“भारत के पड़ोसी देश” विषय पर उपलब्ध करवाये गये यह नोट्स भारत की भौगोलिक सीमाओं से लगे सभी देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते है। इसमें चीन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, अफगानिस्तान, श्रीलंका, जापान, इंडोनेशिया और मालदीव जैसे देशों के इतिहास, भौगोलिक स्थिति, सीमा विवाद, प्रमुख समझौते, युद्ध, सामाजिक-आर्थिक संबंध, नदियाँ, पर्वत, राजधानी, मुद्रा, संसद, धर्म, भाषा आदि से जुड़े तथ्यों को पूरी विस्तार से शामिल किया गया है। यह पोस्ट में शामिल नोट्स UPSC, SSC, राज्य लोक सेवा आयोगों व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी है।
Table of contents
भारत के पड़ोसी देश
❖ भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से लगती है। जो निम्नि है-
| देश | सीमा की लम्बाई (Km में) |
|---|---|
| बांग्लादेश | 4096.6 |
| चीन | 3488 |
| पाकिस्तान | 3323 |
| नेपाल | 1751 |
| म्यांमार | 1643 |
| भूटान | 699 |
| अफगानिस्तान | 106 |
चीन (CHINA)
- आजाद – 01 अक्टूबर 1949
- भाषा – मांडारिन
- संसद – नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (विश्व की सबसे बड़ी संसद-3000)
- राष्ट्रीय खेल – टेबल टेनिस
- सीमावर्ती राज्य – लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश।
पंचशील समझौता
- भारत तथा चीन के मध्य 29 अप्रैल, 1954 को बीजिंग में एक समझौता हुआ, जिसे पंचशील समझौता कहते हैं।
इस समझौते में 5 सिद्धान्त दिये गए, जो अग्रलिखित हैं-
I. एक दूसरे की अखण्डता का सम्मान करना।
II. परस्पर मित्रता तथा युद्ध न करने पर सहमति बनाई गई।
III. अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग करना।
IV. सीमाओं के विवाद को मिलजुल कर सुलझाना।
V. आन्तरिक मामलों में दखल न देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से साथ रहना।
Note:
1959 में 14वें दलाईलामा का भारत आना पंचशील समझौते का उल्लंघन माना गया, जिसके परिणाम स्वरूप 1962 में भारत-चीन युद्ध होता है तथा चीन द्वारा भारत की जमीन को कब्जा किया जाता है।
❖ वर्तमान में चर्चा में रहा ताइवान फॉमोसा द्वीप पर स्थित है, जिस पर चीन अपना नियंत्रण बताता है।
यांग्त्सीक्यांग नदी
❖ यह एशिया की सबसे बड़ी नदी है जबकि नील तथा अमेजन के पश्चात विश्व की तीसरी सबसे बड़ी नदी है।
ह्वांगहो नदी
- चीन की पुरानी किताबों में इसे चीनी सभ्यता की जननी बताया गया है। जबकि वर्तमान में अत्यधिक मार्ग परिवर्तन के कारण इसे चीन का शोक कहते हैं।
- रेगिस्तानी भागों में यात्रा के कारण इसे पीली नदी अथवा Yellow River कहा जाता है।
- चीन का लाल बेसिन क्षेत्र कृषि उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है तथा इसे ‘चीन की खाद्य टोकरी’ कहते हैं।
- चीन वर्तमान में चावल, गेहूँ, चाय, तम्बाकू तथा कपास इन सभी के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
Note:
❖ चीन विश्व का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है हालाँकि ग्रीन हाउस उत्सर्जन में भी चीन पहले स्थान पर है।
मैकमोहन रेखा (LAC)
वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control)
❖ 1914 में शिमला समझौता के दौरान भारत व चीन के मध्य इसका सीमांकन किया गया। जबकि LAC को 1959 में परिभाषित किया गया था हालाँकि दोनों ही भारत-चीन विवाद का विषय है।
