अगर आप सामान्य ज्ञान के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको निश्चित ही हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे Gk & GS Question in Hindi 2025 – Practice Set 2 को जरुर देखना चाहिए इस पोस्ट में अधिकतर भारतीय संविधान से संबंधितप्रश्नों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है चाहे आप UPSC , SSC CGL , CHSL , GD , DELHI POLICE , GROUP-D , NTPC हमने किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो |
आपको सामान्य ज्ञान पढ़ने के साथ-साथ प्रश्नों के साथ भी जरूर प्रैक्टिस करनी चाहिए जिससे आप अपनी तैयारी की जांच सकते हैं इस पोस्ट में आपके प्रश्न एवं उत्तर के साथ-साथ संपूर्ण व्याख्या सहित हल भी प्रदान किया गया है ताकि आप उस प्रश्न के बारे में अच्छे से जान सके
Gk & GS Question in Hindi 2025 – Practice Set 2
Q.21 “राज्य के नीति निदेशक तत्त्व संविधान की आत्मा हैं, जो संविधान के सामाजिक दर्शन को समाविष्ट करते हैं।” उपर्युक्त कथन कहा गया था-
1 एच. एम. सिरवई द्वारा
2 डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा
3 के.सी. ह्वियर द्वारा
4 ग्रेनविल ऑस्टिन द्वारा ✅
Solution:
● भारतीय संविधान के भाग-IV में उल्लिखित (अनुच्छेद 36 से 51) राज्य के नीति निदेशक तत्त्व के बारे में ग्रेनविल ऑस्टिन ने कहा है कि “राज्य के नीति निदेशक तत्त्व संविधान की आत्मा है, जो संविधान के सामाजिक दर्शन को समाविष्ट करते हैं।”
Q.22 भारत के संविधान में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है ?
1 संविधान की उद्देशिका में
2 राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में ✅
3 मूल अधिकार में
4 नौवीं अनुसूची में
Solution:
● भारतीय संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का उल्लेख भाग-IV राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में अनुच्छेद 51 में है।
● अनुच्छेद 51 – अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि – राज्य, प्रयास करेगा
(क) अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का,
(ख) राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत और सम्मानपूर्ण संबंधों को बनाए रखने का,
(ग) संगठित लोगों के एक दूसरे से व्यवहारों में अंतर्राष्ट्रीय विधि और संधि बाध्यताओं के प्रति आदर बढ़ाने का और
Q.23 भारतीय संविधान के भाग IV A को भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से शामिल किया गया था।
1 44वें
2 48वें
3 42वें ✅
4 46वें
Solution:
● भारत में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा ‘सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 10 मूल कर्तव्यों को संविधान के भाग-4 (A) और अनुच्छेद – 51 A में सम्मिलित किया गया।
Q.24 निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के कारण वस्तु एवं सेवा कर परिषद् का गठन हुआ ?
1 103वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (2019)
2 102वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (2018)
3 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (2015)
4 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (2016) ✅
Solution:
● 101वाँ संविधान संशोधन (2016) इस संशोधन के जरिये केन्द्र तथा राज्य द्वारा लगाए जाने वाले सभी अप्रत्यक्ष करों को एकीकृत करने हेतु (GST) को अधिनियमित किया गया।
Q.25 भारतीय संविधान के किस संशोधन ने संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया ?
1 41वें
2 42वें
3 43वें
4 44वें ✅
Solution:
● वर्ष 1978 में 44 वें संविधान संशोधन के तहत संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से हटा दिया गया। अनुच्छेद 19 (1)(f) को भी निरस्त कर दिया गया।
● इसे अनुच्छेद 300A के तहत एक कानूनी अधिकार बनाया गया था।
Q.26 भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम ने रियासतों के पूर्व शासकों के प्रिवी पर्स और विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया ?
