अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 2 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपको बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं यह ऐसे प्रश्न है जो बहुत बार परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए अगर आप UPSC , SSC , RAILWAY , DELHI POLICE , UP POLICE , LDC या अन्य किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों के साथ भी एक बार जरूर प्रैक्टिस करें ताकि आप अपनी तैयारी की जांच कर सके

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 2 ) महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 निम्नलिखित में से किस नदी को मिस्र की जीवन रेखा कहा जाता है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  1. कांगो/जायरे नदी
  2. नील नदी
  3. नाइजर नदी
  4. वोल्टा नदी
Show Answer
मिस्र की अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्य करती है यहीं कारण है कि नील नदी को मिस्र की जीवन रेखा कहते हैं। मिस्र में ही नील नदी पर अस्वान बाँध का निर्माण किया गया है जो नील नदी का सबसे ऊँचा बाँध है इस बाँध से निर्मित जलाशय को नासिर झील कहते हैं।
नील नदी के तटीय क्षेत्रों में जलोढ़ मृदा का निर्माण हुआ है। यह क्षेत्र कपास, चावल व गन्ना उत्पादन हेतु महत्त्वपूर्ण है।
नील नदी मिस्र के मध्य भाग से होकर गुजरती है। नील नदी के पूर्व में फैले मरुस्थलीय क्षेत्र को पूर्वी मरुस्थल कहते हैं। नील नदी मिस्र में दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए भूमध्य सागर में गिरती है।

Q.2 निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम रॉकी पर्वत से हुआ है ?

  1. रियो ग्रांडे नदी
  2. हडसन नदी
  3. कोलम्बिया नदी
  4. कोलोरेडो नदी
Show Answer
Solution
कोलोरेडो नदी का उद्गम रॉकी पर्वत से होता है तथा यह अपना जल कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिराती है।
इस नदी पर हूवर और पार्कर बाँध बनाए गए हैं।
ग्रैंड कैनियन तथा मीड झील का संबंध इसी नदी से है।

Q.3 निम्नलिखित में से असम राज्य कितने राज्यों से घिरा हुआ है ?

  1. 6
  2. 7
  3. 8
  4. 9
Show Answer
असम राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मेघालय व पश्चिमी बंगाल राज्यों से घिरा हुआ है।
असम राज्य भूटान व बांग्लादेश देशों की सीमा बनाता है।

Q.4 सेलम इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया ?

  1. तमिलनाडु
  2. कर्नाटक
  3. केरल
  4. झारखण्ड
Show Answer
सेलम इस्पात संयंत्र तमिलनाडु के सेलम लौह अयस्क उत्पादन क्षेत्र (शेवरॉय पहाड़ी) में स्थापित किया गया है। इसे नवेली से लिग्नाइट कोयले की प्राप्ति होती है।
यह संयंत्र 1982 से कार्यशील है। यहाँ ‘स्टेनलेस स्टील’ का निर्माण किया जाता है।

Q.5 विश्व की सबसे ऊँची पर्वतचोटी कौन-सी है ?

  1. गॉडविन ऑस्टिन K2
  2. कंचनजंघा
  3. माउण्ट एवरेस्ट
  4. अन्नपूर्णा
Show Answer
माउण्ट एवरेस्ट – विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी नेपाल देश में माउण्ट एवरेस्ट है। इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है। इसे नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
कंचनजंघा – हिमालय पर्वत में स्थित है। यह भारत की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,598 मीटर है।
गॉडविन ऑस्टिन K2 – यह काराकोरम पर्वत में स्थित भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है। यह POK क्षेत्र में स्थित है।
अन्नपूर्णा – यह नेपाल देश में हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक पर्वतचोटी है। इसकी ऊँचाई 8,091 मीटर है।

Q.6 भारत का ‘चीनी का कटोरा’ किसे कहा जाता है ?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्नाटक
  4. महाराष्ट्र
Show Answer
भारत में चीनी के उत्पादन में महाराष्ट्र का प्रथम स्थान है।
भारत का ‘चीनी का कटोरा’ उत्तर प्रदेश को कहा जाता है।
गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है।
यहाँ देश के लगभग 45% गन्ने का उत्पादन किया जाता है।

Q.7 सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग कितना समय लगता है ?

  1. 2 मिनट
  2. 4 मिनट
  3. 8 मिनट
  4. 16 मिनट
Show Answer
सूर्य एक मध्यम आयु का मध्यम तारा हैं इसका व्यास लगभग 13.9 लाख कि.मी. है। सूर्य की वर्तमान आयु लगभग 4.7 अरब वर्ष हैं।
सूर्य के द्रव्यमान का 70.6 % भाग हाइड्रोजन और 27.4% भाग हीलियम से बना हैं।
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर लगभग 8 मिनट में पहुँचता हैं।

Q.8 भूमध्य रेखा किस महाद्वीप से होकर गुजरती है ?