चीन के मरुस्थल
❖ गोबी मरुस्थल – यह चीन तथा मंगोलिया में फैला हुआ है, जिसे एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल कहते हैं।
❖ तकलामकान मरुस्थल – इसका विस्तार चीन के शिनजियांग जियांग प्रान्त में है।
अफीम युद्ध
❖ ब्रिटेन तथा चीन के बीच अफीम के व्यापार के लिए 1839-1842 तथा 1856-1860 के मध्य दो बार युद्ध लड़ा गया, जिसे अफीम युद्ध कहते हैं।
पाकिस्तान
- मुद्रा – पाकिस्तानी रुपया
- संसद – नेशनल असेम्बली
- खेल – हॉकी
- नदी – सिन्धु (सबसे बड़ी नदी)
- पशु – मार्कहोर
- सीमावर्ती राज्य – गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख
भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध
❖ आजादी के पश्चात कश्मीर को 26 अक्टूबर, 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर करके, भारत में मिला लिया गया, क्योंकि पाकिस्तान के द्वारा कबायली कबीले की आड़ में जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलायी जा रही थी।
❖ भारत द्वारा इसका विरोध किया गया तथा जनवरी 1948 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इसकी शिकायत की गयी।
❖ संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में जनवरी 1949 में दोनों देशों ने युद्ध विराम की घोषणा की। यह युद्ध निर्णायक नहीं रहा।
नेहरू-लियाकत समझौता
❖ 8 अप्रैल, 1950 को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक समझौता हुआ, जिसे नेहरू लियाकत समझौता कहते हैं।
सिन्धु नदी समझौता
❖ विश्व बैंक की मध्यस्थता में 19 सितम्बर 1960 को कराची में एक समझौता सम्पन्न हुआ, जिसे सिन्धु नदी समझौता कहते हैं।
❖ इस समझौते के तहत रावी, सतलज व व्यास नदियों के जल पर ‘भारत’ का पूर्ण अधिकार था, जबकि झेलम, चिनाब व सिन्धु इन नदियों के जल पर पाकिस्तान का पूरा अधिकार बना रहा। इस समझौते का सर्वाधिक लाभ पाकिस्तान को मिलता है।
Note:
❖ पाकिस्तान, झेलम, चिनाब व सिन्धु नदी पर अधिकार तो रखता है लेकिन “Run of the River” के तहत भारत इन नदियों पर हाइड्रोपावर प्लांट बना सकता है।
दूसरा भारत-पाकिस्तान युद्ध
❖ पाकिस्तानी सेना द्वारा कश्मीर को आजाद कराने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ संचालित किया गया जिसके जवाब में सितम्बर, 1965 में भारतीय सेना ने LOC को पार किया तथा 23 सितम्बर, 1965 को लाहौर के कुछ हिस्सों पर कब्जा किया।
❖ संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से 23 सितम्बर 1965 को युद्ध विराम की घोषणा की गई तथा दोनों सेनाएं वापस चली गयीं।
NOTE:
भारतीय वायु सेना ने पहली बार इस युद्ध में हिस्सा लिया तथा इस युद्ध के समय भारत के रक्षामंत्री Y.V. चौहान थे।
ताशकन्द समझौता
❖ 10 जनवरी, 1966 को ताशकन्द (उज्बेकिस्तान की राजधानी) में तत्कालीन सोवियत राष्ट्रपति ‘अलेक्सी कोसिगिन’ की मध्यस्थता में एक समझौता हुआ, इस समझौते में भारत की तरफ से लाल बहादुर शास्त्री जबकि पाक की तरफ से राष्ट्रपति अयूब खान ने हिस्सा लिया।
तीसरा भारत-पाकिस्तान युद्ध
❖ वर्ष 1970 में पाकिस्तान में पहली बार आम चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान के ‘आवामी लीग पार्टी’ के अध्यक्ष मुजीबुर रहमान को बहुमत प्राप्त हुआ, हालाँकि पश्चिमी पाकिस्तान के नेता तथा जनता दोनों ही नहीं चाहते थे कि वहाँ पर पूर्वी पाकिस्तान का शासन हो।