1 25वाँ संशोधन अधिनियम, 1971
2 26वाँ संशोधन अधिनियम, 1971 ✅
3 28वाँ संशोधन अधिनियम, 1972
4 27वाँ संशोधन अधिनियम, 1971
Solution:
● भारत के संविधान में छब्बीसवें संशोधन अधिनियम, 1971 ने रियासतों के पूर्व शासकों के प्रिवीपर्स और विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया।
Q.27 भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन–सा संशोधन भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों के पुनर्गठन को संवैधानिक रूप से बदलने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ पारित किया गया था ?
1 दसवाँ संशोधन
2 छठा संशोधन
3 सातवाँ संशोधन ✅
4 चौथा संशोधन
Solution:
● सातवाँ संविधान संशोधन, 1956 का मुख्य उद्देश्य राज्यों का पुनर्गठन और केंद्र शासित प्रदेशों का निर्माण करना था।
Q.28 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख है ?
1 इंडिया दैट इज भारत ऐज पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी
2 इंडिया दैट इज भारत शैल बी अ यूनियन ऑफ स्टेट्स ✅
3 इंडिया दैट इज भारत ऐज फेडरेशन ऑफ स्टेट्स
4 इंडिया दैट इज भारत ऐज प्रेसिडेंशियल फॉर्म ऑफ डेमोक्रेसी
Solution:
● अनुच्छेद–1 के अनुसार भारत अर्थात् इंडिया, राज्यों का संघ होगा। “India, that is Bharat, shall be a Union of States.”
Q.29 संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान के अंतर्गत भारतीय संसद को नया राज्य बनाने का अधिकार है ?
1 अनुच्छेद 1
2 अनुच्छेद 2
3 अनुच्छेद 3 ✅
4 अनुच्छेद 4
Solution:
● अनुच्छेद 3 – नए राज्यों का निर्माण और वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों में परिवर्तन से संबंधित है।
Q.30 भारतीय संविधान का कौन–सा अनुच्छेद धर्म, वंश, जाति, लिंग, जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है ?
1 अनुच्छेद 23
2 अनुच्छेद 25
3 अनुच्छेद 19
4 अनुच्छेद 15 ✅
Solution:
● अनुच्छेद 15 – धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव के निषेध से संबंधित है।
Q.31 युद्ध या बाहरी आक्रमण के आधार पर घोषित आपातकाल के दौरान भी भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद को निलंबित नहीं किया जा सकता है ?
1 अनुच्छेद- 15 और 17
2 अनुच्छेद- 14 और 16
3 अनुच्छेद -20 और 21 ✅
4 अनुच्छेद- 30 और 32
Solution:
● अनुच्छेद 359 के अनुसार युद्ध या बाहरी आक्रमण के आधार पर घोषित आपातकाल के दौरान भी अनुच्छेद 20 और 21 को निलंबित नहीं किया जा सकता है।
Q.32 जब एक निर्माण श्रमिक अपने 8 वर्षीय बेटे को स्कूल भेजने के बजाय उसे निर्माण स्थल पर ले जाता है, तो मौलिक कर्तव्य का कौन-सा अनुच्छेद लागू होता है ?
1 अनुच्छेद 51A (j)
2 अनुच्छेद 51A (k) ✅
3 अनुच्छेद 51A (i)
4 अनुच्छेद 51A (h)
Solution:
● अनुच्छेद 51A (k) के अनुसार 6 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों के माता-पिता और संरक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे उन्हें शिक्षा के अवसर प्रदान करें।
Q.33 भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोकसभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन……..की जनगणना के आधार पर है।
1 वर्ष 1961
2 वर्ष 1971 ✅
3 वर्ष 1981
4 वर्ष 1991
Solution:
● अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोकसभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर है और 2026 तक इसे यथावत रखने का प्रावधान है।
Q.34 अनुच्छेद -123 के अनुसार, अध्यादेश बनाने की शक्ति……. की सबसे महत्त्वपूर्ण विधायी शक्ति है।
1 विधान परिषद्
2 भारत के मुख्य न्यायाधीश
3 राष्ट्रपति ✅
4 राज्य सभा
Solution:
● अनुच्छेद-123 के अनुसार राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है।
Q.35 निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद रिट अधिकारिता से संबंधित है और अनुच्छेद-32 के समान प्रावधान रखता है ?
