अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 12 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर आपको बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं यह ऐसे प्रश्न है जो बहुत बार परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए अगर आप UPSC , SSC , RAILWAY , DELHI POLICE , UP POLICE , LDC या अन्य किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों के साथ भी एक बार जरूर प्रैक्टिस करें ताकि आप अपनी तैयारी की जांच कर सके आपको भारतीय सामान्य ज्ञान के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे इनमें से अधिकतर प्रश्न पहले भी बहुत बात पेपर में पूछे जा चुके हैं

7 Pheron Waali Series Handwritten Notes Book PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 11 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

सामान्य ज्ञान जीके के टॉप 25 ( 12 ) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर


Q.1 निम्नलिखित में से मेंटल का निर्माण किन दो तत्त्वों से हुआ है ?

  1. सिलिका एवं एल्युमिनियम
  2. सिलिका एवं मैग्नीशियम
  3. सिलिका एवं निकिल
  4. निकिल एवं लोहा
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
क्रस्ट के नीचे मध्यवर्ती परत को मेंटल कहा जाता है। भू-पटल के निचले आधार पर भूकंपीय तरंग की गति में अचानक परिवर्तन आ जाता है तथा यह बढ़कर 7.9 से 8.1 किमी. प्रति सेकण्ड तक हो जाती है।
मेंटल का निर्माण सिलिका एवं मैग्नीशियम से हुआ है जिसे सीमा परत भी कहा जाता है। ऊपरी मेंटल एवं निचले मेंटल के बीच घनत्व संबंधी असंबद्धता रेपेटी असंबद्धता कहलाती है।

उत्तर: 2. सिलिका एवं मैग्नीशियम


Q.2 निफे परत का निर्माण निम्नलिखित में से किस-किस से मिलकर हुआ है ?

  1. फेरस व मैग्नीशियम
  2. सिलिका व मैग्नीशियम
  3. सिलिका व एल्युमिनियम
  4. निकल व फेरस
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
निफे परत में निकल व फेरस (लोहा) की अधिकता पाई जाती है।
इस परत में भारी खनिजों का मिश्रण पाया जाता है।
इस परत का औसत घनत्व 11 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है।

उत्तर: 4. निकल व फेरस


Q.3 निम्नलिखित में से पूर्वोत्तर राज्यों में स्थित दर्रा नहीं है –

  1. दिफू दर्रा
  2. लिखपानी दर्रा
  3. बोमडी ला दर्रा
  4. बारालाचा ला दर्रा
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
बारालाचा ला दर्रा हिमाचल प्रदेश में स्थित है, जो लेह को कुल्लू मनाली, कैलांग से जोड़ती है।
बोमडिला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित है तथा अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ता है।
दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश में भारत, चीन व म्यांमार की सीमाओं पर स्थित हैं।
लिखपानी दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं।

उत्तर: 4. बारालाचा ला दर्रा


Q.4 पाकिस्तान व अफगानिस्तान के मध्य सीमा रेखा कौन-सी है ?

  1. मैक मोहन रेखा
  2. रेडक्लिफ रेखा
  3. डूरण्ड रेखा
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:

  • पाकिस्तान व अफगानिस्तान के मध्य ‘डूरण्ड रेखा’ है।
  • इस रेखा का निर्धारण 1896 ई. में सर मोर्टिमर डूरण्ड द्वारा किया गया था।
  • रेडक्लिक – भारत व पाक
  • मैकमोहन – भारत व चीन