❖ याह्या खान के नेतृत्व में March 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा ऑपरेशन सर्चलाइट शुरू किया गया तथा सबसे पहले मुजीबुर रहमान को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान का पाकिस्तानी सेना ने जमकर दुरुपयोग किया, जिसके परिणाम में लाखों शरणार्थी भारत चले आये।
❖ इसी दौरान जुलाई 1971 में इन्दिरा गांधी रूस पहुँचीं तथा भारत-रूस मैत्री संधि होती है। भारतीय सेना द्वारा बांग्लादेश में मुक्तिवाहिनी संस्था के लड़ाकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, जो बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना का मुकाबला कर रहे थे।
❖ औपचारिक रूप से भारतीय सेना ने 03 दिसम्बर 1971 को जनरल सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में इस युद्ध में हिस्सा लिया तथा 16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने “इंस्ट्रूमेंट ऑफ सरेंडर” के तहत अपने 93000 सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
❖ इसी उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को भारतीय सेना “विजय दिवस” मनाती है।
शिमला समझौता
❖ इन्दिरा गांधी तथा जुल्फिकार अली भुट्टो के मध्य 28 जून से 02 जुलाई 1972 में एक समझौता हुआ, जिसे शिमला समझौता कहते हैं।
❖ इसी समझौते के तहत भारत ने 93000 सैनिकों को वापस पाकिस्तान भेज दिया था।
❖ 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया गया, जिसका कोड नाम ‘Smiling Budha’ था।
❖ 11 मई व 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया, जिसका कोड नाम था ‘Operation Shakti’
लाहौर बस सेवा
• Feb 1999 में अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में दिल्ली-लाहौर बस सेवा प्रारम्भ हुई, उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे।
कारगिल युद्ध
• May 1999 में पाकिस्तानी सेना द्वारा ऑपरेशन बद्र नामक अभियान कारगिल जिले से प्रारम्भ किया गया जिसकी सूचना जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों से भारतीय सेना को मिली। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय अभियान चलाया गया तथा 26 July 1999 को सभी पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार दिया गया।
• 26 July को हम प्रति वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाते हैं।
विविध तथ्य
• पाकिस्तान को ‘हीरों का देश‘ कहते हैं।
• यहाँ की सबसे बड़ी नदी ‘सिन्धु नदी’ है।
• पाकिस्तान के पश्चिमी प्रान्त में स्थित ‘स्वात घाटी’ को पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है।
• गुजरात स्थित कच्छ के रण में 96 KM लम्बी विवादित रेखा सर क्रीक लाइन के नाम से जानी जाती है।
• पाकिस्तान का सबसे बड़ा नगर कराची को माना जाता है, जबकि जैकोबाबाद पाकिस्तान का सबसे गरम-स्थल है।
• मुख्य खाद्यान्न फसल- गेहूँ, व्यावसायिक फसल- कपास
Note:
• शांडूर पोलो ग्राउण्ड जो विश्व का सबसे ऊँचा एवं बड़ा पोलो ग्राउण्ड है, पाकिस्तान स्थित है।
अफगानिस्तान (एरियाना या खुरासान)
• अफगानिस्तान का पुराना नाम ‘एरियाना’ या ‘खुरासान’ है।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| मुद्रा | अफगानी |
| संसद | शोरु |