1 अनुच्छेद-228
2 अनुच्छेद-226 ✅
3 अनुच्छेद-225
4 अनुच्छेद-227
Solution:
● अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालय को रिट जारी करने की शक्ति देता है, जो अनुच्छेद 32 के समान है।
Q.36 संविधान के कौन-से अनुच्छेद में जिला योजना समिति का गठन होता है ?
1 अनुच्छेद 243 ZD ✅
2 अनुच्छेद 244 ZD
3 अनुच्छेद 242 ZD
4 अनुच्छेद 243 ZE
Solution:
● अनुच्छेद 243 ZD – जिला योजना समिति का गठन।
Q.37 निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आकस्मिकता निधि से संबंधित है ?
- अनुच्छेद 265
- अनुच्छेद 266
- अनुच्छेद 267 ✅
- अनुच्छेद 268
Solution
● भारतीय संविधान का अनुच्छेद 267(1) एक आकस्मिकता निधि की स्थापना का प्रावधान करता है। यह राष्ट्रपति के नियंत्रणाधीन होती है। इसका गठन किसी अत्यावश्यक, आकस्मिक प्रकृति के व्ययों हेतु किया गया है।
Q.38 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प केंद्र सरकार का विधायी अंग है ?
- कार्यकारिणी
- संसद ✅
- विधान सभा
- न्यायपालिका
Solution
संसद केंद्र सरकार का विधायी अंग है। संसद दो सदनों से मिलकर बनी होती है:
- राज्य सभा (उच्च सदन)
- लोक सभा (निम्न सदन)
भारतीय संसद राष्ट्रपति, लोकसभा एवं राज्यसभा से मिलकर बनती है। राष्ट्रपति इसका अभिन्न अंग होता है, क्योंकि कोई भी विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के पश्चात् ही विधि बन पाता है। संसद की संरचना, अवधि, अधिकारों, प्रक्रियाओं, विशेषाधिकारों तथा शक्तियों का वर्णन संविधान के भाग – 5 के अंतर्गत अनुच्छेद 79 से 122 में किया गया है।
- कार्यकारिणी (Executive): सरकार चलाने का कार्य करती है (प्रधानमंत्री, मंत्री आदि)।
- विधान सभा (Legislative Assembly): यह राज्य सरकार का विधायी अंग है, केंद्र का नहीं।
- न्यायपालिका (Judiciary): न्याय देने का कार्य करती है, कानून बनाना इसका काम नहीं है।
Q.39 संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
- 18 वर्ष
- 21 वर्ष
- 25 वर्ष ✅
- 35 वर्ष
Solution
● संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
● राज्यसभा और विधान परिषद् की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
● लोकसभा और विधानसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है।
● राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
● पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
Q.40 लोकसभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है ?
- 1/3
- 1/5
- 1/11
- 1/10 ✅
Solution
● अनुच्छेद 100(3) के अनुसार, लोकसभा या राज्यसभा का कोरम (गणपूर्ति) कुल सदस्य संख्या का 1/10 भाग होता है। मुख्य विपक्षी दल की मान्यता हेतु भी यही सदस्य संख्या आवश्यक है।
Gk 2025 – यहां क्लिक करें
IAS Notes – यहां क्लिक करें
Mock Test Online – यहां क्लिक करें
ऊपर हमने जो आपके प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाए हैं वह आपको कैसे लगे हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आगे भी इसी प्रकार की महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपके लिए लेकर आते रहे ताकि आप घर बैठे निशुल्क शानदार तरीके से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें एवं ऐसे ही प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस करते रहे








Leave a Reply