उत्तर: 3. डूरण्ड रेखा


Q.5 रूस व चीन देशों के मध्य सीमा बनाने वाली नदी है-

  1. ह्वांगो हो
  2. आमूर
  3. यांग्टीसीक्यांग
  4. वोल्गा
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
ह्वांगो हो – यह चीन देश की एक प्रमुख नदी है। इसे पीली नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी उत्तरी प्रशांत महासागर के भाग पीला सागर में जाकर गिरती है। इसे चीन का शोक कहा जाता है क्योंकि यह चीन देश में अनेक बार बाढ़ लेकर आती है।
आमूर – यह नदी चीन व रूस देश के मध्य सीमा बनाने के पश्चात् उत्तरी प्रशांत महासागर में जाकर गिर जाती है।
यांग्टीसीक्यांग – यह नील नदी, अमेजन नदी के बाद विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। यह ऐशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है। यह चीन देश में प्रवाहित होती है और उत्तरी प्रशांत महासागर में जाकर गिर जाती है। इसके किनारे चीन का शंघाई नगर स्थित है।
वोल्गा – यह यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है। इसका उद्गम यूरोपीय रूस के क्षेत्र में वल्दाई की पहाड़ियों से होता है। यह नदी कैस्पियन सागर में जाकर गिरती है।

उत्तर: 2. आमूर


Q.6 निम्नलिखित में से भारत का उत्तरी बिंदु है-

  1. इंदिरा प्वाइंट
  2. पिग्मेलियन प्वाइंट
  3. पारस प्वाइंट
  4. इंदिरा कॉल
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:

  • भारत का उत्तरी बिन्दु इंदिरा कॉल है।
  • ‘इंदिरा प्वाइंट’ ग्रेटनिकोबार में स्थित है। इसके अन्य नाम ‘पिग्मेलियन प्वॉइंट’ ‘पारसन प्वॉइंट’ तथा ‘ला-हि-चिंग प्वॉइंट’ भी कहा जाता है।
  • भारत का दक्षिणतम बिंदु 6°45’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

उत्तर: 4. इंदिरा कॉल


Q.7 बिग बैंग सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने दिया ?

  1. थॉमस गोल्ड
  2. जॉर्ज लेमैंतेयर
  3. डॉ. एलन संडेज
  4. हर्मन बांडी
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
बिग बैंग सिद्धांत- ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में यह सर्वाधिक मान्य सिद्धांत हैं। इस सिद्धांत का प्रतिपादन बेल्जियम के खगोल शास्त्री जॉर्ज लेमैंतेयर ने किया था। इनके बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार, आज से लगभग 13.8 अरब वर्ष पूर्व वर्तमान ब्रह्मांड एक अत्यधिक सघन एवं अत्यंत उच्च तापमान वाले एकल पिंड के रूप में था जिसे सिंगुलैरिटी कहा गया। इस पिंड में एक महाविस्फोट हुआ जिससे इसमें निहित पदार्थों का बिखराव प्रारंभ हो गया और कालांतर में इन्ही पदार्थों के समूहन से ब्रह्मांडीय पिंडों एवं आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ।

उत्तर: 2. जॉर्ज लेमैंतेयर


Q.8 नांगल, सिंदरी व भटिंडा नगर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?

  1. उर्वरक उद्योग
  2. चीनी उद्योग
  3. सूती वस्त्र उद्योग
  4. एल्युमिनियम उद्योग
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:

  • भारत में रासायनिक उर्वरक उद्योग की शुरुआत सन् 1906 में रानीपेट (तमिलनाडु) में सुपर फॉस्फेट संयंत्र की स्थापना से हुई।
  • भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के निगम एवं उनके संरक्षण में स्थापित प्रमुख उर्वरक कारखाने निम्नलिखित है।
    भारतीय उर्वरक निगम (1961) – सिंदरी झारखंड
    नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (1974) – नांगल एवं भटिंडा- पंजाब।
    · चीनी उद्योग में उत्पादन भारत में परम्परागत रूप से गुड़ खाण्डसारी के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है।
    · गन्ना और चीनी का भारत विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश है। गुड़ खांडसारी और चीनी को मिलाकर भारत उत्पादन में विश्व में प्रथम है।
    · सूती उद्योग की स्थापना सबसे पहले 1818 ई. में फोर्ट ग्लास्टर में, कोलकाता के निकट हुई जो असफल रही।
    · पहला सफल प्रयास 1854 ई. में मुम्बई में सी.एन.देवधर (डाबर) द्वारा किया गया।
    · भारत में एल्युमिनियम उद्योग की स्थापना 1937 में एल्युमिनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, जे.के. नगर (पश्चिम बंगाल) की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ।

उत्तर: 1. उर्वरक उद्योग


Q.9 भारत में जलवायु के आधार पर फसलें हैं-

  1. खरीफ
  2. रबी
  3. जायद
  4. उपर्युक्त सभी
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:

  • भारत में जलवायु के आधार पर फसलों को तीन भागों में बाँटा गया हैं, यथा –
  1. खरीफ – चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, जूट, मूँगफली।
  2. रबी – गेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों, राई ।
  3. जायद – तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, करेला।

उत्तर: 4. उपर्युक्त सभी


Q.10 विषुवत् वृत्त पर सूर्य की सीधी किरणें किस दिन पड़ती हैं ?

  1. 22 दिसंबर
  2. 25 दिसंबर
  3. 21 जून
  4. 21 मार्च
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution:
21 मार्च तथा 23 सितंबर को सूर्य विषुवत् रेखा पर लंबवत् चमकता है। अत: इस समय समस्त अक्षांश रेखाओं का आधा भाग सूर्य का प्रकाश प्राप्त करता है इसलिए इन दोनों तिथियों को समस्त विश्व में दिन और रात बराबर होते हैं। परिणामस्वरूप इस स्थिति को विषुव कहते हैं।

उत्तर: 4. 21 मार्च


Q.11 सन् 1922 में जॉन मार्शल द्वारा मोहनजोदड़ो के उत्खनन के लिए किसे नियुक्त किया गया ?

  1. राखालदास बनर्जी
  2. दयाराम साहनी
  3. अमलानंद घोष
  4. एस.आर.राव
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● सन् 1922 में जॉन मार्शल द्वारा मोहनजोदड़ो के उत्खनन के लिए राखालदास बनर्जी को नियुक्त किया।
● एस.आर.राव (1954) ने लोथल का उत्खनन किया जो गुजरात में भोगवा नदी के किनारे स्थित है।

उत्तर: 1. राखालदास बनर्जी


Q.12 वह कौन-सा मौर्य सम्राट था जिसने जैन धर्म अंगीकार किया था ?

  1. अशोक
  2. बिन्दुसार
  3. चन्द्रगुप्त
  4. किसी भी मौर्य सम्राट ने जैन धर्म अंगीकार नहीं किया था
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● अंतिम दिनों में चन्द्रगुप्त ने जैन धर्म स्वीकार कर लिया और अपने पुत्र बिन्दुसार के पक्ष में सिंहासन छोड़ दिया।
● जैन संत भद्रबाहु के साथ वह मैसूर के निकट श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) चला गया जहाँ एक सच्चे जैन मुनि की तरह उपवास द्वारा शरीर त्याग दिया (संल्लेखना विधि)।

उत्तर: 3. चन्द्रगुप्त


Q.13 दिल्ली का सुल्तान, जो भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था –

  1. इल्तुतमिश
  2. गयासुद्दीन तुगलक
  3. फिरोजशाह तुगलक
  4. सिकंदर लोदी
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution

  • सिंचाई हेतु सर्वप्रथम नहर निर्माण करने वाला गयासुद्दीन तुगलक था।
  • दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने सिंचाई की सुविधा हेतु पाँच बड़ी नहरों का निर्माण करवाया तथा फलों के 1200 बाग लगवाए व आंतरिक व्यापार को बढ़ाने के लिए अनेक करों को समाप्त कर दिया।

उत्तर: 3. फिरोजशाह तुगलक


Q.14 जहाँगीरकालीन निम्नलिखित में से किस एक चित्रकार को ‘नादिर-उल-अस्र’ की उपाधि प्रदान की गई ?

  1. मंसूर
  2. अबुल हसन
  3. बिशनदास
  4. मनोहर
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● जहाँगीर के काल में उस्ताद मंसूर पक्षियों व फूलों के चित्र बनाने में विशेषज्ञ था। इस समय यह सर्वश्रेष्ठ चित्रकार थे, जहाँगीर ने उस्ताद मंसूर को ‘नादिर-उल-अस्र’ की उपाधि दी थी।
● अबुल हसन ने ड्यूटर के संत जॉन पॉल की तस्वीर की नकल बनाई। जहाँगीर ने उसे ‘नादिर-उद्-जमा’ की उपाधि दी थी।
● मनोहर भी छवि चित्र बनाने में विशेषज्ञ था।

उत्तर: 1. मंसूर


Q.15 गाँधीजी द्वारा दांडी यात्रा प्रारम्भ की गई थी –

  1. 15 अगस्त, 1930 को
  2. 12 मार्च, 1930 को
  3. 26 जनवरी, 1930 को
  4. 12 अप्रैल, 1930 को
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution

  • महात्मा गाँधी ने 12 मार्च, 1930 को अपना प्रसिद्ध ‘दांडी मार्च’ शुरू किया।
  • उन्होंने साबरमती आश्रम से 78 चुने हुए साथियों के साथ सत्याग्रह के लिए कूच किया तथा 24 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी में सांकेतिक रूप से नमक कानून भंग किया और इस प्रकार नमक कानून तोड़कर उन्होंने औपचारिक रूप से सविनय अवज्ञा आंदोलन का शुभांरभ किया ।

उत्तर: 2. 12 मार्च, 1930 को


Q.16 स्वराज पार्टी के अध्यक्ष थे –

  1. मोतीलाल नेहरू
  2. मदन मोहन मालवीय
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. चितरंजन दास
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
• स्वराज पार्टी की स्थापना मार्च, 1923 में की गई थी।
• मोतीलाल नेहरू इसके सचिव तथा चितरंजन दास अध्यक्ष थे।
• मदन मोहन मालवीय ने ‘अखिल भारतीय हिन्दू महासभा’ का गठन किया था।

उत्तर: 4. चितरंजन दास


Q.17 संविधान के अनुच्छेद-99 के अनुसार संसद के सदस्य किसके समक्ष शपथ ग्रहण करते हैं ?

  1. राष्ट्रपति या उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति
  2. उपराष्ट्रपति या उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति
  3. प्रधानमंत्री या उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति
  4. मुख्य न्यायाधीश या उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● अनुच्छेद-99 के अनुसार संसद के प्रत्येक सदन का प्रत्येक सदस्य अपना स्थान ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपति या उसके द्वारा इस हेतु नियुक्त व्यक्ति के समक्ष शपथ ग्रहण करता है।
● राज्यसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने हेतु राष्ट्रपति ने राज्यसभा के सभापति को नियुक्त कर दिया जबकि लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने हेतु राष्ट्रपति उक्त नवनिर्वाचित लोकसभा के किसी अनुभवी सदस्य को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त कर देता है जो लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाता है।

उत्तर: 1. राष्ट्रपति या उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति


Q.18 भारत के राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् की सलाह को पुनर्विचार हेतु कितनी बार कह सकते हैं ?

  1. 1 बार
  2. 2 बार
  3. 3 बार
  4. 4 बार
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● अनुच्छेद-53 के अनुसार संघ की समस्त कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी जिसका प्रयोग संविधान के अनुसार वह स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करेगा।
● अनुच्छेद-74(1) के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद् होगी जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा। इस प्रकार राष्ट्रपति अपनी कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार ही करता है।
● अनुच्छेद-74(2) के अनुसार”इस प्रश्न की किसी न्यायालय में जाँच नहीं की जाएगी कि क्या मंत्रियों ने राष्ट्रपति को कोई सलाह दी, और यदि दी तो क्या दी।”
● 42वें संविधान संशोधन,1976 द्वारा राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य कर दिया गया।
● 44वें संविधान संशोधन,1978 द्वारा यह प्रावधान कर दिया गया कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् के परामर्श को एक बार पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है। पुनर्विचार के उपरांत मंत्रिपरिषद् के परामर्श के अनुसार राष्ट्रपति कार्य करने हेतु बाध्य है।

उत्तर: 1. 1 बार


Q.19 राष्ट्रपति पद की आकस्मिक रिक्ति पर कितने समय में नए राष्ट्रपति का निर्वाचन आवश्यक है ?

  1. संसद द्वारा निर्धारित समय पर
  2. निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय पर
  3. पद रिक्ति से यथाशीघ्र व प्रत्येक दशा में छह माह से पहले
  4. पद रिक्ति से यथाशीघ्र व प्रत्येक दशा में चार माह से पहले
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● अनुच्छेद- 62(1) के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही नए राष्ट्रपति का निर्वाचन होना आवश्यक है।
● अनुच्छेद- 62(2) के अनुसार मृत्यु, त्यागपत्र, पद से हटाने या अन्य कारण से राष्ट्रपति का पद रिक्त होने की दशा में रिक्ति की तिथि से 6 माह की अवधि में नए राष्ट्रपति का निर्वाचन होना आवश्यक है तथा इस प्रकार से निर्वाचित व्यक्ति पदग्रहण की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक पद धारण करता है।
● अनुच्छेद- 65 के अनुसार राष्ट्रपति पद की आकस्मिक रिक्ति या उसकी अनुपस्थिति की दशा में उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों का निर्वहन करेगा। इस अवधि में उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति की सभी शक्तियाँ तथा उन्मुक्तियाँ प्राप्त होगी।
● राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का पद रिक्त होने की दशा राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन कौन करेगा, इसका संविधान में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

उत्तर: 3. पद रिक्ति से यथाशीघ्र व प्रत्येक दशा में छह माह से पहले


Q.20 निम्नलिखित को उनके काल क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए –

  1. प्रथम संविधान संशोधन
  2. भारत का संविधान अधिनियमित
  3. 42 वाँ संविधान संशोधन
  4. संविधान की दसवीं अनुसूची

कूट:-

  1. 2, 1, 3, 4
  2. 1, 2, 3, 4
  3. 4, 3, 2, 1
  4. 3, 2, 1, 4
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● भारत का संविधान अधिनियमित – वर्ष 1949
● प्रथम संविधान संशोधन – वर्ष 1951
● 42वाँ संविधान संशोधन – वर्ष 1976
● संविधान की दसवीं अनुसूची – वर्ष 1985

उत्तर: 1. 2, 1, 3, 4


Q.21 भारत के संविधान के अनुसार मौलिक अधिकार निम्नलिखित में से किस भाग में प्रदान किए गए हैं ?

  1. भाग-4(A)
  2. भाग-1
  3. भाग-2
  4. भाग-3
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● भारत के संविधान के अनुसार मौलिक अधिकार भाग-III में प्रदान किए गए हैं।
● भाग-4(A) : मौलिक कर्तव्य
● भाग-1 : संघ व उसका राज्य क्षेत्र
● भाग-2 : नागरिकता ।

उत्तर: 4. भाग-3


Q.22 भारत सरकार द्वारा भारतीय रुपया का चिह्न (₹) किस वर्ष अपनाया गया ?

  1. वर्ष 2010 में
  2. वर्ष 2012 में
  3. वर्ष 2009 में
  4. वर्ष 2011 में
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● भारतीय रुपये का प्रतीक चिह्न (₹) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान तथा आर्थिक संबलता को परिलक्षित करता है।
● रुपये का चिह्न (₹) भारत के लोकाचार का भी एक रूपक है।
● रुपये का यह नया प्रतीक देवनागरी लिपि के ‘र’ और रोमन लिपि के अक्षर ‘आर’ को मिला कर बना है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। यह रेखा हमारे राष्ट्रध्वज तथा बराबर के चिह्न को प्रतिबिंबित करती है।
● भारत सरकार ने 15 जुलाई, 2010 को इस चिह्न को स्वीकार कर लिया है।
● यह चिह्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन श्री डी. उदय कुमार ने बनाया है।
● इस चिह्न को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक खुली प्रतियोगिता में प्राप्त हजारों डिजाइनों में से चुना गया है।
● इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिकों से रुपये के नए चिह्न के लिए डिजाइन आमंत्रित किए गए थे।

उत्तर: 1. वर्ष 2010 में


Q.23 भारत में कैलोरी मापन सर्वप्रथम किसने दिया है ?

  1. अमर्त्य सेन
  2. दादाभाई नौरोजी
  3. रथ व दांडेकर
  4. कोरडो गिनी
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
वी. एम. दाण्डेकर एवं नीलकांत रथ समिति – 1971
● वी.एम. दांडेकर एवं एन. रथ द्वारा अध्ययन (1971) ये दो अर्थशास्त्री न्यूनतम कैलोरी आवश्यकताओं को निर्धारित करने और अपने मौलिक कार्यों के माध्यम से भारत की गरीबी रेखा की नींव रखने के लिए जाने जाते हैं। इस समिति ने वर्ष 1973 में रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
● उन्होंने प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 2,250 कैलोरी के न्यूनतम औसत कैलोरी मानदंड को पूरा करने के लिए आवश्यक पहला उपभोग स्तर निर्धारित किया । उनका अध्ययन सुनियोजित था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) आँकड़ों का प्रयोग किया था। उनकी गरीबी रेखा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रतिदिन 2,250 कैलोरी की खरीद के लिए आवश्यक व्यय पर आधारित थी । उन्होंने गरीबी रेखा को वर्ष 1960-61 की कीमतों पर ग्रामीण परिवारों के लिए ₹ 15 प्रति व्यक्ति प्रति माह और शहरी परिवारों के लिए ₹ 22.5 प्रति व्यक्ति प्रति माह निर्धारित किया ।

उत्तर: 3. रथ व दांडेकर


Q.24 जब अर्थव्यवस्था में साख का विस्तार करना हो तो भारतीय रिजर्व बैंक-

  1. खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ बेचता है।
  2. खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ खरीदता है।
  3. बैंक दर बढ़ाता है।
  4. नकद कोषानुपात को बढ़ाता है।
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution

  • जब अर्थव्यवस्था में साख का विस्तार करना हो तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ खरीदता है। वहीं अर्थव्यवस्था में साख की मात्रा कम करनी हो तो आरबीआई CRR, SLR दर में वृद्धि करना, खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ बेचना आदि उपाय अपनाता हैं।
  • खुले बाजार की क्रियाएँ केंद्रीय बैंक की साख नीति अथवा मौद्रिक नीति का एक अंग है। यह मात्रात्मक साख नियंत्रण का एक तरीका है। जब केन्द्रीय बैंक खुले बाजार की प्रतिभूतियों का क्रय – विक्रय करता है तो इसे खुले बाजार की क्रियाएँ कहते हैं।

उत्तर: 2. खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ खरीदता है।


Q.25 व्यक्ति जो प्रचलित मजदूरी दर पर काम करने को अनिच्छुक होते हैं, कहलाते हैं-

  1. स्वैच्छिक बेरोजगार
  2. प्रतिरोधात्मक बेरोजगार
  3. आकस्मिक बेरोजगार
  4. मौसमी बेरोजगार
  5. अनुत्तरित प्रश्न

Solution
● 1. स्वैच्छिक / ऐच्छिक बेरोजगारी- ऐसा व्यक्ति अपनी इच्छा से काम करने को तैयार नहीं हो, वह ऐच्छिक बेरोजगारी के अंतर्गत आता है । प्रचलित मजदूरी दर पर काम न करके ज्यादा मजदूरी की माँग करता है ।
● 2. खुली या अनैच्छिक बेरोजगारी: वह अवस्था जिसमें व्यक्ति कार्य की माँग करता है परन्तु रोजगार की उपलब्धता नहीं होती है।

उत्तर: 1. स्वैच्छिक बेरोजगार