| खेल | बुजकाशी |
| पशु | हिम तेंदुआ |
| सीमावर्ती राज्य | लद्दाख |
| भाषा | पश्ती |
• अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में कंधार, बमियान, गजनी, हेरात, मजार-ए-शरीफ है।
• भारत-अफगानिस्तान मैत्री बाँध जिसे ‘सलमा बाँध’ भी कहते हैं ‘हरि नदी’ पर स्थित है, जो कि हेराट शहर में है।
• सबसे बड़ी नदी – काबुल
• अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक – विश्व का 92%
• सुन्नी सम्प्रदाय की बहुलता
म्यांमार
- भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत म्यांमार को भारत से अलग किया गया।
- हालाँकि 4 Jan 1948 को म्यांमार ब्रिटेन से मुक्त हुआ।
- यहाँ का मुख्य धर्म बौद्ध धर्म है, तथा इसे “स्वर्णिम पैगोडा” का देश कहते हैं।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| राजधानी | ने-पी-दा |
| संसद | निचली सदन (Pyithu Hluttaw), ऊपरी सदन (Amyotha Hluttaw) |
| सीमावर्ती राज्य | अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम तथा मणिपुर |
| उच्चतम चोटी | खाकाबो राजी |
- खाकाबो राजी म्यांमार की सबसे बड़ी नदी है, जिसे म्यांमार की जीवन रेखा कहते हैं। जबकि इरावदी तथा साल्वीन नदी के दोआब को “चावल का कटोरा” कहा जाता है।
- म्यांमार में सागौन के वृक्ष उच्च गुणवत्ता के पाये जाते हैं। जबकि भारत के M.P. में सागौन की मात्रा सर्वाधिक मिलेगी।
- यहाँ यातायात के साथ में जलमार्ग महत्त्वपूर्ण है।
नेपाल
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| राजधानी | काठमाण्डू (सबसे बड़ा शहर) |
| मुद्रा | रुपया |
| सीमावर्ती राज्य | उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम व पश्चिम बंगाल |
| प्रमुख पर्वत | माउंट एवेरेस्ट (8848.86m), धौलागिरी, कंचनजंघा |
| पशु | गाय |
| खेल | वॉलीबॉल |
| नदी | घाघरा (सबसे बड़ी नदी) |
| संसद | राष्ट्रीय असेम्बली |
| धर्म | धर्मनिरपेक्ष |
| मुख्य आय स्रोत | पर्यटन, कुटीर उद्योग |
| मुख्य त्योहार | दशाईं त्योहार (माता दुर्गा) |
| फूलपट्टी त्योहार | दशाईं के 7वें दिन |
| युद्धाभ्यास | सूर्यकिरण |
UP के सीमावर्ती जिले:
M – महाराजगंज
B – बलरामपुर
B – बहराइच
S – श्रावस्ती
S – सिद्धार्थनगर
L – लखीमपुर खीरी
P – पीलीभीत
दशाइन त्योहार:
यह नेपाल में दो सप्ताह तक चलने वाला त्योहार है, जिसके 7वें दिन ‘फूलपाती’ त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में माता दुर्गा की पूजा की जाती है।
सूर्य-किरण युद्धाभ्यास:
भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है।
भूटान (Land of Thunderbolt)
• भोटिया जनजाति समूह की प्रधानता
• राजधानी – थिम्पू
• खेल – तीरंदाजी
• सीमावर्ती राज्य – सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम व पश्चिम बंगाल
• 20 मार्च को विश्व प्रसन्नता दिवस
❖ भूटान विश्व का एकमात्र देश है, जो अपनी राष्ट्रीय आय की गणना खुशहाली के आधार पर करता है। इससे प्रेरित होकर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 20 मार्च को खुशहाली दिवस मनाया जाता है।
बांग्लादेश
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| राजधानी | ढाका |
| संसद | जातीय संसद |
| पुष्प | वाटर लिली |
| खेल | कबड्डी |
| नदी | सूरमा (सबसे बड़ी: मेघना) |
| मुद्रा | टका |
