क्या आप जानते है भारत का नामकरण किस आधार पर हुआ आप सभी अपने देश के बारे में पढ़ते है लेकिन भारत का कुछ ऐसा इतिहास है जिसके कारण इसका नाम भारत पड़ा इसके बारे में विस्तार से हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले है जहाँ आपको सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी गयी है इसमें आपको भारत की आकृति , जलीय सीमा , स्थलीय सीमा एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बारे में भी पढ़ने को मिलेगा
भारत का नामकरण
• भारतवर्ष के नामकरण के विषय में ऐसा कहा जाता है कि दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा।
• ‘भारत’– यह नाम आर्योँ के द्वारा दिया गया, क्योंकि सबसे पहले मध्य एशिया से आकर आर्यों की एक शाखा ने भरत के नेतृत्व में अपना प्रभुत्व स्थापित किया था और इसी शाखा के नाम पर इस देश का नाम भारत वर्ष या भारत पड़ा।

• हिन्दुस्तान– यह नाम ईरानियों के द्वारा दिया गया, क्योंकि प्राचीन भारत और फारस (ईरान) दोनों देशों के बीच हिन्दूकुश पर्वतमाला सीमा विभाजन का कार्य करती थी अर्थात् हिन्दूकुश पर्वतमाला से प्राचीन भारत (वर्तमान में पाकिस्तान) की सीमा प्रारम्भ होती थी इसलिए इस देश को हिन्दुस्तान कहा जाता है।
• इण्डिया (India) – यह नाम यूनानियों के द्वारा दिया गया। क्योंकि यूनानी (ग्रीक) सिन्धु नदी को Indus कहते थे और जिस देश में Indus नदी बहती थी उस देश को India कहा।
• भारतीय संस्कृति के प्राचीन ग्रंथ विष्णु पुराण के अनुसार अर्थात् उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में सेतु बंध (वर्तमान में हिन्द महासागर) तक फैला हुआ जो भू-भाग है, उसे भारत या भारतवर्ष कहते हैं।
• भारतीय संविधान में अनुच्छेद-1 भारत के लिए “India is union of state that is Bharat” नाम प्रयुक्त हुआ है।
• भारत के उत्तर– पूर्व में हिमालय, दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में मन्नार की खाड़ी है। हिन्द महासागर को रत्नाकार कहा जाता था। भारत के भौगोलिक विस्तार में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश जैसे प्रभुत्व सम्पन्न देश होने के कारण इसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।
Indian Polity Notes – यहाँ क्लिक करें
भारत की आकृति (Shape of India)
• भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है।
• भूगोलवेत्ता स्ट्रेबो ने भारत की आकृति पतंग के समान बताई है।

• भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 किमी. तथा 1269219.34 वर्ग मील है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.42% है।
• भारत की उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2933 किमी. है। दोनों के बीच का अन्तर 281 किमी. है।
♦ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के बड़े देश क्रमश: हैं – 1. रूस 2. कनाडा 3. संयुक्त राज्य अमेरिका 4. चीन 5. ब्राजील 6. ऑस्ट्रेलिया 7. भारत 8. अर्जेंटीना
• भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4’ उत्तरी अक्षांश से 37°6’
उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है।
• भारत का दक्षिणतम बिन्दु 6°45’उत्तरी अक्षांश है तथा यह इंदिरा पॉइंट (पर्सियन पॉइंट/पिग्मेलियन पॉइंट/ ला-हैशिंग-पॉइंट) अण्डमान निकोबार में स्थित है।
• भारत का उत्तरी बिन्दु इंदिरा कॉल (Indira col) गिलगित, लद्दाख में स्थित है।
• भारत का मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी/केप केमोरिन, तमिलनाडु में स्थित है।
• अक्षांशीय दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
• कर्क रेखा का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में तथा उत्तरी भाग उपोष्ण /शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है।
• भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7’ पूर्वी देशांतर से 97°25’
पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
• भारत का पूर्वी बिन्दु किबिथू वालांगु (तवांग) अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
• भारत का पश्चिमी बिन्दु गोहरमाता (गौर माता) कच्छ गुजरात में स्थित है।
• भारत की मानक समय निर्धारक रेखा 82°30’ (82 12 ° ) पूर्वी देशान्तर रेखा को कहा जाता है।
• 82°30’ पूर्वी देशान्तर रेखा भारत के नैनी कस्बा, प्रयागराज मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में से गुजरती है।
• 82°30’ पूर्वी देशांतर रेखा पाँच राज्यों उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती हैं।
• कर्क रेखा (उत्तरी अक्षांश) भारत के बीचों–बीच में 8 राज्यों में से होकर गुजरती है।
ये आठ राज्य है – 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखंड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम।
• कर्क रेखा की सबसे अधिक लंबाई – मध्यप्रदेश
• कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई – राजस्थान
• कर्क रेखा के नजदीकी शहर – गाँधीनगर, उज्जैन, राँची, भोपाल, अगरतला।
• स्थलीय सीमा (Land borders) – भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है।
• तटीय सीमा (Coastline borders) – मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6,100 किमी. है। यदि अंडमान–निकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तट रेखा को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516.6 किमी. है।
• भारत की कुल (स्थलीय+जलीय) सीमा की लंबाई 22716.6 किमी. है।
• अण्डमान–निकोबार द्वीप समूह का तट सबसे लंबा 1962 किमी. है, जिसके बाद गुजरात 1600 किमी. व आंध्रप्रदेश 970 किमी. है।
• सर्वाधिक तटीय सीमा वाले राज्य – गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु।
• न्यूनतम तटीय सीमा वाले राज्य – गोवा, कर्नाटक।
• भारत के 16 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा 9 राज्य समुद्रीय सीमा बनाते हैं।
राज्य | समुद्री सीमा | किमी. |
गुजरात | पश्चिमी तट | 1214.70 |
महाराष्ट्र | पश्चिमी तट | 652.60 |
गोवा | पश्चिमी तट | 101.00 |
कर्नाटक | पश्चिमी तट | 280.00 |
केरल | पश्चिमी तट | 569.70 |
तमिलनाडु | पूर्वी तट | 906.90 |
आंध्र प्रदेश | पूर्वी तट | 973.70 |
ओडिशा | पूर्वी तट | 476.40 |
पश्चिमी बंगाल | पूर्वी तट | 157.50 |
दमन दीव | पूर्वी तट | 42.50 |
लक्षद्वीप | अरब सागर | 132.00 |
पुडुचेरी | पश्चिमी तट | 47.60 |
अंडमान निकोबार | बंगाल की खाड़ी | 1962 |
भारत की जलीय सीमा (Maritime borders of India)
• अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की व्यवस्था के अनुसार किसी भी
देश की जलीय सीमा को 3 भागों में वर्गीकृत किया गया है–
⇒ अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Borders)
• भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ अधिकांशतः प्राकृतिक हैं और वे ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।
• इस विशाल देश के तीन ओर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर है।
• भारत की मुख्य भूमि के अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह और अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है जो मुख्य भूमि से समुद्र द्वारा अलग है।
• भारत के सुदूर उत्तर–पूर्वी त्रिसंधि है जहाँ पर भारत, चीन तथा म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती है। सिक्किम केवल पश्चिम बंगाल को छूता है, जबकि मेघालय असम को छूता है। इस प्रकार सिक्किम और मेघालय एक–एक राज्य को छूने वाले दो राज्य हैं।
► स्थलीय सीमा (Land Border) –
• भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है।

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ (International Borders)
1. बांग्लादेश → 4096.7 km
2. चीन → 3488 km
3. पाकिस्तान → 3323 km
4. नेपाल → 1751 km
5. म्यांमार → 1643 km
6. भूटान → 699 km
7. अफगानिस्तान → 106 km
लम्बाई → 15106.7 km
⇒ भारत-चीन सीमा (India-China border)
• वर्ष 1914 में सर हेनरी मैकमहोन द्वारा भारत और चीन के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण किया गया, जिसे मैकमोहन रेखा कहते हैं।
• चीन के साथ भारत के एक केन्द्रशासित प्रदेश तथा चार राज्यों की सीमा लगती है।
• केन्द्रशासित प्रदेश –लद्दाख
• राज्य – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
⇒ भारत–पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border)
• वर्ष 1947 में एक अंग्रेज अधिकारी सर साइरिल रेडक्लिफ द्वारा भारत-पाकिस्तान की सीमा का निर्धारण किया गया था। इस सीमा को रेडक्लिफ सीमा के नाम से जाना जाता है।
• पाकिस्तान के साथ भारत के तीन राज्यों तथा दो केन्द्रशासित प्रदेशों की सीमा लगती है।
• तीन राज्य – पंजाब, राजस्थान, गुजरात
• केन्द्रशासित प्रदेश – जम्मू-कश्मीर व लद्दाख
⇒ भारत–अफगानिस्तान सीमा (India- Afghanistan border)
• 1893 ई. में भारत तथा अफगानिस्तान के बीच सर मोर्टिसुर डूरण्ड द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाई गई, जिसे डूरण्ड रेखा कहा गया।
• वर्ष 1947 में पाकिस्तान के बनने के बाद डूरण्ड रेखा पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है।