  1. एशिया
  2. अफ्रीका
  3. दक्षिणी अमेरिका
  4. उपर्युक्त सभी
Show Answer
भूमध्य रेखा एशिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों से गुजरती है।
अफ्रीका महाद्वीप में कांगो नदी (जायरे नदी) को दो बार काटती है।
भूमध्य रेखा केन्या, युगांडा एवं तंज़ानिया की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील से होकर गुजरती है।

Q.9 निम्नलिखित में से किस मृदा को ‘रेगुर’ कहते हैं ?

  1. काली मृदा
  2. लैटेराइट मृदा
  3. जलोढ़ मृदा
  4. पीट मृदा
Show Answer
काली मृदा को ‘रेगुर’ या ‘काली कपासी मिट्टी’ (Black Cotton Soil) भी कहा जाता है। आमतौर पर काली मृदाएँ मृण्मय, गहरी और अपारगम्य होती हैं।
ये मृदाएँ गीली होने पर फूल जाती हैं और चिपचिपी हो जाती हैं। सूखने पर ये सिकुड़ जाती हैं। इस प्रकार शुष्क ऋतु में इन मृदाओं में चौड़ी दरारें पड़ जाती हैं। इस समय ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे इनमें ‘स्वतः जुताई’ हो गई है।

Q.10 सिंगरौली कोयला क्षेत्र किस राज्य में है ?

  1. मध्यप्रदेश
  2. ओडिशा
  3. बिहार
  4. तमिलनाडु
Show Answer
सिंगरौली कोयला क्षेत्र– मध्यप्रदेश राज्य में स्थित है। यह कोयला क्षेत्र सोन नदी घाटी में स्थित है।
मध्यप्रदेश के अन्य कोयला क्षेत्र– सोहागपुर व उमरिया भी है।

Q.11 सारगोन (मेसोपोटामिया) के अभिलेख के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का समय माना जाता है-

  1. 3250-2750 ई.पू.
  2. 3500-2700 ई.पू.
  3. 2300-1750 ई.पू.
  4. 2600 – 1900 ई.पू.
Show Answer
● सारगोन अभिलेख के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का समय 3250-2750 ई.पू. माना जाता है।
● माधोस्वरूप वत्स के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का समय 3500-2700 ई.पू. है।
● पुरानी NCERT के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता का काल या समय 2350 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक माना जाता है।
● नई NCERT के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता का काल या समय 2600 ई.पू. से 1900 ई.पू. तक माना जाता है।
● डी.पी. अग्रवाल एवं रोमिला थापर के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का काल 2300 ई.पू.-1750 ई.पू. माना जाता है।

Q.12 महावीर स्वामी ने किसकी आज्ञा लेकर संन्यास ग्रहण किया था ?

  1. सिद्धार्थ
  2. वर्धमान
  3. नंदिवर्धन
  4. राज्यवर्द्धन
Show Answer
महावीर स्वामी ने 30 वर्ष की आयु में नंदिवर्धन (भाई) की आज्ञा लेकर संन्यास ग्रहण किया था।
संन्यास ग्रहण के पश्चात् 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद 13 वें वर्ष में जृम्भिक ग्राम में ऋजुपालिका नदी के किनारे शाल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य (ज्ञान) की प्राप्ति हुई थी।

Q.13 अशोक ने अपने राज्याभिषेक के कौन-से वर्ष कलिंग पर विजय प्राप्त की ?

  1. 10वें वर्ष
  2. 14वें वर्ष
  3. 8वें वर्ष
  4. 13वें वर्ष
Show Answer
कलिंग युद्ध का उल्लेख अशोक के 13वें शिलालेख में हुआ है।
कलिंग युद्ध अशोक के अपने राज्याभिषेक के 8वें वर्ष तथा 261 ई. पू. में हुआ था।
हाथीगुम्फा अभिलेख से प्रकट होता है कि सम्भवत: कलिंग पर नन्दराज नाम का राजा शासन करता था।
उस समय कलिंग की राजधानी तोसली थी।
अशोक ने 10वें वर्ष सम्बोधि (बोधगया) की यात्रा की और धम्मयात्रा का प्रचलन किया। (8वाँ शिलालेख)
अशोक ने 13वें वर्ष धर्ममहामात्र की नियुक्ति की (5वाँ शिलालेख)
अशोक ने 14वें वर्ष कनकमुनि स्तूप का आकारवर्द्धन किया (निग्लिवा लेख)।

Q.14 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I (अधिकारी)
A. दीवान-ए-तन
B. मुस्तौफी
C. मुशरिफ
D. वाकियानवीस

सूची-II (विभाग)

  1. कार्यालय को संभालने के लिए
  2. प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचीबद्ध करना
  3. जागीर व वेतन को देखना
  4. राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना

कूट:

  1. A-2, B-4, C-1, D-3
  2. A-3, B-4, C-1, D-2
  3. A-1, B-3, C-2, D-4
  4. A-4, B-1, C-2, D-3
Show Answer
● दीवान-ए-तन – जागीर एवं वेतन को देखना।
● मुस्तौफी – राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना।
● मुशरिफ – कार्यालय को संभालने के लिए।
● वाकियानवीस – प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचीबद्ध करना।

Q.15 निम्नांकित स्वतन्त्रता सेनानियों में से किसने काकोरी काण्ड में भाग नहीं लिया ?

  1. अशफाक उल्लाह खान
  2. रामप्रसाद बिस्मिल
  3. राजेन्द्र लाहिड़ी
  4. राजगुरु
Show Answer
हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के क्रांतिकारियों ने सहारनपुर-लखनऊ लाइन पर काकोरी जाने वाली 8 डाउन मालगाड़ी को सफलतापूर्वक लूटा।
इस सम्बन्ध में 29 क्रान्तिकारियों को गिरफ्तार कर उन पर काकोरी षड्यंत्र कांड में मुकदमा चलाया गया। इन क्रांतिकारियों में राम प्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र लाहिड़ी, अशफाक उल्लाह खान तथा रोशन लाल आदि थे। इस घटना को अंजाम 9 अगस्त, 1925 को दिया गया था।
राजगुरु का संबंध लाहौर षड्यंत्र और सांडर्स हत्याकांड में आता है।

Q.16 वर्ष 1916 में हुए कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता निम्न में से किसने की थी ?

  1. गाँधी जी
  2. अम्बिका चरण मजूमदार
  3. एनी बेसेंट
  4. बाल गंगाधर तिलक
Show Answer
1916 में लखनऊ में कांग्रेस अधिवेशन हुआ था। जिसकी अध्यक्षता अम्बिका चरण मजूमदार ने की थी।
होमरूल लीग के संस्थापकों में तिलक तथा एनी बेसेंट के सहयोग से मुस्लिम लीग ने भी इस अधिवेशन में भाग लिया था।

Q.17 निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म असंगत है ?

  1. मौलिक अधिकार : भाग-3
  2. मौलिक कर्तव्य : भाग-4
  3. राज्य के नीति निदेशक तत्त्व : भाग-5

कूट-

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
● मौलिक अधिकार : भाग-3
● मौलिक कर्तव्य : भाग-4 (क)
● राज्य के नीति निदेशक तत्त्व : भाग-4

Q.18 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारत के संविधान का सटीक वर्णन करती है ?
1. संसद की सम्प्रभुता
2. गणतांत्रिक व्यवस्था
3. मंत्रियों का विधिक उत्तरदायित्व
4. प्रधानमंत्री केवल निचले सदन का सदस्य होना चाहिए

Show Answer
● भारत में गणतांत्रिक व्यवस्था है अर्थात् भारत का राष्ट्राध्यक्ष वंशानुगत न होकर अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है।
● भारत में संविधान की सर्वोच्चता का सिद्धांत कार्य करता है न कि संसद की सम्प्रभुता (सर्वोच्चता) का।
● भारत में प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन का सदस्य हो सकता है केवल निचले सदन का सदस्य हो यह आवश्यक नहीं है।
● भारत में मंत्रियों के विधिक उत्तरदायित्व जैसी कोई व्यवस्था नहीं है, तथा न ही मंत्रियों को राज्य प्रमुख के आधिकारिक कृत्यों पर प्रतिहस्ताक्षर करने की आवश्यकता है।
● भारत में मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति व व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होती है।

सही उत्तर: 2. गणतांत्रिक व्यवस्था


Q.19 निम्नलिखित में से किस लेखक ने यह चिन्ता व्यक्त की थी कि भारत का राष्ट्रपति संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों को हस्तगत कर तानाशाह बन सकता है ?
1. पेन्डेरल मून
2. एलेक्जेन्ड्रोविच
3. विलियम ओ डगलस
4. ऐलन ग्लेडहिल

Show Answer
● भारत में संसदीय व्यवस्था की स्थापना की गई है। संसदीय शासन में कार्यपालिका दो प्रकार की होती है — नाममात्र की कार्यपालिका और वास्तविक कार्यपालिका।
● भारत में राष्ट्रपति कार्यपालिका का औपचारिक एवं संवैधानिक प्रधान है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद् वास्तविक कार्यपालिका है।
● राष्ट्रपति राष्ट्र का प्रमुख (Head of the State) होता है जबकि प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया (Head of the Government) होता है।
● राष्ट्रपति का पद गरिमा एवं प्रतिष्ठा का पद माना जाता है।
● राष्ट्रपति के संबंध में ऐलन ग्लेडहिल ने यह चिंता व्यक्त की थी कि भारत का राष्ट्रपति संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों को हस्तगत कर तानाशाह बन सकता है।

सही उत्तर: 4. ऐलन ग्लेडहिल


Q.20 निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
1. संसद – केंद्र सरकार का विधायी अंग
2. राष्ट्रपति – लोकसभा का नेता
3. लोकसभा – निम्न सदन
4. राज्यसभा – उच्च सदन

Show Answer
● संसद केंद्र सरकार का विधायी अंग है जिसे संघीय विधायिका भी कहा जाता है।
● राष्ट्रपति भारत का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि लोकसभा का नेता प्रधानमंत्री होता है।
● लोकसभा को संसद का निम्न सदन, प्रथम सदन, लोकप्रिय सदन या जनता का सदन कहा जाता है।
● राज्यसभा को संसद का उच्च सदन, द्वितीय सदन कहा जाता है।

सही उत्तर: 2. राष्ट्रपति – लोकसभा का नेता

आपके द्वारा भेजे गए प्रश्न संख्या 21 से 25 को बिल्कुल उसी मूल प्रारूप में नीचे प्रस्तुत किया जा रहा है — प्रश्न, विकल्प, और हल (Solution) सहित, जैसा आपने निर्देशित किया है:


Q.21 किस वर्ष केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 31 से बढ़ाकर 34 कर दी है ?
1 . 2015
2 . 2017
3 . 2019
4 . 2021

Show Answer
● उच्चतम न्यायालय के गठन के समय न्यायाधीशों की संख्या 08 (एक मुख्य न्यायाधीश और 7 अन्य न्यायाधीश) निश्चित थी।
● 1956 में संसद ने 11, 1960 में 14, 1977 में 18, 1986 में 26, 2008 में 31 और 2019 में 34 कर दी।

Q.22 खुले बाजार की क्रियाएँ कहलाती है –
1 . अनुसूचित बैंकों द्वारा RBI से उधार लेना।
2 . व्यावसायिक बैंकों द्वारा उद्योग एवं व्यापार को उधार देना।
3 . RBI द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद एवं बिक्री ।
4 . जमा एकत्रीकरण।

Show Answer
● खुले बाजार की क्रियाएँ का तात्पर्य RBI द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद एवं बिक्री से है, जिसका उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में धन की मात्रा के विस्तार एवं संकुचन के नियमन से है।
● प्रतिभूतियों की खरीद बैंकिंग प्रणाली में धन को अंत:क्षेपित करती है, जबकि इसके विपरीत प्रतिभूतियों की बिक्री अर्थव्यवस्था के संकुचन के लिए उत्तरदायी होती है।

Q.23 भारत में सर्वप्रथम बजट कब प्रस्तुत किया गया ?
1 . वर्ष 1855
2 . वर्ष 1860
3 . वर्ष 1955
4 . वर्ष 1960

Show Answer
भारत में सर्वप्रथम 18 फरवरी, 1860 को बजट प्रस्तुत करने का श्रेय लॉर्ड कैनिंग के कार्यकाल में कार्यरत वित्तीय सदस्य जेम्स विल्सन को है।

इसलिए जेम्स विल्सन को “बजट का प्रणेता” माना जाता है।


Q.24 विश्व स्तर पर मानव विकास सूचकांक (HDI) का प्रकाशन किसके द्वारा जारी किया जाता हैं ?
1 . संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
2 . अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
3 . विश्व आर्थिक मंच (WEF)
4 . संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

Show Answer
● मानव विकास सूचकांक (HDI) को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है।
● UNDP की स्थापना 22 नवंबर, 1965 को न्यूयॉर्क, अमेरिका में की गई थी।
● HDI का मान 0 से 1 के बीच रहता है। इसका अधिकतम मान 1 व न्यूनतम मान 0 हो सकता है।

Q.25 राष्ट्रीय आय की वृद्धि दर को किसने हिन्दू वृद्धि दर के बराबर बताया था ?
1 . दादाभाई नौरोजी
2 . रमेशचन्द्र
3 . प्रो. रामकृष्ण
4 . प्रो. राजकृष्णा

Show Answer
हिन्दू वृद्धि दर की अवधारणा के जनक प्रोफेसर राजकृष्णा थे।
● भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रथम तीन दशक (1950-80) तक भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 3.5% थी, जो उस समय हिन्दू वृद्धि दर के बराबर थी।
● इसलिए इसे हिन्दू वृद्धि दर कहा गया था।

Indian Polityयहाँ क्लिक करें
Geographyयहाँ क्लिक करें
Static Gk 2025यहाँ क्लिक करें

इस पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए सामान्य ज्ञान के टॉप 25 प्रश्न एवं उत्तर आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आगे भी इसी प्रकार के प्रश्न आपको प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध करवाते रहे साथ ही अगर आप नोट्स भी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर आप फ्री में पढ़ सकते हैं