| आजादी | 26 मार्च 1971 |
मैत्री सेतु
• भारत व बांग्लादेश के मध्य फेनी नदी पर मैत्री सेतु का निर्माण किया जा रहा है।
• बांग्लादेश की मुख्य खाद्यान्न फसल – धान
• मुख्य व्यावसायिक फसल – जूट
• नदियों के अत्यधिक जाल बिछे होने के कारण इसे नदियों का देश भी कहा जाता है।
श्रीलंका
• 1505 में पुर्तगालियों के द्वारा इसकी खोज की गयी थी,
• रत्नद्वीप, पूरब का मोती, सिद्धान्त द्वीप जैसे नामों से जाना जाता है।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| राजधानी | श्री जयवर्धनेपुरे कोट्टे |
| मुद्रा | श्रीलंकाई रुपया |
| सबसे लम्बी नदी | महावेली गंगा |
| भाषा | सिंहली, तमिल |
| स्वतंत्रता | 4 फरवरी 1948 |
| खेल | वॉलीबॉल |
- श्रीलंका संसद का नाम Democratic Socialist Republic है, जिसमें 225 सदस्य 5 वर्ष के लिए निर्वाचित किए जाते हैं।
- राष्ट्रीय फल – केले
- प्रधानमंत्री – दिनेश गुणवर्धने
- राष्ट्रपति – रानिल विक्रमसिंघे
- कोलंबो – केलानी नदी
• श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलंबो को माना जाता है, जो केलानी नदी के तट पर स्थित है।
• प्रमुख त्यौहार – एशाला पेराहेरा, सिंहली नववर्ष, वेसाक
वेसाक पोया:
श्रीलंका के इस त्यौहार में चावल, नारियल तथा गुड़ के मीठे पकवान बनाये जाते हैं।
इंडोनेशिया
• 13,000 द्वीपों के साथ इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है, जहाँ 6,000 द्वीपों पर मनुष्य निवास करते हैं।
• ब्राजील के बाद इंडोनेशिया विश्व का दूसरा सर्वाधिक जैव विविधता वाला देश है।
• इंडोनेशिया की प्रस्तावित राजधानी नुसांतारा बोर्नियो द्वीप पर स्थित है।
| भाषा | बहासा |
|---|---|
| मुद्रा | रुपया |
• इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा सिकोना उत्पादक देश है।
• क्राकातोआ ज्वालामुखी, जो एक सक्रिय ज्वालामुखी है, यहीं है।
मालदीव
• यह क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों मामलों में दक्षिण एशिया का सबसे छोटा देश है।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| राजधानी | माले |
| मुद्रा | रुफिया |
| संसद | मजलिस |
| भाषा | धीवेही |
| उद्योग | पर्यटन (मुख्य) |
| द्वीप संख्या | ~1200 |
| समुद्र तल ऊँचाई | 1.5 मीटर |
जापान
• सूयोदय का देश (निप्पॉन), भूकम्पों का देश, फूलों का देश
• सबसे बड़ी नदी – शिनानो
• मुद्रा – येन
• राजधानी – टोक्यो
• संसद – डायट
• द्वीप समूह – ~3900 द्वीप
• चार प्रमुख द्वीप – होन्सू, होक्काइडो, क्यूशू, शिकोकू
• फुजियामा – ज्वालामुखी
• चा-नो-यू उत्सव – जापान में चाय का त्यौहार
• ओकिनावा द्वीप – एक प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थल
| Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
| Geography | यहाँ क्लिक करें |
| Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |
उम्मीद करते हैं आज की इस भारत के पड़ोसी देश पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए नोट्स आपको आपकी आगामी परीक्षा के लिए जरूर काम आएंगे अगर आप अपनी तैयारी ऐसे ही नोट्स के साथ बिना किसी कोचिंग के घर बैठे करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट www.upscnotes.in पर रोजाना विजिट करते रहे जहां आपको ऐसे ही शानदार नोट्स बिल्कुल फ्री में पढ़ने के लिए मिलेंगे