भारत के राज्य | पड़ोसी देशों की संख्या | पड़ोसी देशों के नाम |
सिक्किम | 3 | नेपाल, भूटान, चीन |
अरुणाचल प्रदेश | 3 | चीन, भूटान,म्यांमार |
नागालैण्ड | 1 | म्यांमार |
मणिपुर | 1 | म्यांमार |
मिज़ोरम | 2 | बांग्लादेश, म्यांमार |
त्रिपुरा | 1 | बांग्लादेश |
मेघालय | 1 | बांग्लादेश |
असम | 2 | भूटान,बांग्लादेश |
पश्चिम बंगाल | 3 | बांग्लादेश, नेपाल,भूटान |
बिहार | 1 | नेपाल |
उत्तर प्रदेश | 1 | नेपाल |
उत्तराखण्ड | 2 | नेपाल, चीन |
हिमाचल प्रदेश | 1 | चीन |
जम्मू कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | 1 | पाकिस्तान |
पंजाब | 1 | पाकिस्तान |
राजस्थान | 1 | पाकिस्तान |
गुजरात | 1 | पाकिस्तान |
लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश) | 3 | चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान (वाखन गलियारा) |
देश की सीमा पर अवस्थित राज्य
1. बांग्लादेश – कुल सीमा = 4096.7 किमी.
(A) पश्चिम बंगाल (सर्वाधिक)
(B) असम (न्यूनतम)
(C) मेघालय
(D) त्रिपुरा
(E) मिजोरम

2. चीन – कुल सीमा = 3488 किमी.
(A) लद्दाख, 2018 से (सर्वाधिक)
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) उत्तराखण्ड
(D) सिक्किम (न्यूनतम)
(E) अरुणाचल प्रदेश

3. पाकिस्तान – कुल सीमा = 3323 किमी.
(A) जम्मू और कश्मीर व लद्दाख
(B) पंजाब (न्यूनतम)
(C) राजस्थान
(D) गुजरात

4. अफगानिस्तान – कुल सीमा = 106 किमी.
(A) लद्दाख
5. नेपाल – कुल सीमा = 1751 किमी.
(A) उत्तर प्रदेश (सर्वाधिक)
(B) प. बंगाल (न्यूनतम)
(C) उत्तराखण्ड
(D) बिहार
(E) सिक्किम

6. म्यांमार – कुल सीमा = 1643 किमी.
(A) अरुणाचल प्रदेश (सर्वाधिक)
(B) नागालैण्ड (न्यूनतम)
(C) मणिपुर
(D) मिजोरम

7. भूटान – कुल सीमा = 699 किमी.
(A) असम (सर्वाधिक)
(B) सिक्किम (न्यूनतम)
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) पं. बंगाल

भारत की जलीय सीमा (Maritime borders of India)
• 6° चैनल (ग्रेट चैनल) – सुमात्रा (इण्डोनेशिया) तथा ग्रेट निकोबार (अण्डमान निकोबार भारत) के मध्य निर्धारण।
• 8° चैनल – मालदीव एवं मिनीकॉय (लक्षद्वीप) के मध्य सीमा निर्धारण।
• 9° चैनल • मिनिकॉय एवं लक्षद्वीप के मध्य निर्धारण।
• 10° चैनल – अण्डमान (लिटिल अण्डमान) एवं निकोबार (कार निकोबार) के मध्य सीमा निर्धारण।
• 22° उत्तरी अक्षांश रेखा – यहाँ से दक्षिण की ओर भारत संकीर्ण होना शुरू हो जाता है।
• 24° उत्तरी अक्षांश रेखा – यहाँ पर भारत व पाकिस्तान के मध्य सरक्रीक सीमा विवाद है।
• 16° उत्तरी अक्षांश रेखा– यह सह्याद्रि पर्वत माला को दो बराबर भागों में बाँटती है। हिमालय (2500 किमी.) के बाद सह्याद्रि (1600 किमी.) भारत की दूसरी सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है।
• डंकन पास – लघु अण्डमान एवं दक्षिण अण्डमान के मध्य सीमा निर्धारण।
• कोको चैनल – लैंडफॉल द्वीप (उत्तरी अण्डमान) एवं कोको द्वीप (म्यांमार) के मध्य।
⇒ जलसंधि
► पाक जलसंधि (जलडमरुमध्य) – यह भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित है।
• जो मन्नार की खाड़ी को बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है।
• भारत के तमिलनाडु व श्रीलंका के मध्य आदम ब्रिज स्थित है। पम्बन द्वीप (रामेश्वरम्) इसी ब्रिज का हिस्सा है। इसे रामसेतु भी कहा जाता है।
• आदम ब्रिज की शुरुआत धनुष्कोडी नामक स्थान से होती है।
• पाक जलसंधि पर स्थित रामसेतु (द्वीप) में भारत की तरफ पंबन द्वीप है तथा श्रीलंका की तरफ तलाईमन्नार द्वीप स्थित है।
► मन्नार की खाड़ी– (तमिलनाडु)
• यह दक्षिण-पूर्व तमिलनाडु व श्रीलंका के मध्य स्थित है।
► सेतुसमुद्रम परियोजना
• यह मन्नार की खाड़ी को पाक की खाड़ी से जोड़ती है।
⇒ भारत के राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश:-
States and Union Territories of India: –
• वर्तमान भारत में भारत के 28 राज्य व 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
भारत के केन्द्रशासित प्रदेश
केन्द्रशासित प्रदेश | क्षेत्रफल | राजधानी |
जम्मू कश्मीर | 2,22,236 वर्ग किमी. | जम्मू (सर्दियों में), श्रीनगर (गर्मियों में) |
लद्दाख | – | लेह |
अंडमान निकोबार | 8249 वर्ग किमी. | पोर्ट ब्लेयर(दक्षिणी अंडमान) |
दिल्ली | 1483 वर्ग किमी. | नई दिल्ली |
पुडुचेरी | 479 वर्ग किमी. | पुडुचेरी |
दादर•नगर हवेली और दमन दीव | 491+112 वर्ग किमी. | सिलवास |
चंडीगढ़ | 114 वर्ग किमी. | चंडीगढ़ |
लक्षद्वीप | 32 वर्ग किमी. | कवरती |
भारत के राज्य व उनकी राजधानियाँ
राज्य | राजधानी |
हिमाचल | शिमला (गर्मियों में), धर्मशाला (सर्दियों में) |
पंजाब | चंडीगढ़ |
हरियाणा | चंडीगढ़ |
राजस्थान | जयपुर |
गुजरात | गाँधीनगर |
महाराष्ट्र | मुम्बई |
उत्तराखण्ड | देहरादून (सर्दियों में), गैरसैंण (गर्मियों में) |
उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
तेलंगाना | हैदराबाद |
आंध्र प्रदेश | अमरावती [तीन राजधानियाँ प्रस्तावित अमरावती(विधायी), कुर्नूल (न्यायिक) और विशाखापत्तनम (कार्यकारी)] |
कर्नाटक | बेंगलुरु |
गोवा | पणजी |
केरल | तिरुवनन्तपुरम |
तमिलनाडु | चेन्नई |
छत्तीसगढ़ | रायपुर |
ओडिशा | भुवनेश्वर |
झारखण्ड | राँची |
बिहार | पटना |
पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
सिक्किम | गंगटोक |
असम | दिसपुर |
मेघालय | शिलोंग |
त्रिपुरा | अगरतला |
मिजोरम | आइजोल |
मणिपुर | इम्फाल |
नागालैण्ड | कोहिमा |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
• क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.) भारत का सबसे बड़ा राज्य है तथा गोवा (3702 वर्ग किमी.) सबसे छोटा राज्य है।
• जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश (19.95 करोड़) भारत का सबसे बड़ा राज्य तथा सिक्किम (6.11 लाख) सबसे छोटा राज्य है।
• क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (1,63,040 वर्ग किमी.) है तथा सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) है।
• कच्छ (45,652 वर्ग किमी.) गुजरात, भारत का सबसे बड़ा जिला तथा माहे (9 वर्ग किमी.) पुडुचेरी, भारत का सबसे छोटा जिला है।
• भारत के केवल तीन केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे है जिनमें विधानसभा है। ये हैं– जम्मू कश्मीर, दिल्ली व पुडुचेरी।
• दादरा नगर हवेली (1954), दमन व दीव (1961) एवं गोवा (1961) पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र थे तथा चंद्रनगर (1946), पुडुचेरी (1954),कराईकल(1954), माहे(1954), यनम (1954) फ्रांस के अधीन क्षेत्र थे।
Pingback: उत्तर प्रदेश की भौतिक संरचना - सबसे आसान नोट्स
Pingback: भारत की प्रमुख मिसाइल से संबंधित वन लाइनर प्रश्न