भारत का भूगोल : नामकरण – अगर आपके सिलेबस में भारत का भूगोल विषय है तो यह पोस्ट आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है भारत एक विशाल एवं विविधताओं से भरपूर देश है, जिसकी भौगोलिक पहचान इसे विश्व मानचित्र पर एक अलग स्थान प्रदान करती है।

इस लेख में हमने भारत के नामकरण से लेकर उसकी स्थिति, विस्तार, तटीय व स्थलीय सीमाओं, अक्षांश-देशांतर, जनसंख्या वितरण, पड़ोसी देशों और भौगोलिक विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया है। यह जानकारी विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत का भूगोल : नामकरण, स्थिति, सीमाएँ और भौगोलिक विशेषताएँ

भारत का नामकरण

  • राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा तथा आर्यों का निवास स्थल होने के कारण इस भू-भाग को आर्यवर्त कहा गया।
  • हिन्दू व बौद्ध ग्रन्थों में जम्बूद्वीप शब्द का प्रयोग किया गया है।
  • मध्यकालीन अरबी व फारसी इतिहासकारों ने इस देश को हिन्द/हिन्दुस्तान शब्द दिया।
  • हमारा देश हिमालय एवं तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है।

📌 नोट:- भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व भूटान हैं।

♦ भारत की राजधानी नई दिल्ली है।


भारत की स्थिति व विस्तार

♦ भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

अक्षांशीय विस्तार – भारत दक्षिण में 8°4′ उत्तरी अक्षांश कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से उत्तर में 37°6′ उत्तरी अक्षांश इन्द्रा कौल (लद्दाख) तक अभिस्थित है। इनके मध्य की दूरी 3214 कि.मी. है।

देशांतरिय विस्तार – भारत पश्चिम में 68°7′ पूर्वी देशांतर गोहाना (गुजरात) से पूर्व में 97°25′ पूर्वी देशांतर किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) तक इनके मध्य की दूरी 2933 कि.मी. है।

भौगोलिक क्षेत्रफल – 32,87,263 वर्ग कि.मी. (विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत भाग।)


📌 नोट:-

  • भारत का दक्षिणतम बिन्दु “इन्द्रा प्वाइंट” है जो भारत का केन्द्र शासित प्रदेश अण्डमान व निकोबार के अन्तर्गत ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। यह 6°45′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।
  • सन् 2004 में हिन्द महासागर में सुनामी लहरें उठी जिससे ‘इन्द्रा प्वाइंट’ कुछ समय के लिए समुद्र जल में डूब गया था।
  • भारत का पश्चिमतम बिन्दु गुजरात राज्य में कच्छ जिले के सिर क्रीक क्षेत्र में स्थित है।
  • भारत का पूर्वतम बिन्दु अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित किबिथू है।
  • भारत का उत्तरी बिन्दु जम्मू कश्मीर के अक्साई चिन क्षेत्र में स्थित है।
  • भारत का मध्य बिन्दु मध्यप्रदेश राज्य में जबलपुर जिले के करौंदी गाँव में स्थित है।
  • भारत का सुदूर दक्षिणतम भू-भाग बंगाल की खाड़ी में स्थित पोइन्ट कालिमेरे है, जिसे “ब्लू लैगून” भी कहा जाता है।

भारत का मानक समय 82°1/2 पूर्वी देशान्तर जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है। जो ग्रीनविच समय से 5 घण्टा, 30 मिनट आगे है। यह रेखा पाँच राज्यों से गुजरती है –

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. छत्तीसगढ़
  4. ओडिशा
  5. आन्ध्र प्रदेश

23°1/2 उत्तरी अक्षांश रेखा (कर्क रेखा) भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है –

गुजरातराजस्थानमध्यप्रदेशछत्तीसगढ़
पश्चिम बंगालत्रिपुरामिजोरम

भारत में मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा आपस में एक-दूसरे को छत्तीसगढ़ राज्य में काटती हैं।

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा देश है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के बड़े देश

क्रमकनाडाचीनसंयुक्त राज्य अमेरिका
ब्राजीलऑस्ट्रेलियाभारतअर्जेन्टीना

▪ भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत भाग निवास करता है जो चीन के बाद सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।
▪ जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश –

चीनभारतसंयुक्त राज्य अमेरिकाइंडोनेशिया
ब्राजीलपाकिस्तानबांग्लादेशरूस

▪ भारत के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है।
▪ भारत की जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश एवं सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
▪ भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख एवं सबसे छोटा लक्षद्वीप है।
▪ भारत की जनसंख्या में सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश नई दिल्ली एवं सबसे छोटा लक्षद्वीप है।
▪ भारत का समुद्री तट – भारत की स्थल-सीमा की लम्बाई 15,200 कि.मी. है। इसका तटीय भाग की लम्बाई 7,516.6 कि.मी. है। परन्तु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई 6,100 कि.मी. है।


भारत की तटीय सीमा पर स्थित राज्य

  1. गुजरात
  2. आन्ध्रप्रदेश
  3. तमिलनाडु
  4. महाराष्ट्र
  5. केरल
  6. ओडिशा
  7. कर्नाटक
  8. पश्चिम बंगाल
  9. गोवा

भारत की स्थलीय सीमा पर स्थित राज्य

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. पंजाब
  4. हिमाचल प्रदेश
  5. उत्तराखण्ड
  6. उत्तर प्रदेश
  7. बिहार
  8. सिक्किम
  9. असम
  10. अरुणाचल प्रदेश
  11. नागालैण्ड
  12. मणिपुर
  13. मिजोरम
  14. त्रिपुरा
  15. मेघालय
  16. पश्चिम बंगाल
  17. जम्मू और कश्मीर
  18. लद्दाख (के. शा. प्र.)

▪ गुजरात एवं पश्चिम बंगाल दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा स्थलीय भूमि व जल से लगती है।
▪ भारत के चार राज्य ऐसे हैं जिनकी न तो विदेशी देशों से सीमाएँ हैं व न तटवर्ती राज्य हैं –

  1. छत्तीसगढ़
  2. मध्यप्रदेश
  3. हरियाणा
  4. झारखण्ड

Q1. भारत का नाम “भारत” कैसे पड़ा ?

उत्तर : भारत का नाम राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र “भरत” के नाम पर पड़ा। साथ ही, यह क्षेत्र आर्यों का निवास स्थान होने के कारण इसे “आर्यवर्त” भी कहा गया।


Q2. भारत की राजधानी क्या है ?

उत्तर : भारत की राजधानी नई दिल्ली है।


Q3. भारत का अक्षांशीय और देशांतरिय विस्तार कितना है ?

उत्तर:

  • अक्षांशीय विस्तार: 8°4′ उत्तरी अक्षांश (कन्याकुमारी) से 37°6′ उत्तरी अक्षांश (लद्दाख)
  • देशांतरिय विस्तार: 68°7′ पूर्वी देशांतर (गुजरात) से 97°25′ पूर्वी देशांतर (अरुणाचल प्रदेश)

Q4. भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर: भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.42% है।


Q5. भारत के किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है ?

उत्तर : भारत के 8 राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है:
गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम


Q6. भारत का मानक समय किस रेखा पर आधारित है ?

उत्तर : भारत का मानक समय 82°30′ पूर्वी देशांतर पर आधारित है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है।


Q7. भारत के पड़ोसी देश कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: भारत की सीमाएँ 7 देशों से मिलती हैं:
पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार


Q8. भारत की समुद्री तटरेखा की लंबाई कितनी है ?

उत्तर : भारत की कुल समुद्री तटरेखा की लंबाई 7,516.6 किलोमीटर है।


Q9. भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है ?

उत्तर: भारत का दक्षिणतम बिंदु “इन्द्रा प्वाइंट” है, जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।


Q10. भारत का सबसे बड़ा व सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

उत्तर:

  • क्षेत्रफल के आधार पर:
     ▪ सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान
     ▪ सबसे छोटा राज्य – गोवा
  • जनसंख्या के आधार पर:
     ▪ सबसे अधिक जनसंख्या – उत्तर प्रदेश
     ▪ सबसे कम जनसंख्या – सिक्किम

Q11. भारत की तटीय सीमा पर स्थित राज्य कौन-कौन से हैं ?

उत्तर : भारत की तटीय सीमा पर 9 राज्य हैं:
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल


Q12. कौन-कौन से राज्य ऐसे हैं जिनकी न तो कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा है और न ही समुद्री तट ?

उत्तर : ऐसे राज्य हैं – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा

Indian Polityयहाँ क्लिक करें
Geographyयहाँ क्लिक करें
Static Gk 2025यहाँ क्लिक करें