ?
(a) उत्तर-मध्य ✅
(b) उत्तर-पूर्व
(c) दक्षिण-पूर्व
(d) मध्य भाग
2. उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से किस स्थान पर है ?
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ ✅
3. उत्तर प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ लगती है ?
(a) चीन
(b) नेपाल ✅
(c) भूटान
(d) उपर्युक्त सभी
4. उत्तर प्रदेश की पश्चिमी सीमा में स्थित राज्य है-
(a) राजस्थान ✅
(b) बिहार
(c) उत्तराखण्ड
(d) इनमें से कोई नहीं
5. उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल कितना हैं ?
(a) 250928 वर्ग किमी.
(b) 280828 वर्ग किमी.
(c) 290828 वर्ग किमी.
(d) 240928 वर्ग किमी. ✅
6. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के साथ सीमा बनाता है ?
(a) मेरठ
(b) सोनभद्र
(c) सहारनपुर ✅
(d) मुज़फ्फरनगर
7. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला मध्य प्रदेश राज्य से तीन तरफ से घिरा है ?
(a) ललितपुर ✅
(b) सोनभद्र
(c) बाराबंकी
(d) बलिया
8. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक सीमा किस राज्य से लगती है ?
(a) मध्य प्रदेश ✅
(b) उत्तराखण्ड
(c) बिहार
(d) राजस्थान
9. उत्तर प्रदेश के सबसे दक्षिणतम बिन्दु को स्पर्श करने वाला राज्य है ?
(a) बिहार
(b) झारखण्ड
(c) छत्तीसगढ़ ✅
(d) मध्य प्रदेश
Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
Geography | यहाँ क्लिक करें |
Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |