अफ्रीका महाद्वीप विविध भौगोलिक संरचनाओं और जलवायु परिस्थितियों से भरपूर है। यहाँ विश्व की प्रमुख झीलों में से विक्टोरिया झील, प्रमुख नहरों में सूएज़ नहर, और प्रसिद्ध घासभूमियों में सवाना का नाम प्रमुख है। इसके अलावा अफ्रीका के 50+ देशों की राजनीतिक राजधानी और उनका भूगोल प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है। इस लेख में हमने अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित प्रमुख झीलें, नहरें, घासभूमियां एवं देश-राजधानियाँ को संक्षिप्त एवं परीक्षा उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया है।
Table of contents
अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित प्रमुख झीलें
विक्टोरिया झील
• यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है।
• यह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है।
• यह झील अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के मध्य में स्थित है-
1. तंजानिया
2. केन्या
3. युगाण्डा।
टाना झील
• यह अफ्रीका महाद्वीप के इथोपिया देश में स्थित है।
• इस झील से नीली नील नदी का उद्गम होता है।
वोल्टा झील
• यह अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश में स्थित विश्व की सर्वप्रमुख एवं सबसे बड़ी मानव निर्मित /कृत्रिम झील है।
• इस झील का निर्माण वोल्टा नदी पर अखोसोम्बो बाँध का निर्माण करके किया गया है।
टांगानिका झील
• यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित विश्व की सबसे दूसरी सबसे गहरी झील है।
• यह झील चार देशों के मध्य स्थित है- तंजानिया, कांगो/जायरे, जांबिया व बरूंडी।
• यह झील महान भ्रंश घाटी /ग्रेट रिफ्ट वैली का भाग है।
• विश्व की सबसे लम्बी झील है।
प्रमुख नहरें
स्वेज नहर
• यह नहर भूमध्य सागर व लाल सागर को आपस में जोड़ती है।
• इस नहर का निर्माण मिश्र देश की भूमि को काटकर यूनाइटेड किंगडम देश ने किया था।
• इस नहर की कुल लंबाई 162 किलोमीटर चौड़ाई 60 मीटर व गहराई 10 मीटर है।
• इस नहर का निर्माण कार्य 1859 ई. में प्रारंभ किया गया एवं 1869 में पूर्ण किया गया।
• इस नहर के निर्मित हो जाने से भारत व लंदन के मध्य की दूरी लगभग 8200 किलोमीटर कम हो गई।
• स्वेज नहर का अंतर्राष्ट्रीयकरण सन् 1956 में किया गया।
• स्वेज नहर के उत्तरी भाग में भूमध्य सागर की ओर प्रमुख बंदरगाह पोर्ट सईद है एवं दक्षिण दिशा में लाल सागर की ओर प्रमुख बंदरगाह पोर्ट स्वेज है।
• स्वेज नहर के मार्ग में तीन प्रमुख झीलें स्थित हैं-
1. टिमसा झील 2. ग्रेट झील 3. लिटिल बिटर झील (उत्तर से दक्षिण दिशा में झीलों का क्रम)
• स्वेज नहर के प्रमुख इंजीनियर-फर्डीलेंड डी-लेसेप्स (फ्रांस देश) थे।
प्रमुख घासभूमियाँ
सवाना घासभूमि
• यह विश्व की सबसे बड़ी घासभूमि है। (हाथी घास)
• यह अफ्रीका महाद्वीप में 10 से 20 डिग्री अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्द्धों में फैली है।
• यहाँ विशाल आकार के जंतु शेर, हाथी, जिराफ, जेब्रा इत्यादि पाए जाते हैं।
• यह उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
वेल्ड घासभूमि
• यह शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
• यहाँ ऊन की प्राप्ति हेतु मेरीनो भेड़ का पालन किया जाता है।
• यह घासभूमि दक्षिण अफ्रीका नामीबिया, बोत्सवाना देशों में फैली है।
अफ्रीका के प्रमुख देश व उनकी राजधानियाँ
| देश का नाम | राजधानी | मुद्रा |
| मिस्र | काहिरा | पाउंड |
| दक्षिण अफ्रीका | प्रिटोरिया (प्रशासनिक), केपटाउन (विधाई ), ब्लोएम फॉन्टिन (न्यायिक) | रैंड |
| लीबिया | हुन (ट्रिपोली) | दीनार |
| मोरक्को | रबात | दरहम |
| नाइजीरिया | लागोस | नैरा/नायरा |
| अंगोला | लुआंडा | क्वांजा |
| नामीबिया | विंडहॉक | नामिबियन डॉलर |
| सूडान | खार्तूम | पाउंड |
| दक्षिण सूडान | जुबा | पाउंड |
| कांगो गणराज्य | किंशासा | कांगोलिस फ्रेंक |
| कांगो | ब्राजविले | फ्रैंक |
| सोमालिया | मोगादिशु | शिलिंग |
| सेशेल्स | विक्टोरिया | सेशेल्स रुपया |
| इथोपिया | अदिस अबाबा | बिर्र |
| युगाण्डा | कम्पाला | शिलिंग |
| बोत्सवाना | गेबोरोन | पुला |
| कीनिया/कैन्या | नैरोबी | शिलिंग |
| मॉरीशस | पोर्ट लुईस | मॉरीशस रुपया |
| तंजानिया | दारेस्सलाम | शिलिंग |
| जाम्बिया | लुसाका | क्वाचा |
| अल्जीरिया | अल्जीयर्स | दीनार |
| रवांडा | किगाली | फ्रैंक |
| जिम्बाब्वे | हरारे | डॉलर |
| सेनेगल | डैकार | फ्रैंक |
| बुर्किनाफासो | क्वागादौगो | फ्रैंक |
| माली | बैमाको | फ्रैंक |
| मोजाम्बिक | मपुटो | मेटिकल |
| बेनिन | पोर्टोनोवा | CFA फ्रैंक |
| बुरुंडी | बुजुंबुरा | बरुंडी फ्रैंक |
| केप वर्दे | प्राया | केप वर्डियन एस्कुडो |
| कैमरून | याओंडे | CFA फ्रैंक |
| मध्य अफ्रीकी गणराज्य | बांगुई | CFA फ्रैंक |
| चाड | अन डजमेना | CFA फ्रैंक |
| कोमोरोस | मोरोनि | कोमोरियन फ्रैंक |
| आइवरी कोस्ट | यामौस्सोक्रो | CFA फ्रैंक |
| जिबूती | जिबूती | जिबूती फ्रैंक |
| भूमध्यरेखीय गिनी | मालाबो | CFA फ्रैंक |
| इरिट्रिया | अस्मारा | इरिट्रिया नाक्फा |
| गैबोन | लिब्रेवले | CFA फ्रैंक |
| गाम्बिया | बांजुल | दालासी |
| घाना | अकारा/आक्रा | कैडी/सेडी |
| गिनी | कोनेक्री | गिनी फ्रैंक |
| गिनी-बिस्साऊ | बिस्साऊ | पश्चिमी अफ्रीकी CFA फ्रैंक |
| लेसोथो | मासेरु | मालोटी |
| लाइबेरिया | मोनरोविआ | लाइबेरियाई डॉलर |
| मेडागास्कर | एंटेनानेरिवो | मलागासी फ्रैंक |
| मलावी | लिलोंग्वे | मलावी क्वाचा |
| मॉरिटानिया | नौकचोट | मॉरीशस रुपया |
| नाइज़र | निआमी | CFA फ्रैंक |
| सियरा लियोन | फ्रीटाउन | सियरा लियोनियन लियोन |
| स्वाजीलैंड | एम्बाबने | लिलंगनी |
| टोगो | लोम | CFA फ्रैंक |
| ट्यूनीशिया | टुनिस | ट्यूनीशियन दीनार |
| साओ टोमे और प्रिंसिपे | साओ टोम | साओ टोमे प्रिन्सिपे दोबरा |
| Indian Polity | यहाँ क्लिक करें |
| Geography | यहाँ क्लिक करें |
| Static Gk 2025 | यहाँ क्लिक करें |
हमारे द्वारा अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए आप नोट्स को आप कितना रेटिंग देना चाहेंगे नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स आपके लिए उपलब्ध करवाते रहें ताकि आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के कर सके








Nice ❣️ ❣️
Thank You